• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ड्रॉप आउट बच्चों को वापस स्कूल लाने का करना होगा प्रयास: एके शर्मा

Writer D by Writer D
01/04/2023
in आगरा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सिद्धार्थनगर
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा आज प्रदेश में स्कूल चलो अभियान-2023 (School Chalo Abhiyan) तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Sanchari Rog Niyantaran Abhiyan) के शुभारंभ पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने आज अपने 14, कालिदास आवास से अपने प्रभार मंत्री वाले जनपद आगरा और सिद्धार्थनगर की शैक्षणिक व्यवस्था की वर्चुअल समीक्षा की और सिद्धार्थनगर में अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों के स्कूल में नामांकन से लेकर बच्चों के पढ़ाई के बीच में ही स्कूल छोड़ने तथा स्कूल के व्यवस्थापन, साफ-सफाई, शौचालय आदि की व्यवस्था पर अहम सुझाव एवं निर्देश दिए।

एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि नगरों की साफ-सफाई एवं व्यवस्थापन की काफी चर्चा और प्रयास किए हैं, आज शिक्षा की व्यवस्था के संबंध में बात होगी। सबसे पहले परिषदीय विद्यालयों को अपने स्कूलों की साफ सफाई एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण को सुनिश्चित कराना होगा। शौचालयों की व्यवस्था, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब आदि भी उपलब्ध कराने के प्रयास करने होंगे, तभी हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात कर सकते हैं।

AK Sharma

परिषदीय विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण को ठीक करना होगा। इसके लिए आंगनवाड़ी केंद्रों से बच्चों की लिस्ट लेकर इन बच्चों का नामांकन स्कूलों में कराना होगा और स्कूल छोड़कर जाने वाले बच्चों की भी उन्हें सुधरी जाए इसके प्रयास किए जाएं, कि उनका फिर से स्कूल में नामांकन कराया जा सके। उनके परिवार की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक स्थितियों व परिस्थितियों का भी अध्ययन किया जाए और उनके माता-पिता को समझाया जाए जिससे कि इन बच्चों को पुनः स्कूलों तक लाया जा सके।

एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि यह एक बहुत ही कठिन कार्य है। भगीरथ प्रयास करना होगा। गरीब बस्तियों व ऐसे परिवारों के पास अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को जाना होगा। इस कार्य में समाज को भी जोड़ना होगा। सामाजिक संगठनों के माध्यम से समाज के संभ्रांत व्यक्तियों, व्यापारियों, उद्योगपतियों का सहयोग लेकर स्कूल की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से इस कार्य को बेहतर ढंग से किया जा सकता है।

एक भी बच्चा न स्कूल जाने से वंचित हो और न संचारी रोग की चपेट में आएः सीएम योगी

बेहतर साफ़ सफाई से संचारी रोगों की रोकथाम की जा सकती है। इसको और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विद्यालयों के आसपास के नाले-नालियों की साफ-सफाई जरूर कराई कराई जाए। आकांक्षी जिलों को विकसित बनाने में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान होगा। ऐसे जिले को अपनी शैक्षणिक व्यवस्था, वातावरण को ठीक करना होगा।

उन्होंने इस अवसर पर वर्चुअली जुड़े सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों को धन्यवाद एवम् हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Tags: agra newsak sharmaLucknow Newssanchari rog niyantaran abhiyanschool chalo abhiyansiddharthanagar newsup news
Previous Post

एक भी बच्चा न स्कूल जाने से वंचित हो और न संचारी रोग की चपेट में आएः सीएम योगी

Next Post

क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा व बुआ की हत्या में शामिल रहा राशिद मुठभेड़ में ढेर

Writer D

Writer D

Related Posts

August 9: Kakori Train Action Day Special
उत्तर प्रदेश

9 अगस्त: काकोरी ट्रेन एक्शन-डे स्पेशल

09/08/2026
CM Yogi issues directives for regular inspection of school vehicles.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, परिवहन विभाग करेगा नियमित जांच

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आजीविका मिशन से मिला प्रशिक्षण तो श्वेता ने अर्जित किया सम्मान

08/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

08/08/2026
Kanwar
उत्तर प्रदेश

अग्नि-5 थीम की कांवड़ बनी सावन यात्रा का आकर्षण

08/08/2026
Next Post
Rashid

क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा व बुआ की हत्या में शामिल रहा राशिद मुठभेड़ में ढेर

यह भी पढ़ें

murder of priest

खून से लथपथ मिला साधू का शव, दाढ़ी उखाड़ कर की निर्मम हत्या

02/05/2021

माघ पूर्णिमा आज, इस दिन दान करने से मिट जाएंगे सभी पाप, जानिए महत्त्व

27/02/2021
optic neuritis

इस जिले में मिला विश्व का पहला आप्टिक न्यूराइटिस बीमारी का मरीज !

22/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version