• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर 20 फुट नीचे गिरा कैंटर, तीन की मौत

Writer D by Writer D
20/03/2023
in उत्तर प्रदेश, एटा
0
Canter Fell

Canter Fell

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक कैंटर (Canter Fell) फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फुट नीचे जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इलाकाई लोगों ने घायलों को बाहर निकलवाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ से मैनपुरी की तरफ सोमवार को सुबह लगभग चार बजे कैंटर जा रहा था। कैंटर थाना पिलुआ क्षेत्र के ग्राम ततारपुर के पास अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा (Canter Fell)। इस हादसे में उसमें सवार कुल पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पिलुआ थाना प्रभारी दिनेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ राहत कार्य शुरू कर सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के महाजन टोला निवासी 25 वर्षीय अनस खान को मृत घोषित कर दिया। जबकि 30 वर्षीय इरफान और 35 वर्षीय अच्छे खां ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कैंटर सवार 32 वर्षीय मोहम्मद सत्तार और शाहरुख (30) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज एटा से उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हड़ताल से उपजी समस्याओं का हो चुका समाधान: ए के शर्मा

पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन चलाते समय चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम भेजते हुए परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Tags: accident newsCanter Felletah newsetah nwsup news
Previous Post

हड़ताल से उपजी समस्याओं का हो चुका समाधान: ए के शर्मा

Next Post

दिग्गज एक्टर के साथ 2.6 करोड़ की ठगी, केस दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2027 और कांग्रेस पार्टी 2029 में होगी भस्म: केशव प्रसाद मौर्य

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

विपक्ष का आचरण नारी गरिमा के प्रतिकूल, आक्रोशित महिलाएं दे रहीं सड़कों पर जवाब: सीएम योगी

21/04/2026
Murder
Main Slider

डबल मर्डर से दहला मुरादाबाद, बच्चों के सामने मां-बाप की निर्मम हत्या

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

अब टीएमसी का खेल खत्म होगा और बंगाल का विकास शुरू होगा: सीएम योगी

20/04/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वर्णभूमि बंगाल को कांग्रेस, वामपंथियों और टीएमसी ने बनाया कंगाल: मुख्यमंत्री

20/04/2026
Next Post
Deepak Tijori

दिग्गज एक्टर के साथ 2.6 करोड़ की ठगी, केस दर्ज

यह भी पढ़ें

सपा सरकार में तीन चौथाई बन चुकी थी ‘सरयू राष्ट्रीय परियोजना’ : अखिलेश

11/12/2021
eyebrows

आईब्रो को घना और काला बनाएंगे ये नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखेगा कमाल

20/09/2024
Agreement between IPL and CPL Cricket Board, know what

आईपीएल और सीपीएल क्रिकेट बोर्ड के बीच हुआ समझौता, जानिए क्या

18/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version