• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

31 साल पहले फर्जी एनकाउंटर करने वाले दरोगा को आजीवन कारावास

Writer D by Writer D
01/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के चर्चित लाली एनकाउंटर मामले में आरोपी दरोगा युधिष्ठिर के खिलाफ मामले की सुनवायी कर रहे अपर सेशन जज-12 पशुपति नाथ मिश्रा की अदालत में आरोपी के दोषी साबित होेने के बाद शुक्रवार को आजीवन कारावास (Life Imprisonment) तथा 20 हजार रूपये के अर्थदंड की सजा सुनायी।

अपर सेशन जज-12 पशुपति नाथ मिश्रा ने सुनवाई करते हुए बुधवार को हत्या के आरोपित दारोगा युधिष्ठिर सिंह को दोषी ठहराया था।

अदालत के फैसले पर लाली के परिजनों ने संतोष जताया है लेकिन साथ ही दोषी दरोगा को फांसी दिये जाने की मांग करते हुए , मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की बात कही है। परिवार ने न्याय पाने के लिए कड़ा संघर्ष किया । लाली की मां ने खुद इसके लिए अथक प्रयास किये और सुप्रीम कोर्ट तक गई तब मामला सीबीसीआईडी पहुंचा और अब कहीं जाकर आरोपी दरोगा को सजा मिल पाई।

गौरतलब है कि यह मामला वर्ष 1992 का है। थाना कोतवाली में तैनात रहे दारोगा युधिष्ठिर सिंह ने 23 जुलाई 1992 को मुकेश जौहरी उर्फ लाली को एनकाउंटर में मार गिराने का दावा किया था। दारोगा ने अपने बचाव के लिए वारदात को मुठभेड़ दर्शाकर मृतक लाली पर लूट व जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया। दारोगा ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई कि वह वारदात की शाम 7:45 बजे बड़ा बाजार से घरेलू सामान खरीद कर वापस लौट रहे थे। तभी तीन व्यक्तियों को पिंक सिटी वाइन शाप के सेल्समैन से झगड़ते हुए देखा था। एक व्यक्ति ने जबरन दुकान से शराब की बोतल उठा ली तो दूसरे ने दुकानदार के गल्ले में हाथ डाल दिया। सेल्समैन के विरोध करने पर एक व्यक्ति ने सेल्समैन पर तमंचा तान दिया।

दारोगा युधिष्ठिर सिंह ने आरोपियों को ललकारा तो एक ने उन पर फायर झोंक दिया जिससे वह बाल-बाल बचे। दारोगा ने पुलिस को बताया कि अगर वह गोली नहीं चलाते तो बदमाश उनकी जान ले सकते थे। उन्होंने अपनी आत्मरक्षा में एक बदमाश पर अपने सरकारी रिवाल्वर से गोली चला दी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बाकी दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए। मुकेश जौहरी उर्फ लाली की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी।

दारोगा ने लूट व जानलेवा हमला के आरोप में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जबकि शराब विक्रेता द्वारा दिए गए शपथ पत्र में यह कहा गया कि उसकी दुकान पर ऐसा कोई विवाद नहीं हुआ। जिससे दरोगा अपने जाल में फंस गया। जांच में पाया गया कि मुकेश जौहरी उर्फ लाली के साथ मुठभेड़ नहीं हुई बल्कि दारोगा ने जानबूझकर जान से मारने के इरादे से लाली पर गोली चलाई थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

मामले की सुनवायी के बाद अदालत में सबूतों के आधार पर दरोगा का गुनाह साबित होने के बाद सजा सुनायी (Life Imprisonment) गयी और उसे जेल भेज दिया गया।

Tags: bareilley news
Previous Post

नाबालिग को अगवा कर दुराचार मामले में तीन लोगों को 10 साल की कड़ी कैद

Next Post

बेटे ने मां के सिर पर डंडा मारकर की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Sanjay Nishad
उत्तर प्रदेश

‘सपा शासन में थी दंगों की भरमार, लगता था कर्फ्यू, आज संस्कारों से मनाए जाते हैं त्योहार’- अखिलेश पर संजय निषाद का हमला

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘अखिलेश राज में गाय कसाई को देखकर कांपती थी, अब कसाई गाय को देखकर कांपता है’… धर्मपाल सिंह का सपा पर तीखा हमला

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
Next Post
Murder

बेटे ने मां के सिर पर डंडा मारकर की हत्या

यह भी पढ़ें

petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दी राहत, आज नहीं हुआ कोई बदलाव

01/07/2021

यूपी के हर शहर में माफिया से मुक्त कराई भूमि पर बनेंगे गरीबों के महल : सीएम योगी

20/01/2022
Famous Haryanvi model Sheetal murdered

मशहूर मॉडल की हत्या, बदमाशों ने गला रेतकर बेरहमी से किया कत्ल

16/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version