• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सासाराम और नालंदा हिंसा के बीच पटना पहुंचे अमित शाह, नवादा में करेंगे जनसभा

Writer D by Writer D
01/04/2023
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
amit shah

amit shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के सासाराम और नालंदा में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा के बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शनिवार को पटना पहुंचे। वे शनिवार को पटना में ही ठहरेंगे और रविवार की सुबह 11:30 बजे दीघा में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद अमित शाह जनसभा के लिए नवादा जाएंगे। वहां से लौटने के बाद वे फिर दिल्ली लौट जाएंगे। गृहमंत्री SSB के विभिन्न उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अमित शाह (Amit Shah) दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे। जिस दौरान वे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। इस बीच, जिले में झड़पों के बाद धारा 144 लागू होने के कारण शाह का बिहार के रोहतास में सासाराम का दौरा रद्द कर दिया गया है। शुक्रवार को रामनवमी उत्सव के दौरान भड़के सांप्रदायिक तनाव के बाद रोहतास और नालंदा जिलों के मुख्यालय सासाराम और बिहारशरीफ शहरों में धारा 144 लागू कर दी गई।

अमित शाह (Amit Shah) का कार्यक्रम बदला

शाह को पहले रविवार को आना था, लेकिन उनके यात्रा कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है और अब वह शनिवार शाम को राज्य की राजधानी पहुंच गए। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि शाह का बिहार के हर जिले का दौरा उनके लोकसभा प्रवास का हिस्सा है।

अमित शाह की रैली टालने के लिए सासाराम में बिगड़ने दिये गए हालात: सुशील मोदी

सिन्हा ने कहा, शाह ने पहले भी बिहार का दौरा किया है। कल नवादा में कार्यक्रम है, साथ ही सासाराम में भी कार्यक्रम था लेकिन बिहार में प्रशासनिक विफलता और अस्थिरता के कारण सासाराम, बिहारशरीफ में सांप्रदायिक झड़पों से माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

Tags: amit shahbihar newsNational newspatna news
Previous Post

लगातार गरज रहा है ज्वालामुखी, रह-रहकर कांप रहा है ये देश

Next Post

आज़मगढ़ के युवाओं के हाथ में अब “कट्टा” नहीं, “कलम” है : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
Next Post
AK Sharma

आज़मगढ़ के युवाओं के हाथ में अब "कट्टा" नहीं, "कलम" है : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Himachal Pradesh Elections

HP Elections: सुबह 11 बजे तक 17.98% वोटिंग, नड्डा ने पत्नी के साथ डाला वोट

12/11/2022
Khushi Dubey

खुशी दुबे की मां नहीं बहन बनी कांग्रेस की प्रत्याशी, नामांकन के लिए पहुंची कलेक्ट्रेट

01/02/2022
hair

इन नुस्खों से मिलेंगे लहराते-काले बाल, आजमाते ही दिखेगा असर

14/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version