• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
15/03/2021
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
massive fire in ferry

fire in ferry

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के किशनगंज में आग की विकराल लपटों ने जमकर तांडव मचाया है। किशनगंज के एक मकान में लगी आग के कारण चार बच्चों समेत पांच लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। पुलिस ने इस अग्निकांड में मरने वालों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

घटना किशनगंज थाना क्षेत्र के सलाम कॉलोनी की है। बताया जाता है कि अहले सुबह सलाम कॉलोनी के एक मकान में आग लग गई। विकराल आग की लपटों ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के नागरिकों का कहना है कि सिलेंडर फटने की आवाज से जब नींद खुली, मकान से आग की भयंकर लपटें उठते देखीं। लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया।

अवधी भाषा को संविधान की को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। मकान में किराये पर रहने वाले नूर बाबू और उनके चार बच्चों की आग में जलकर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई है। नूर बाबू की झुलसी पत्नी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। आसपास के चार घरों को भी आग से नुकसान पहुंचा है।

बताया जाता है कि मृतक नूर बाबु बिजली मिस्त्री का काम किया करता था। वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ सलाम कॉलोनी के इस मकान में किराये पर रहता था। उसके साथ उसकी पत्नी के अलावा चार बच्चे- आठ साल की तोहफा, छह साल की बबली, चार साल का रहमत और दो साल का शाहिद रहते थे। आग की इस घटना में नूर और उसके चारो बच्चों की मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से झुलसी पत्नी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

वसीम रिजवी पर भड़के उलेमा, कहा- वह मुसलमान नहीं, कब्रिस्तान में भी दफनाया नहीं जाएगा

घटना की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी मौका-मुआयना किया। पुलिस प्रशासन के मुताबिक मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद अंत्येष्टि के लिए भिजवा दिए गए हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।

Tags: bihar newscrime newsNational news
Previous Post

अवधी भाषा को संविधान की को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

Next Post

ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, कहा- यूपी में 37 प्रतिशत मुसलमानों का एनकाउंटर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी

08/09/2026
Naimisharanya Dham
Main Slider

अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा सीतापुर का नैमिषारण्य, बनेगा भव्य वैदिक नगरी का स्वरूप

08/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
CM Dhami commends young mountaineers Riyansh and Prisha.
Main Slider

उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा को मुख्यमंत्री ने दी शाबाशी

08/09/2026
Uproar in the Tamil Nadu Assembly
राजनीति

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

08/09/2026
Next Post

ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, कहा- यूपी में 37 प्रतिशत मुसलमानों का एनकाउंटर

यह भी पढ़ें

Donald Trump

इस देश ने रची थी ट्रम्प को मारने की साजिश, दो शूटर अरेस्ट

09/11/2024
Actress Mouni Roy wreaked havoc on social media, photo went viral

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर ढाया कहर, वायरल हुआ फोटो

11/06/2021

जल्द साकार होगा एक लाख से अधिक लोगों के अपने घर का सपना

20/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version