• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, बोले-अंग दान के लिए राज्यवासी आएं आगे

Writer D by Writer D
26/03/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि आज उन्होंने अंगदान करने और सौर ऊर्जा बढ़ावा देने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अंगदान के लिए आगे आने की अपील की है।

रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 99 वां संस्करण सुना। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में देश, एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अंगदान जैसे पुण्य कार्य से दूसरे लोगों के जीवन को सहारा देने की बात कही है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि अंगदान के क्षेत्र में हम सभी को आगे बढ़ना होगा, जिससे अनेक लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की बात भी प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में की। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य में भी लगातार कार्य हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस दिशा में और प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है।

सीएम धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश समाज के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 100वां संस्करण 30 अप्रैल को होगा। इससे इस कार्यक्रम की लोकप्रियता को समझा जा सकता है।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiPm Modi Mann Ki BaatUttarakhand News
Previous Post

‘… मारना चाह रहे हैं’, अतीक ने फिर बताया अपनी जान का खतरा

Next Post

अब एक कॉल पर यूपी के बीमार पशुधन के लिए उपलब्ध होंगे डॉक्टर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
CM Yogi flagged off 520 mobile veterinary unit

अब एक कॉल पर यूपी के बीमार पशुधन के लिए उपलब्ध होंगे डॉक्टर

यह भी पढ़ें

संक्रामक बीमारियों से यूपी को बचाएगा योगी सरकार का ‘दस्तक’ अभियान

19/06/2021
Cooperative Banks

यूपी के जिला सहकारी बैंकों की सुरक्षा होगी और पुख्ता, साइबर सिक्योरिटी कवच स्थापित करेगी योगी सरकार

04/06/2025
Priyanka worried about India'

विदेश में भी सता रही प्रियंका को भारत की चिंता, मदद की कर रही अपील

29/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version