• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPPCL में 450 करोड़ की वसूली हुई प्रभावित, हर दिन हो रहा था इतने करोड़ का नुकसान

Writer D by Writer D
18/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UPPCL

UPPCL

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। UPPCL हर दिन करीब डेढ़ सौ करोड़ का सीधे नुकसान उठा रहा है। तीन दिन में करीब साढ़े चार सौ करोड़ की वसूली प्रभावित हुई है।

प्रदेश के सभी वितरण निगम एक लाख करोड़ रुपए के घाटे पर चल रहे हैं। इस घाटे को पूरा करने के लिए मार्च माह में विशेष वसूली अभियान चलाया गया था। सभी निगमों के करीब 40 क्षेत्र को विशेष घाटे वाले क्षेत्र के रूप में चयनित किया गया था। इन सभी क्षेत्रों में मुख्यालय के अधिकारियों को भेज कर अलग-अलग टीमें गठित की गई थी। इन टीमों को समग्र वसूली की जिम्मेदारी दी गई थी।

एकमुश्त समाधान योजना के बीच शुरू हो गई हड़ताल

राज्य के विभिन्न इलाकों को घाटे वाली जगह घोषित करने के बाद सभी क्षेत्रों में मुख्यालय के अधिकारियों को भेज कर अलग-अलग टीमें गठित की गई थी। इन टीमों को समग्र वसूली की जिम्मेदारी दी गई थी। साथ ही कारपोरेशन में एकमुश्त समाधान योजना लागू करने की तैयारी चल रही थी। इसको लेकर योजना थी कि मार्च के महीने में उपभोक्ताओं को छूट देकर ज्यादा से ज्यादा वसूली की जाए लेकिन इस बीच हड़ताल शुरू हो गई। जानकारों का कहना है कि कारपोरेशन ने सभी निगम में अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाकर आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर रखी है लेकिन राजस्व वसूली हर दिन प्रभावित हो रही है।

हड़ताल लंबे समय तक चलने पर होगा भारी नुकसान

दूसरी ओर मिल रही जानकारी के अनुसार हर दिन करीब 132 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली होती है मगर मार्च के महीने में यह बढ़कर डेढ़ सौ करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी। अगर इसके हिसाब से देखा जाए तो कार्य बहिष्कार और हड़ताल को मिलाकर तीन दिन में करीब 450 साढ़े करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती अन्य संसाधनों के विकास में भी हर दिन करीब 50 लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।

इसके अलावा कारपोरेशन के अधिकारियों का कहना यह भी है कि हड़ताल लंबे समय तक चली तो पहले से घाटे में चल रहे निगम को अतिरिक्त घाटा उठाना पड़ सकता है। इसका सीधा असर भविष्य की परियोजनाओं और कर्मचारियों को मिलने वाले विभिन्न लाभ पर पड़ेगा।

राजस्व वसूली समेत कई गतिविधियां होगी ठप

UPPCL के चेयरमैन एम देवराज का कहना है कि पहली प्राथमिकता उपभोक्ताओं को किसी तरह की दिक्कत न होने देना है। इस कारणवश अलग-अलग निजी संस्थानों से भी तकनीकी कर्मचारियों को बुलाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्व वसूली सहित विभिन्न तरह की गतिविधियां ठप होने का असर भविष्य में भी कर्मचारियों पर पड़ना तय है।

बिजली हड़ताल पर सीएम योगी सख्त, बोले- अराजकता पैदा करने वाले कर्मचारी होंगे सूचीबद्ध

इसी वजह से बार-बार कर्मचारियों से अपील की जा रही है कि वह मार्च महीने की महत्ता को देखते हुए तत्काल काम पर लौटे। इस महीने में ज्यादा से ज्यादा राजस्व वसूली में सहयोग करें।

Tags: Lucknow Newspower strikeuppcl
Previous Post

सीएम योगी ने बारिश और ओलावृष्टि को लेकर जारी किए निर्देश, बोले- प्रभावितों को तत्काल राहत राशि दें

Next Post

दो साल बाद ट्रंप की फेसबुक पर वापसी, बोले- I Am Back

Writer D

Writer D

Related Posts

Diapers
Main Slider

लाडले के लिए डायपर ना बन जाएं परेशानी

04/07/2026
Chhena Rasgulla
Main Slider

ऐसे बनाएं बंगाली रसगुल्ला, खाते ही मुंह से निकलेगा मुंह

04/07/2026
cotton clothes
Main Slider

लंबे समय तक बनी रहेगी कॉटन कपड़ों की चमक, इस तरह करें देखभाल

04/07/2026
Multani Mitti
Main Slider

मानसून में चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मिट्टी

04/07/2026
Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
Next Post
Donald Trump

दो साल बाद ट्रंप की फेसबुक पर वापसी, बोले- I Am Back

यह भी पढ़ें

Bollywood's famous director karan Johar is looking for a strong heroine

दमदार हीरोइन की तलाश में है बॉलीवुड के मशहूर निदेशक करण जौहर

13/04/2021
Logix Mall

नोएडा के लॉजिक्स मॉल में भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की कई गाड़ियां

05/07/2024
cm yogi

कोरोना संक्रमण दर में काफी कमी आयी है, लेकिन अभी समाप्त नहीं हुआ : योगी

10/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version