• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज दुर्गाष्टमी पर करें मां दुर्गा के महागौरी स्वरुप की पूजा, जानें ​विधि एवं आरती

Writer D by Writer D
29/03/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Maa Gauri

Maa Gauri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का आठवां दिन है। इस दिन को महाष्टमी या दुर्गाष्टमी कहते हैं। चैत्र शुक्ल अष्टमी को मां दुर्गा के महागौरी ( Maa Gauri ) स्वरुप की विधि विधान से पूजा की जाती है। आज के दिन कई स्थानों पर कन्या पूजन भी करते हैं। मां महागौरी सभी संकटों को दूर करने वाली देवी हैं।

चार भुजाओं वाली मां महागौरी ( Maa Gauri ) का अस्त्र त्रिशूल है। एक भुजा में डमरू धारण करती हैं। बाकी दो भुजाएं अभय और वरद मुद्रा में रहती हैं। वह अत्यंत ही गौर वर्ण की हैं और सफेद वस्त्र एवं आभूषण धारण करती हैं। मां के भक्त व्रत का समापन करने के लिए अष्टमी पर कन्या पूजन करते हैं। इस दिन विधि-विधान से पूजा, हवन व कन्या पूजन आदि किया जाता है। जिसके बाद प्रसाद ग्रहण किया जाता है। आइए जानते हैं मां महागौरी की पूजा विधि, कन्या पूजन एवं आरती के बारे में…

देवी महागौरी ( Maa Gauri ) की पूजा विधि

महाष्टमी के सुबह मां महागौरी की पूजा सफेद पुष्प से करें। माता को सफेद रंग प्रिय है। माता को सिंदूर, अक्षत्, फूल, फल, मिठाई, धूप, दीप, गंध चढ़ाएं और उनको नारियल का भोग लगाएं। नारियल या नारियल से बनी मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थों का भोग लगाने से देवी महागौरी प्रसन्न होती हैं। इस दौरान माता के मंत्रों का उच्चारण करें और अंत में घी के दीपक से आरती करें।

कन्या पूजन

महागौरी की पूजा के बाद कन्या पूजन करें। 2 साल से लेकर 10 साल तक की कन्याओं को घर पर बुलाएं। उनका पूजन करके आशीष लें और उनको भोजन कराएं। भोजन के बाद दक्षिणा और उपहार देकर सहर्ष विदा करें। फिर उनको अगले साल आने के लिए कहें।

मां महागौरी ( Maa Gauri ) का मंत्र

श्वेते वृषे समरुझा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोद:

या देवी सर्वभूतेषु माँ महागौरी रूपे स्थथिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

देवी महागौरी ( Maa Gauri ) की आरती

जय महागौरी जगत की माया।
जय उमा भवानी जय महामाया॥
हरिद्वार कनखल के पासा।
महागौरी तेरा वहा निवास॥
चंदेर्काली और ममता अम्बे।
जय शक्ति जय जय मां जगदंबे॥
भीमा देवी विमला माता।
कोशकी देवी जग विखियाता॥
हिमाचल के घर गोरी रूप तेरा।
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा॥
सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया।
उसी धुएं ने रूप काली बनाया॥
बना धर्म सिंह जो सवारी मै आया।
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया॥
तभी मां ने महागौरी नाम पाया।
शरण आने वाले का संकट मिटाया॥
शनिवार को तेरी पूजा जो करता।
मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता॥
‘चमन’ बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।
महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो॥

Tags: Chaitra navratriChaitra Navratri 2023durga ashtamikanya pujanMaa Gauri
Previous Post

सीएम योगी ने की कालरात्रि की आराधना, हवन कर लोकमंगल की कामना की

Next Post

दुर्गाष्टमी पर करें ये काम, दांपत्य जीवन में आएगी अपार खुशियां

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Durga Ashtami

दुर्गाष्टमी पर करें ये काम, दांपत्य जीवन में आएगी अपार खुशियां

यह भी पढ़ें

WhatsApp

WhatsApp ने 36 लाख से ज्यादा अकाउंट पर लगाया ताला, जानिए क्यों

18/05/2023

दो दशक बाद नयी सहकारिता नीति की याद

26/09/2021
Paush Amavasya

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें महत्व

19/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version