• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली विभाग के संविदा कर्मियों का 22 करोड़ लेकर कंपनी फरार, अब होगी FIR

Writer D by Writer D
01/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सुल्तानपुर
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुल्तानपुर। बिजली विभाग (Electricity Department) को संविदा कर्मी सप्लाई करने वाली दिल्ली की निजी कंपनी द्वारा 22 करोड़ का गोलमाल किए जाने का मामला सामने आया है। सुलतानपुर समेत सात जिलों के कर्मचारियों का 22 करोड़ रुपये लेकर दिल्ली की कंपनी फरार हो गई। अधीक्षण अभियंता की संस्तुति पर एमडी ने संस्था को ब्लैक लिस्टेड घोषित कर दिया है। प्रकरण बाराबंकी, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत समेत सात जिलों से जुड़ा हुआ है।

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में मैसर्स ओरियन सिक्योरिटी सलूशन प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी को कर्मचारियों की तैनाती का दारोमदार दिया गया था। विद्युत वितरण मंडल में 4923 संविदा कर्मचारियों का अनुबंध 2019 में पूरा हो गया था। जिसमें इन कर्मचारियों का वेतन समेत अन्य आवश्यक भुगतान संबंधी देयक दिया जाना था। विद्युत वितरण मंडल सुल्तानपुर में 74, बदायूं में 890, बाराबंकी में 941, शाहजहांपुर में 85, बरेली में 659, पीलीभीत में 442 और बरेली में 293 संविदा कर्मियों की भर्ती कंपनियों के जरिए हुई थी।

संविदा कर्मी बीच-बीच में करते रहे विरोध प्रदर्शन

बीच-बीच में भुगतान न मिलने पर संविदा कर्मियों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन भी किया था। जिसे देखते हुए पूरे मामले में जांच पड़ताल बिजली विभाग की तरफ से कराई गई थी। सुल्तानपुर की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट में 2022 से संविदा कर्मचारियों की तैनाती कराने वाली इस कंपनी ने 22 करोड़ का घोटाला किया है और कंपनी के पदाधिकारी अधिकारियों को चकमा देते हुए गायब हो गए हैं।

दर्ज होगा कंपनी पर मुकदमा

पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता बिजली सुलतानपुर राकेश प्रसाद ने कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की स्वीकृति प्रदान की थी। जिसके आधार पर एमडी ने पत्र पर संस्तुति देते हुए कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। बहर हाल बिजली विभाग (Electricity Department) के अधिकारी अब इस कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

पहले दी गई थी नोटिस फिर हुई कार्रवाई

अधीक्षक अभियंता राकेश प्रसाद ने बताया कि सात जिलों में को संविदा कर्मी समेत अन्य चीजें इसी कंपनी की तरफ से उपलब्ध कराई गई थी। सर्किल स्तर पर पहले नोटिस दी गई थी। इसके बाद यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

Tags: electricity depatmentsultanpur news
Previous Post

भाजपा नेता के 11 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या, गांव में पुलिस बल तैनात

Next Post

घर आए मेहमान ने बुजुर्ग की डंडे से पीटकर कर दी हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Panipuri
क्राइम

पानीपुरी खाने के बाद 18 बच्चे बीमार, एक की हालत गंभीर; फूड पॉइजनिंग की आशंका

17/06/2026
CM Yogi
Main Slider

मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं, CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

17/06/2026
Prayagraj Triple Murder
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज तिहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी हिमांशु मुठभेड़ में घायल, ग्राम प्रधान समेत कई गिरफ्तार

17/06/2026
Former BJP district panchayat vice president burnt alive in car
Main Slider

छत्तीसगढ़: कोरिया में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को कार में जिंदा जलाया ,भाई की भी मौत

17/06/2026
Sarva Pitru Amavasya
Main Slider

दान करते समय न करें ये गलती, वरना हो जाएंगे कंगाल

16/06/2026
Next Post
Beaten

घर आए मेहमान ने बुजुर्ग की डंडे से पीटकर कर दी हत्या

यह भी पढ़ें

गुरु पूर्णिमा के दिन न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

30/06/2025
Large Corona Vaccine Prices

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बड़े कोरोना वैक्सीन के दाम

21/04/2021

गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, सात युवक व चार युवतियां हिरासत में

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version