• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनुमान जयंती पर करें बजरंगबली के इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे हर सकट

Writer D by Writer D
02/04/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Hanuman Jayanti

Hanuman Jayanti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार महावीर बजरंगबली का जन्म चैत्र पूर्णिमा को मंगलवार के दिन चित्रा नक्षत्र और मेष लग्न के योग में हुआ था। इस दिन हनुमान जी का जन्मदिन मनाया जाता है, जिसे हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) कहते हैं। इस साल हनुमान जयंती 06 अप्रैल 2023 (Hanuman Jayanti 2023) को मनाई जाएगी। यह दिन पवनपुत्र बजरंगबली की पूजा करने, उनको प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त कर लेने का सबसे उत्तम दिन है। इस अवसर का लाभ आप भी उठा सकते हैं।

हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के अवसर पर आप हनुमान जी के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करें, इसके प्रभाव से बड़े से बड़े संकट दूर हो जाएंगे और कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका जो भी मनोरथ होगा, वह हनुमान जी के आशीर्वाद से पूर्ण हो जाएगा। आइए जानते हैं हनुमान जी के इन प्रभावशाली मंत्रों के बारे में…

हनुमान जी के प्रभावी मंत्र

ओम हं हनुमते नम:

इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को कोर्ट से जुड़े मामलों में लाभ मिलता है। हो सकता है कि किसी केस में फैसला आपके पक्ष में आ जाए या आपको कोर्ट की तरफ से कोई राहत मिल जाए।

ओम नमो भगवते हनुमते नम:

आपके परिवार में सुख एवं शांति नहीं है, हमेशा क्लेश रहता है। परिजनों में बेवजह वाद विवाद होता रहता है, ऐसे में आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के प्रभाव से लोगों के जीवन में सुख एवं शांति आ सकती है।

नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा

हनुमान चालीसा के चौपाई की इस लाइन को मंत्र के रूप में जपने से व्यक्ति को कोई भी रोग या कष्ट नहीं होता है। उस पर हनुमान जी की कृपा होती है और वह सभी प्रकार के रोग एवं पीड़ा से मुक्त होता है।

अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥

हनुमान जी के इस मंत्र का जाप कार्यों में सफलता एवं संकटों से सुरक्षा प्रदान करता है।

मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठ।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥

इस मंत्र का जाप करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं, वे अपने भक्तों को सुख एवं समृद्धि प्रदान करते हैं। उनकी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं और दुखों को दूर करते हैं।

ओम हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट

हनुमान जी के इस मंत्र का जाप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने और उनसे उत्पन्न संकटों को दूर करने के लिए किया जाता है।

ओम नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

हनुमान जी के इस मंत्र का जाप शत्रुओं को परास्त करने, रोगों को दूर करने और संकटों से रक्षा के लिए किया जाता है।

जरुरी बात: हनुमान जी के मंत्रों का जाप रूद्राक्ष की माला से करना चाहिए। हनुमान जी रुद्रावतार हैं।

Tags: Hanuman JayantiHanuman Jayanti 2023hanuman jayanti kab haiHanuman Jayantidate
Previous Post

40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

Next Post

Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के जीजा को STF ने उठाया, शूटरों को दी थी पनाह

Writer D

Writer D

Related Posts

रामबाण है मेथी
फैशन/शैली

बालों की समस्या में रामबाण है रसोई में मौजूद ये चीज

24/05/2026
Itching
फैशन/शैली

गर्मियों में खुजली की समस्या से है परेशान, इनसे पाए राहत

24/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

गर्मियों में होती हैं मेकअप मेल्ट होने की समस्या, लें इन टिप्स की मदद

24/05/2026
besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Next Post
Akhlaq Ahmed

Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के जीजा को STF ने उठाया, शूटरों को दी थी पनाह

यह भी पढ़ें

Vijay

मेरा मन अत्यंत भारीपन से भर गया…, विजय ने हादसे पर जताया दुख, पीड़ितों के लिए किया सहायता राशि का ऐलान

28/09/2025
CM Yogi

कला किसी भाषा या क्षेत्र की नहीं, बल्कि पूरे देश की होती है : योगी आदित्यनाथ

15/08/2024

सीएम धामी से कैलाश खेर ने की भेंट, केदारनाथ धाम पर की चर्चा

19/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version