• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह है ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सम्पूर्ण न्याय

Writer D by Writer D
23/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पिछले दिनों बिजली कर्मचारियों की हड़ताल एवं उसकी वजह से उत्पन्न हुई स्थिति से सफलतापूर्वक जूझने वाले ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने इस दरमियान एक और नायाब कार्य किया गया। यह है उन्हें ठीक करने का जिनको लेकर हड़ताल हुई थी।

लेकिन इसके पहले बता दें एके शर्मा (AK Sharma)  ने हड़ताल कैसे तोड़ी उसके बारे में…

कर्मचारी संगठनों को विभाजित कर आधे से ज्यादा कर्मचारियों को सरकार के साथ रखना। साथ ही कर्मचारियों के साथ कभी नरम, कभी गर्म भाषा में बात कर एक तरफ अपने परिवार का हिस्सा बताया तो दूसरी तरफ विभागीय और पुलिस की कार्रवाई का डर दिखाकर इस हड़ताल को तोड़ने का प्रयास किया। अंतिम चरण में उन्होंने हड़ताल, अनुशासनहीनता एवं सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ “एस्मा” लगाना “एफआईआर” करना, सस्पेंशन एवं नौकरी से निष्कासन तक की कार्यवाही कर डाली।

उसी के साथ बीते रविवार के दिन कर्मचारी नेताओं को बुला कर चाय पिलाई और हड़ताल खत्म करने का ऐतिहासिक एलान करवा लिया। सबसे बड़ी बात यह कि इस पूरी प्रक्रिया में जो कर्मचारी एवं संगठन पहले से ही साथ थे, उन्होंने तो सराहना की ही, जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई वो भी ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  की जय बोलते देखे गए।

लेकिन ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  यहीं रुके नहीं है। उन्होंने कर्मचारी संगठनों, अधिकारियों एवं विद्युतकर्मियों की भावनाओं को कई महीने से अच्छे से पढ़ा है, सुना है और समझा है। और उस पर कई महीने से उचित कार्रवाई करने का भरोसा भी देते रहे हैं। अपनी बातों पर खरे उतरने वाले एके शर्मा (AK Sharma)  ने इस दिशा में भी कदम उठाना शुरू कर दिया है।

विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एम देवराज द्वारा यूपीपीसीएल के निदेशकों की चयन प्रक्रिया जो कुछ महीने पहले की गई थी, उसे ऊर्जा मंत्री ने निरस्त कर दिया है।

यह भी पता चला है, निदेशकों की चयन प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों के बारे में उन्होंने स्वयं विस्तृत छानबीन की और मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री को आग्रह पूर्वक कह कर उन्हें विश्वास में लेते हुए एके शर्मा (AK Sharma)  ने तमाम कार्यवाही रद्द कर दी। यह भी पता चला है कि चयन प्रक्रिया की इन अनियमितताओं के लिए दोषी अधिकारियों /कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं की शिकायत ऊर्जा मंत्री के पास कई महीने पहले पहुंची थी, तभी से इसपर उन्होंने छानबीन शुरू कर दी थी। कई सप्ताह की छानबीन के बाद उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि अनियमितताएं गम्भीर हैं और इस प्रक्रिया को रद करना ही उचित होगा । लोग बताते हैं कि इन अनियमितताओं में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है और उनमें से कुछ को तो अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

यह महज संयोग है कि निदेशकों की चयन प्रक्रिया को रद्द करने का यह निर्णय हड़ताल की छाया में आया है। लेकिन विद्युतकर्मी इस बात से खुश हैं कि शीर्ष प्रबंधन को सही राह पर ले जाने की प्रक्रिया अब शुरू हो गयी है। जिसकी वे बार-बार माँग कर रहे थे।

मतलब ये कि बिजली विभाग में चिर प्रतीक्षित सुधार की प्रक्रिया शुरू हो गई है…

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow Newsuppcl
Previous Post

इंडो-नेपाल रोड 75.5 किमी का निर्माण कार्य जल्द होगा पूर्ण

Next Post

नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाना पड़ा भारी, 45 लोगों की तबीयत बिगड़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
Next Post
Kuttu Flour

नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाना पड़ा भारी, 45 लोगों की तबीयत बिगड़ी

यह भी पढ़ें

Cabinet minister 'Nandi'

योगी के मंत्री का देसी स्टाइल, हैंडपंप पर नहाते दिखे ‘नंदी’

30/04/2022
Dead Body

गर्भपात के दौरान दलित युवती की मौत मामले में चिकित्सक सहित चार गिरफ्तार

02/10/2021
M Devraj

लाइन हानि कम कर आपूर्ति व्यवस्था को बनाएं बेहतर : एम. देवराज

03/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version