• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

50 किलो गांजे के साथ छह मादक तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एसओजी व सर्विलांस टीम एवं थाना नसीरपुर पुलिस ने सयुंक्त कार्यवाही करते हुए अन्तरराज्यीय गांजा तस्कर गैंग के छह सदस्यों को चार पहिया गाड़ी में तस्करी हेतु ले जाए जा रहे 50 किलोग्राम गांजा सहित गुरुवार की रात्रि गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर सभी को जेल भेजा है।

एसपी देहात डॉ अखिलेश नारायण ने बताया कि जनपद एवं आस-पास के जनपदों में उड़ीसा राज्य से तस्करी कर नाजायज गांजा की बड़ी खप की सप्लाई किये जाने की सूचनायें मिल रही थी। जिसको लेकर एसओजी व सर्विलांस टीम को सतर्क किया गया था।

उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात्रि एसओजी प्रभारी के के तिवारी व एसओजी उपनिरीक्षक अजय सिंह व थाना प्रभारी नसीरपुर चन्द्र प्रताप सिंह को सूचना मिली कि गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के कुछ सदस्य आगरा लखनऊ एक्सप्रेस हाइवे पर कार से उड़ीसा राज्य से गांजा की तस्करी कर दिल्ली की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए नसीरपुर कट फतेहपुर कर्खा रोड पर बन्द पडे भट्टे की घेराबन्दी करते हुए 6 अभियुक्तों संजय कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी नगला भंज्जा थाना किशनी मैनपुरी, अंकित पुत्र प्रेम सिंह निवासी जरामई थाना दन्नाहार मैनपुरी, सुशील कुमार पुत्र करन सिंह निवासी बाहठोन थाना लोधा अलीगढ़, प्रदीप पुत्र प्रेम सिंह निवासी साढ़ूपुरा थाना निधौली कलां एटा, जितेन्द्र पुत्र रामप्रकाश व शिवम कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी कैथावा थाना बैला औरैया को चार पहिया गाडी में अवैध तस्करी हेतु ले जाये जा रहे 50 किलो ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया।

एसपी देहात ने बताया कि अभियुक्त से अवैध गांजा लाने व बिक्री करने के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि हम लोगों का एक सुसंगठित गैंग है। इसमें सभी के कार्य अलग-अलग हैं। अपने आर्थिक लाभ के लिए हम लोग उड़ीसा से सस्ते दामों पर गांजे की खरीद करते हैं एवं अधिक मुनाफा कमाने हेतु विभिन्न जनपदों में दोगुने-तीगुने दामों पर गांजा सप्लाई करते हैं। इसके पूर्व में हम लोग 6 बार ऐसा कर चुके हैं, परन्तु आज पहली बार पकड़े गए हैं।

Tags: crime newsfirojabad newsup news
Previous Post

गर्भपात के दौरान दलित युवती की मौत मामले में चिकित्सक सहित चार गिरफ्तार

Next Post

यात्रा के दौरान ही बन जाते हैं प्रेम विवाह के योग, जानिए किस रेखा से बनता है ये संयोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ होते हैं सितंबर में जन्मे लोग, इनमें होती है कमाल की खूबियां

12/09/2026
Main Slider

इस दी मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें इसका महत्व

12/09/2026
Ganesh Chaturthi
Main Slider

आप भी घर ला रहे हैं गणपति तो पहले जान लें यह जरूरी नियम

12/09/2026
Hartalika Teej
Main Slider

कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, इस विधि से करें पूजा

12/09/2026
Hartalika Teej
Main Slider

पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो जान लें यह नियम

12/09/2026
Next Post
Heart Line

यात्रा के दौरान ही बन जाते हैं प्रेम विवाह के योग, जानिए किस रेखा से बनता है ये संयोग

यह भी पढ़ें

SS Sandhu

सरकारी भूमि से कब्जे हटाने के लिए एक सप्ताह के भीतर लागू होगी नई नीति: मुख्य सचिव

13/05/2023
hartalika teej

अगर भूलवश हरतालिका तीज का व्रत छूट या टूट जाए तो करना चाहिए, यहां जानें

06/09/2024
यूपी मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग का अलर्ट : यूपी के कई शहरों में आंधी, तूफान व ओलावृष्टि की चेतावनी

23/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version