• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेस्तनाबूत होंगे नशे के सौदागर, ANTF के पंजे को और मजबूत करेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
26/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ANTF

ANTF

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अवैश नशे के सौदागरों के खिलाफ योगी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। नार्को नेक्सस की कमर तोड़ने के लिए योगी सरकार अब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को और अधिक ताकतवर बनाने जा रही है। इस संबंध में विभाग की ओर से शासन को कुछ प्रस्ताव भी भेजे गये हैं। यहां से हरी झंडी मिलते ही ANTF का एक ओर जहां विस्तार होगा, वहीं अवैध नशे के सौदागरों पर कार्रवाई और तेज हो जाएगी।

योगी सरकार (Yogi Government) की ओर से अवैध नशे के सौदागरों को जल्द से जल्द और सख्त सजा दिलाने के लिए प्रदेश के छह जिलों में नई फॉरेंसिक लैब का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके साथ ही विभाग द्वारा कार्रवाई के दौरान कोई अनहोनी ना घटे और पुरस्कृत करने के लिए जोखिम भत्ता देने पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

युद्धस्तर पर हो रहा 6 फॉरेंसिक लैब का निर्माण कार्य

मादक पदार्थों का अवैध धंधा करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेश के छह जिलों में अत्याधुनिक फॉरेंसिक लैब बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। यह नई लैब सहारनपुर, अयोध्या, बांदा, बस्ती, मीरजापुर और आजमगढ़ में बनाई जा रही है। ऐसे में प्रदेश में कुल 18 फॉरेंसिक लैब हो जाएंगी। मालूम हो कि वर्तमान में 12 लैब विभिन्न जिलों में क्रियाशील हैं।

ANTF डीआईजी ने बताया कि अभी तक फारेंसिक लैब तक पकड़े गये मादक पदार्थों की जांच भेजने के लिए काफी समय लगता है। वहीं इन सैंपल की जांच रिपोर्ट आने में 15 दिन से अधिक का समय लगता है। उन्होंने बताया कि नई फॉरेंसिक लैब के संचालन से मादक पदार्थों की जांच को पहुंचाने में कम समय लगेगा। साथ ही इन सैंपल की जांच रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर मिल जाएगी, जिससे कोर्ट में प्रभावी पैरवी से नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे भेजने में मदद मिलेगी।

ANTF के पुलिस कर्मियों को मिलेगा जोखिम भत्ता

यूपी पुलिस मुख्यालय के एडीजी की ओर से शासन को यूपी में अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की तरह ANTF को भी जोखिम भत्ता देने के लिए प्रस्ताव दिया था, जिस पर शासन स्तर पर विचार विमर्श चल रहा है। इसी तरह एएनटीएफ के संचालित थानों क्रमश: मेरठ, बाराबंकी, गोरखपुर, गाजीपुर, झांसी और सहारनपुर के अधिकार क्षेत्र के बंटवारे को लेकर पर शासन स्तर पर मंथन चल रहा है। जल्द ही इस पर भी मुहर लग सकती है। इसके अलावा ANTF को आधुनिक  उपकरण की खरीद के लिए 37.25 लाख की धनराशि जल्द ही जारी की जाएगी।

ANTF ने छह माह में 16.68 करोड़ के मादक पदार्थ किए जब्त

मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध नशे के सौदागरों की कमर तोड़ने के लिए अगस्त 2022 में एएनटीएफ के गठन की घोषणा की थी, जिसके बाद ANTF ने तोबड़तोड़ कार्रवाई की। पिछले छह माह में कुल 16 कार्रवाई प्रदेश के 11 जिलों में की गई।

अब एक कॉल पर यूपी के बीमार पशुधन के लिए उपलब्ध होंगे डॉक्टर

ANTF डीआईजी  अब्दुल हमीद ने बताया कि विभिन्न जिलों से अब तक करीब दस किलो अवैध स्मैक, 21.02 किलो अवैध अफीम, 7.1 किलो अवैध चरस, 966.498 किलो गांजा को जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 16.68 करोड़ है। इन कार्रवाई के दौरान टीम ने अपराधियों के पास से 13 वाहन, 1 अवैध पिस्टल .32 बोर, 9 जिंदा कारतूस बरामद करते हुए 36 अवैध नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों को देखते हुए शासन की ओर से एएनटीएफ को और सशक्त बनाने पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

अब एक कॉल पर यूपी के बीमार पशुधन के लिए उपलब्ध होंगे डॉक्टर

Next Post

अब वेस्ट-पिकर बनेंगे स्वच्छताप्रेरक, सुधरेगा आर्थिक जीवन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार में आरटीई के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए ₹698.27 करोड़ आवंटित

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ देंगे रफ्तार

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: योगी सरकार में 22 हजार से ज्यादा बेटियों का बसा घर, पीलीभीत अव्वल

15/10/2026
Solar Rooftop
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, ओपी राजभर का अखिलेश पर निशाना

15/10/2026
Next Post
Waste-Pickers

अब वेस्ट-पिकर बनेंगे स्वच्छताप्रेरक, सुधरेगा आर्थिक जीवन

यह भी पढ़ें

suresh khanna

कांग्रेस ने 70 सालों में न कभी कुछ किया और न अब करेगी : सुरेश खन्ना

31/10/2021
Governor

हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैन्य-नागरिक व समाज अहम: राज्यपाल

07/01/2026
Banks

दो सरकारी बैंकों ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, इस सर्विस चार्ज में किया इजाफा

11/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version