• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हम बसपा में सेंध नहीं बल्कि बहुजन समाज को बांधने वाले लोग हैं: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
03/04/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, रायबरेली
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के परंपरागत वोट बैंक पर सेंध लगाने की कवायद के तहत समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को यहां बसपा संस्थापक कांशीराम को सामाजिक परिवर्तन का महानायक बताते हुये उनकी प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि सपा बसपा में सेंध नहीं लगा रही है बल्कि बहुजन समाज को एक सूत्र में बांधने का काम कर रही है।

इस मौके पर श्री यादव ने कांशीराम महाविद्यालय चरूहार, जियायक में पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य के पिता स्वर्गीय बदलू मौर्य की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा “ मान्यवर कांशीराम ने नई तरह की राजनीति की शुरुआत की थी। उनके साथ जो भेदभाव हुआ उसको देखकर उन्होंने जो शुरुआत की, उससे परिवर्तन आया। उन्होंने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के रास्ते पर चलकर समाज के सबसे पिछड़े तबके के लोगों को जगाने के लिए घर-घर जाकर काम किया। हम डा अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। हम बसपा में सेंध लगाने नहीं बल्कि बहुजन समाज को बांधने वाले हैं। ”

उन्होने कहा कि “ नेताजी मुलायम सिंह यादव ने मान्यवर कांशीराम को इटावा से लोकसभा जिताकर दिल्ली संसद में में पहुंचाने में मदद की थी और देश में नई राजनीति की शुरूआत की थी। आज समाज को जोड़ने की जरूरत है। समाजवादी आंदोलन में डॉ राममनोहर लोहिया ने जो रास्ता दिखाया था, वह वही रास्ता है जो बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम का है।”

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास तभी हो सकता है, जब जातीय जनगणना हो। बिना जातीय जनगणना के सामाजिक न्याय और सबका साथ, सबका विकास सम्भव नहीं है। भाजपा जिस तरह के फैसले ले रही है, उसमें पिछड़ों, दलितों गरीबों की गिनती नहीं होगी। भाजपा सब कुछ निजी हाथों में सौंप रही है। निजीकरण होने के बाद पिछड़ों, दलितों, को संविधान में दिया गया अधिकार कैसे मिलेंगे।

उन्होने कहा “ हमने बसपा से गठबंधन भी किया। बसपा जीरो से दस पहुंच गयी थी। आज बसपा के सभी बड़े नेता समाजवादी पार्टी में है। भाजपा दूसरों का साथ लेकर भी चुनाव लड़ती है। इसलिए भाजपा से तो सावधान रहना ही होगा। साथ ही जो भाजपा की परोक्ष रूप से मदद करते हैं, उनसे भी सावधान रहना होगा। भाजपा झूठ बोलकर जनता को गुमराह करती है। नौजवानों को रोजगार के नाम पर झूठा प्रचार करती है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई।”

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार यूपी की ग्रोथ रेट का गलत आंकड़े देकर झूठ बोल रही है। वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनामी बनाने का सपना दिखा रही है। झूठ को सच बनाने के लिए अमेरिका की कम्पनी को 200 करोड़ रूपये देकर उसकी मदद ले रही है। किसान अपने फसल की खरीद के लिए मंडी की तलाश कर रहा है। आज गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। सरकारी खरीद इसलिए नहीं हो रही है क्योंकि भाजपा सरकार ने देश की कम्पनियों को गेहूं खरीद का लाईसेंस दे दिया है। आज सरसों का तेल कहां पहुंच गया। रिफाइंड तेल कहां पहुंच गया। दाल की कीमत, डीजल, पेट्रोल, सिलेण्डर, बिजली की कीमत सब महंगा हो गया। महंगाई और बेरोजगारी पर जनता कुछ न बोले और आवाज न उठाए इसलिए कुछ रुपये का राशन दिया जा रहा है।

उन्हाेने कहा कि जनता जागरूक हुई है। जनता बदलाव की तरफ चल पड़ी हैं आने वाले समय में लोकसभा चुनाव 2024 और 2027 के विधानसभा चुनाव में देश और उत्तर प्रदेश में बदलाव होगा।

इस अवसर पर श्री मौर्य ने कहा कि भाजपा पिछड़ों, दलितों के आरक्षण को निष्प्रभावी कर रही है। समाज को हिन्दू मुस्लिम में लड़ाने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने पहले भी यही कार्य किया था। तब देश के दो बड़े नेता कांशीराम और मुलायम सिंह यादव ने मिलकर गठबंधन किया और भाजपा का सफाया किया था। आज हम सब दलितों, पिछड़ों, और अल्पसंख्यकों के हक और संविधान को बचाने का संकल्प लेते है।

Tags: akhilesh yadavrai bareilley news
Previous Post

पावर एक्सचेंज पर 10 रुपये यूनिट ही मिलेगी बिजली, आयोग ने बदला पुराना आदेश

Next Post

राज्यपाल और सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Next Post
CM Dhami

राज्यपाल और सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

Hair

बिना मशीन के करना हैं बालों को स्ट्रेट, आजमाएं ये उपाय

09/03/2025

योगी सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ाई डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र

18/09/2021
Nitish Cabinet

नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक बैठक आज, 23 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र

17/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version