Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रधानमंत्री मोदी से मैंने सीखा है कि जो भी कार्य करिए, उन्हें पूरा करिए: एके शर्मा

लखनऊ। गंदे पानी से सर्वाधिक घर की महिलाएं प्रभावित होती हैं। आज जो महिलाओं की संख्या दिखाई दे रही हैं, वह इस बात का द्योतक है कि महिलाओं को समस्या से आज मुक्ति मिली है। इस अवसर पर नारी शक्ति को नमन करता हूं। जो भाई लोग खड़े हैं, उनको यह चेतावनी है कि इसमें से बैठी हुई कौन सी महिला मेयर हो जाए। ये बातें नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कही।

लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में आठ किमी। लम्बे जल निकासी के लिए आरसीसी नाले निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं अन्य विकास कार्य के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले तो ट्रिपल इंजन की सरकार थी, आगे भी आएगी। इसका बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। यह विकास ट्रिपल इंजन की सरकार के कारण ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से एक बात सीखी है। उनका कहना है कि हर समस्या से इस ढंग से निपटाने का प्रयास करनी चाहिए कि उससे हमेशा के लिए निजात मिल जाए।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि यहां के विधायक ने जब हमसे कहा कि इस कार्य को पूर्ण समझिए। इसके बाद सारी औपचारिकताएं पूरी कराई और यहां 45 करोड़ का काम आपके यहां समर्पित कर रहा हूं। अभी यह योजना पूरी नहीं हुई है, लेकिन इसके बनने से डेढ़ से दो लाख आबादी को इस नाले का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसका काम एक साल में पूर्ण हो जाएगा। अगली बरसात में यहां के लोगों को समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।

एके शर्मा ने फैजुल्लागंज क्षेत्र में नाला निर्माण का किया शिलान्यास

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि बड़ा नाला ही नहीं, छोटी-छोटी नालियां और वार्डों के नालों का निर्माण कराने का भी काम किया जा रहा है। आज ही साढ़े तीन करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। हम संपूर्ण विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। आज हमने विकास कार्य के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृति किए गए हैं। क्षेत्रीय विधायक नीरज बोरा ने भी इस अवसर सभा को संबोधित किया।

मंत्री ने एनयूएलएम से तकनीकी शिक्षा प्राप्त 30 विद्यार्थियों के लिए सर्टिफिकेट दिया। मनकामेश्वर वार्ड के सभासद रहे रणजीत सिंह द्वारा 250 रविवार गोमती नदी की सफाई में देने के लिए मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्तरी विधानसभा के विधायक डॉ। नीरज बोरा, उनकी पत्नी इन्दु बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, पूर्व महापौर सुरेश अवस्थी, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह, डूडा के परियोजना अधिकारी सुधीर सिंह, क्षेत्रीय पार्षद, मण्डल अध्यक्ष, क्षेत्र की गणमान्य एवं आशा बहुएं आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button