• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्भपात के दौरान दलित युवती की मौत मामले में चिकित्सक सहित चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, महोबा
0
Dead Body

Dead Body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महोबा के कबरई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती की गर्भपात के दौरान हुई मौत के मामले में महोबा जिले की पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक चिकित्सक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार दलित युवती से छह माह पूर्व कथित रूप से बलात्कार हुआ था जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी। कबरई थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय दलित युवती की हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के एक निजी अस्पताल में गर्भपात के दौरान मंगलवार शाम मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में बुधवार को कबरई थाने में मुख्य आरोपी शैलेन्द्र सिंह के खिलाफ बलात्कार करने, उसके पिता रामनारायण, चाचा शिवनारायण पर जबरन गर्भपात कराने और निजी अस्पताल के चिकित्सक पर दलित युवती का गर्भपात करने का मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम आरोपी शैलेन्द्र, उसके पिता रामनारायण सिंह, चाचा शिवनारायण और निजी अस्पताल के चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया।

सिंह ने बताया कि छह माह पूर्व दलित युवती से उस समय बलात्कार हुआ था जब वह अकेले खेत में काम कर रही थी, लेकिन तब घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी थी। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को अचानक रक्तस्राव होने पर युवती के परिजनों को उससे बलात्कार होने और उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। इसके बाद आरोपी के पिता व चाचा उसे हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां गर्भपात के दौरान दलित युवती की मौत हो गयी।

Tags: crime newsmahoba newsup news
Previous Post

पत्नी व दो बच्चियों की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Next Post

50 किलो गांजे के साथ छह मादक तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
Monsoon
उत्तर प्रदेश

बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

21/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया बड़ा भरोसा

21/07/2026
16 proposals approved in Yogi cabinet meeting
Main Slider

कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्ताव मंजूर; प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मिली स्वीकृति

21/07/2026
6 wagons of goods train derailed
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर बड़ा रेल हादसा, 6 डिब्बे बेपटरी, कई ट्रेनें प्रभावित

21/07/2026
Next Post
arrested

50 किलो गांजे के साथ छह मादक तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Yogi has personal interest in AYUSH and Yoga

आयुष और योग के जरिए यूपी बनेगा हेल्थ टूरिज्म का हब

28/06/2025
murder

खेत की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

11/12/2020
Actress Naira Shah got bail in the drug case, was arrested at the party

अभिनेत्री नायरा शाह को ड्रग्स केस में मिली जमानत, पार्टी में हुई थी गिरफ्तार

15/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version