• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक अहमद का करीबी हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट, 25 हजार का इनामी था जर्रार अहमद

Writer D by Writer D
26/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर
0
Jarrar Ahmed

Jarrar Ahmed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के करीबी हिस्ट्रीशीटर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर जर्रार अहमद (Jarrar Ahmed) 25 हजार का इनामी था। उसके कब्जे से राइफल व जिंदा कारतूस किया गया है।

एसपी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक, मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर जर्रार अहमद (Jarrar Ahmed) और उसके बड़े भाई व उसके पिता का अतीक अहमद के घर आना-जाना था। खखरेरु पुलिस व स्वाट टीम ने जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के कुल्ली गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान जर्रार अहमद को पकड़ लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के शार्ट शूटर पर बढ़ा दिया गया है इनाम

यूपी में पूर्व विधायक राजूपाल हत्याकांड में 18 साल से फरार चल रहे आरोपी और अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के शार्प शूटर अब्दुल कवी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम कर दिया है। कौशांबी के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कटैया गांव में डॉग स्क्वॉड टीम के साथ सर्च अभियान चलाया गया।

अतीक अहमद को  गाड़ी से लाया जाएगा प्रयागराज, साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह, सिराथू क्षेत्राधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह और चायल क्षेत्राधिकारी श्यामकांत के अलावा कई थाने की फोर्स और पीएसी की टुकड़ी शामिल रही। पुलिस ने दर्जन भर घरों में जाकर तलाशी ली। इस दौरान लाइसेंसी राइफल, बंदूक, कारतूस और धारदार हथियार बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि सराय अकिल थाना क्षेत्र के भकन्दा का रहने वाला अब्दुल कवी माफिया अतीक अहमद का शार्पशूटर है। वह प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में साल 2005 में राजू पाल हत्याकांड का आरोपी है। सीबीआई की जांच में भी अब्दुल कवी का भी नाम सामने आया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा है।

सीबीआई, एसटीएफ और पुलिस 18 साल से उसकी गिरफ्तारी में लगी हुई है। 24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस फिर से सक्रिय हो गई। अब्दुल कवी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पहले उस पर 50 हजार का इनाम था, जिसे बढ़ा दिया गया है।

Tags: Atiq Ahmedcrime newsfatehpur newsJarrar Ahmed
Previous Post

नमाजियों पर पुष्पवर्षा करना चाहते हैं स्वामी ओमवेश, सपा MLA ने DM से मांगी परमिशन

Next Post

बुध और गुरु ने रेवती नक्षत्र में किया प्रवेश, इन जातकों की होगी बल्ले-बल्ले

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Next Post
Budh and Guru

बुध और गुरु ने रेवती नक्षत्र में किया प्रवेश, इन जातकों की होगी बल्ले-बल्ले

यह भी पढ़ें

Sage-Sadhvi found unconscious

संदिग्ध परिस्थितियों में गुफा में बेहोश मिले साधु-साध्वी, जांच में जुटी पुलिस

18/02/2021
In Ramadan, actresses leave the western look and adopt the desi look

रमजान में अभिनेत्रियों ने वेस्टर्न लुक छोड़ देसी लुक को अपनाया

15/04/2021
drowning

तालाब मे नहाने गए बालक की डूबने से मौत

05/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version