• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटे ने मां के सिर पर डंडा मारकर की हत्या

Writer D by Writer D
01/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। नरैनी थाना क्षेत्र में आधी रात को एक युवक ने डंडे से प्रहार करके अपनी मां को मौत के घाट उतार (Murder)  दिया है। आरोपित मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नरैनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजनगर में रामानंदी (50) अपने तीन बेटों रामबाबू, श्याम बाबू व सुनील के साथ रहती थी। इनमें से रामबाबू और श्याम बाबू विवाहित हैं, जबकि सुनील की अभी शादी नहीं हुई है। सुनील बाहर रहकर मजदूरी करता है। पड़ोसियों के मुताबिक, गुरुवार की आधी रात को किसी बात को लेकर बड़े बेटे रामबाबू से रामानंदी का झगड़ा हो गया।

घटना के समय रामबाबू ने शराब पी रखी थी। उसने सबसे पहले छोटे भाई श्याम बाबू को कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद मां रामानंदी पर डंडे से प्रहार किया। छोटा भाई श्याम बाबू तड़के लगभग तीन बजे किसी तरह कमरे से बाहर निकला और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने इलाज के लिए बांदा रेफर कर दिया। बांदा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार ने बताया कि नरैनी थाना क्षेत्र के राजनगर मोहल्ले में एक महिला को डंडा मारकर घायल करने की सूचना पुलिस को दी गई थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक महिला के सिर से काफी रक्त स्त्राव हो चुका था। महिला को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसकी रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हत्यारा बेटा रामबाबू मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। हत्यारे को हिरासत में ले लिया गया है और छोटे भाई श्याम बाबू की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

Tags: banda news
Previous Post

31 साल पहले फर्जी एनकाउंटर करने वाले दरोगा को आजीवन कारावास

Next Post

मौसा ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

21/09/2026
Next Post
rape

मौसा ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास

यह भी पढ़ें

admit card

पश्चिम बंगाल पुलिस ने टेक्निकल स्टाफ परीक्षा के लिए जारी किए एड्मिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

07/01/2021
Arrested

पुलिस मुठभेड़ में सरगना सहित तीन गौ तस्कर गिरफ्तार

19/01/2023
Rajnath Singh

रक्षा मंत्री ने औली मिलिट्री स्टेशन में की ‘शस्त्र पूजा’, सैनिकों के साथ मनाया दशहरा

05/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version