• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज़मगढ़ के युवाओं के हाथ में अब “कट्टा” नहीं, “कलम” है : एके शर्मा

Writer D by Writer D
02/04/2023
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/आज़मगढ़। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने शनिवार को आजमगढ में कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के नेतृत्व में जब से सरकार बनी है, तभी से प्रदेश में शिक्षा के स्तर में बड़ा सुधार हुआ है। इसके पहले तो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी और नौजवान पढ़ने के बजाय दूसरे गलत काम करने लग गए थे। यहां तक की आजमगढ़ का क्षेत्र अपराधियों और माफियाओं का गढ़ बन गया था और युवाओं के हाथों में कलम की जगह कट्टे ने ले ली थी। ऐसी जगह पर शिक्षा को बढ़ावा देना बहुत बड़ी बात है।

एके शर्मा (AK Sharma)  आज शनिवार शाम को 6:30 बजे आजमगढ जनपद पहुंचकर वहां ‘मॉडर्न एरा हायर सेकेंडरी स्कूल’ के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की पूजा और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब से योगी सरकार आई है, तब से फिर से शिक्षा की नई अलख जगी है। उसी का परिणाम है कि आज ऐसे शिक्षण संस्थान स्थापित हो रहे हैं। आज बच्चे पढ़ने की तरफ ध्यान दे रहे हैं।

AK Sharma

उन्होंने कहा कि मुझे मालूम चला है कि इस शिक्षण संस्थान से आजमगढ़ जिले के होनहार विद्यार्थी निकले है। ऐसे शिक्षण संस्थानों को प्रोत्साहित करना होगा। समाज को भी ऐसे कार्यों के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि नौजवानों की बेरोजगारी की वजह से भी अपराध पड़े थे। अब पूर्वांचल सहित पूरे राज्य में औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूरे प्रदेश का औद्योगिकरण होने जा रहा है। उद्योगों में काम करने के लिए हुनरमंद नौजवानों की आवश्यकता होगी। इसके लिए पूरे पूर्वांचल के विद्यार्थियों को खूब मेहनत करना होगा। प्रदेश की आर्थिक क्रांति होने वाली है। अभी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में 33.50 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ। इससे जिले,कस्बों और गांवों तक का विकास होगा। प्रदेश के विद्यार्थी पूरी लगन से शिक्षा प्राप्त करे, इस संस्थान के विद्यार्थी और होनहार बनकर निकले, इसकी मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।।

ड्रॉप आउट बच्चों को वापस स्कूल लाने का करना होगा प्रयास: एके शर्मा

कार्यक्रम में आजमगढ के सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Nirhua) ने प्रतीभाग कर नगर विकास मंत्री (AK Sharma)  का स्वागत किया और शिक्षा के प्रति पूरा ध्यान देने को छात्रों को कहा। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार एवम् देश की मोदी सरकार की तारीफ की।

AK Sharma

कार्यक्रम में एके शर्मा (AK Sharma)  ने संस्थान के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें आजमगढ़ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सीबीएसई 10वीं की छात्रा राज श्री मिश्रा, छठवां स्थान प्राप्त करने वाली आशु चौधरी, राष्ट्रीय बैडमिंटन खेल अंपायर बनी वैष्णवी अवनी राय को भी सम्मानित किया। विद्यालय के विकलांग छात्र शारिब को 01 लाख रुपए और इलेक्ट्रिक साइकिल देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद, विद्यालय की प्रधानाचार्य पल्लवी राय, प्रबंधक मुकुंद राय, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय के विद्यार्थी उपास्थित थे।

Tags: ak sharmaazamgarh newsNirhuaup news
Previous Post

सासाराम और नालंदा हिंसा के बीच पटना पहुंचे अमित शाह, नवादा में करेंगे जनसभा

Next Post

49 हजार के नकली नोट संग तीन युवक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस बनी संकटमोचक, 4 हजार से ज्यादा लोगों की बचाई जान

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Next Post
Fake Currency

49 हजार के नकली नोट संग तीन युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, लोगों से लिया विकास कार्यों का फीडबैक

24/10/2023
Pradosh Vrat

प्रदोष व्रत पर करें इस चालीसा का पाठ, मिलेगी भोलेनाथ की कृपा

06/01/2025
TIME मैगजीन

TIME मैगजीन ने किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं को कवर पेज किया समर्पित

05/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version