• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बॉलीवुड को एक और झटका, सतीश कौशिक के बाद इस डायरेक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

Writer D by Writer D
24/03/2023
in मनोरंजन
0
Pradeep Sarkar

Pradeep Sarkar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड से बुरी खबर सामने आई है। फिल्ममेकर प्रदीप सरकार (Pradeep Sarkar) का निधन हो गया है। 68 साल की उम्र में प्रदीप सरकार ने अंतिम सांस ली। 24 मार्च की सुबह 3.30 बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। खबरों के मुताबिक, वे डायलिसि पर थे। उनका पोटेशियम लेवल बहुत तेजी से गिरा, जिसके बाद प्रदीप सरकार को देर रात अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। उनकी मौत के साथ फिल्म इंडस्ट्री ने एक टैलेंटेड फिल्ममेकर खो दिया।

सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने डायरेक्टर के निधन की खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने ट्वीट कर ये दुखद खबर बताई। एक्ट्रेस ने लिखा- ‘हमारे प्यारे डायरेक्टर दादा अब नहीं रहे। मैंने अपना करियर उनके साथ शुरू किया था। उनका टैलेंट गजब का था। उनकी फिल्में लार्जर देन लाइफ होती थीं। उन्हें बहुत याद किया जाएगा।’ एक्टर अजय देवगन ने भी डायरेक्टर के निधन पर शोक जताया है। अजय ने प्रदीप सरकार को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त कीं। डायरेक्टर के निधन से सेलेब्स शॉक्ड हैं। मनोज बाजपेयी, हंसल मेहता ने उनकी आत्मा को शांति मिलने की दुआ की है।

प्रदीप सरकार (Pradeep Sarkar) डायरेक्टर होने के साथ राइटर भी थे। विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। 17 सालों तक मेनस्ट्रीम एडवरटाइजिंग में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर-आर्ट काम करने के बाद उनकी डायरेक्टोरियल जर्नी शुरू हुई। वे एड फिल्ममेकर बने। कमर्शियल्स के अलावा उन्होंने कई हिट म्यूजिक वीडियोज भी डायरेक्ट किए।

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, काशी को देंगे 1779.66 करोड़ रुपये की सौगात

वैसे तो उन्होंने कई सुपरहिट और कमाल की फिल्में बनाई थीं। मगर सैफ अली खान और विद्या बालन स्टारर परिणीता सबसे ज्यादा पसंद की गई। बतौर फिल्म डायरेक्टर परिणीता उनकी पहली मूवी थी। ये फिल्म आज भी मूवी लवर्स की फेवरेट है। इस मूवी ने विद्या बालन को स्टार बनाया। परिणीता फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसने 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे। प्रदीप सरकार के डायरेक्शन में बनी आखिरी हिंदी फिल्म हेलीकॉप्टर ईला थी। इसमें काजोल ने लीड रोल प्ले किया था।

डायरेक्टर की हिट फिल्में

प्रदीप सरकार (Pradeep Sarkar) ने दर्शकों को शानदार सिनेमा दिखाया। उन्होंने कई हिट फिल्में बनाई थीं। इनमें परिणीता, एकलव्य-द रॉयल गार्ड, लफंगे परिंदे, लागा चुनरी में दाग, मर्दानी, हेलीकॉप्टर ईला जैसी मूवीज शामिल रहीं। उनके डायरेक्शन में कई वेब सीरीज भी बनी थीं। जैसे फोरबिडन लव, अरेंज्ड मैरिज, कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला। प्रदीप सरकार के डायरेक्शन में बनी आखिरी सीरीज दुरंगा थी।

Tags: bollywood gossipsEntertainment newsPradeep Sarkar
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, काशी को देंगे 1779.66 करोड़ रुपये की सौगात

Next Post

यूपी में कब होंगे निकाय चुनाव, OBC कोटे की रिपोर्ट पर SC में आज सुनवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Ravi Kishan
मनोरंजन

वायरल ट्रेंड पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- ‘Gen-Z ने मुझे निशब्द कर दिया’

12/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutt
मनोरंजन

सलमान-संजय की ‘7 डॉग्स’ का भारत में रिलीज का ऐलान, नोट कर लें तारीख

10/08/2026
John Abraham
मनोरंजन

जॉन अब्राहम की धांसू एंट्री! शिवम नायर की अगली फिल्म में निभाएंगे अहम रोल

08/08/2026
Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Afsana Khan
मनोरंजन

अफसाना खान का इंस्टाग्राम हुआ हैक, फैंस से की ये बड़ी अपील

04/08/2026
Next Post
Niaky Chunav

यूपी में कब होंगे निकाय चुनाव, OBC कोटे की रिपोर्ट पर SC में आज सुनवाई

यह भी पढ़ें

लालू यादव का नितीश पर हमला

स्वास्थ्य व्यवस्था दम तोड़ चुकी है, लेकिन JDU नेता “गिद्ध” बन रैली कर रहे है : लालू

20/07/2020
cm yogi

अखिलेश के गढ़ पहुंचे CM योगी, ऑक्सीजन प्लांट का अधूरा कम देख जताई नाराजगी

22/05/2021
IPL 2020

IPL 2020 के कार्यक्रम का इस दिन होगा ऐलान, चेयरमैन ने दी जानकारी

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version