• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुर्गाष्टमी पर करें ये काम, दांपत्य जीवन में आएगी अपार खुशियां

Writer D by Writer D
29/03/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Durga Ashtami

Durga Ashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) जारी हैं और आज अष्टमी तिथि के दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती हैं। मां दुर्गा को समर्पित यह दिन महाष्टमी या दुर्गाष्टमी (Durgashtami ) के रूप में जाना जाता हैं। आज के दिन की गई मातारानी की सेवा और पूजा आपको मातारानी का आशीर्वाद दिलाती हैं। यह दिन दांपत्य जीवन जीने वालों के लिए भी विशेष माना जाता हैं जिसमें कुछ उपायों को कर अपने दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन किया जा सकता हैं। मान्यता है कि इस शुभ दिन पर विवाहित स्त्रियों द्वारा महागौरी की पूजा करने से उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में जो आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आएंगे।

लाल वस्त्र धारण करके करें देवी मां का पूजन

अष्टमी (Durgashtami ) के दिन सुबह जल्दी नहाकर कर लाल रंग के कपड़े पहनें। माथे पर लाल रंग का तिलक लगाकर तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य देवता को अर्पित करें। फिर देवी दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर व पहले से स्थापित कलश पर सिंदूर से तिलक लगाएं। लाल रंग के फूल, दीप, धूप आदि चढ़ाकर पूजा करें।

मां गौरी को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं

मां गौरी यानी यानी माता पार्वती सुहाग की देवी है। अष्टमी के दिन गौरी माता को सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी, मेंहदी, चुनरी आदि श्रृंगार का सामान अर्पित करें। अगर संभव हो पाएं तो इसे देवी मां के मंदिर जाकर खुद अपने हाथों से उनका श्रृंगार करें। सच्चे मन से उनकी पूजा करें। साथ ही प्रसाद के तौर पर मिले सामान को यूज करें। इससे पति-पत्नी में चल रहा तनाव दूर होने में मदद मिलेगी। ऐसे में मैरिड लाइफ खुशनुमा बीतेगी।

महिलाएं इस दिन जरूर करें सोलह श्रृंगार

सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके ही देवी मां की पूजा करें। इससे गौरी माता की आप पर विशेष कृपा होगी। साथ ही दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। पौराणिक व धार्मिक कथा के अनुसार, त्रेतायुग में माता सीता भी श्रीराम को पति के रुप में पाने के लिए गौरी माता की पूजा करती थी। ऐसे में कुंवारी कन्याओं को भी मनचाहा साथी पाने के लिए मां गौरी की पूजा करनी चाहिए।

पति -पत्नी एक साथ करें माता रानी की पूजा

अष्टमी (Durgashtami) के पावन दिन पर पति- पत्नी एक साथ माता रानी की पूजा करें। इससे रिश्तों में चल रही खटास दूर होकर मजबूती आएगी।

अर्द्धनारीश्वर स्वरुप का करें पूजन

इस शुभ दिन पर दुर्गा सप्तशती के नवम अध्याय का जरूर पाठ करें। इस अध्याय में भगवान शिव और माता पार्वती के अर्द्धनारीश्वर रूप का वर्णन किया गया है। ऐसे में दोनों की एक रूप में पूजा करने से दांपत्य जीवन में मिठास आएगी।

Tags: Chaitra navratriChaitra Navratri 2023durgashtamiMaa Gauri
Previous Post

आज दुर्गाष्टमी पर करें मां दुर्गा के महागौरी स्वरुप की पूजा, जानें ​विधि एवं आरती

Next Post

नवरात्रि की अष्टमी और नवमी के दिन कब और कैसे करें कन्या पूजन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
kanya pujan

नवरात्रि की अष्टमी और नवमी के दिन कब और कैसे करें कन्या पूजन

यह भी पढ़ें

15 हजार से ज्यादा शिक्षकों पदों पर निकली भर्ती

यूपी में 4868 टीचरों के पारस्परिक ट्रांसफर की लिस्ट वेबसाइट पर जारी

18/02/2021
Mukhtar Ansari

बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबियों पर कसा शिकंजा, फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार

05/12/2020
constable body found hanging

बंद कमरे में कुंडे से लटकता मिला सिपाही का शव, जांच में जुटी पुलिस

12/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version