• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पावर एक्सचेंज पर 10 रुपये यूनिट ही मिलेगी बिजली, आयोग ने बदला पुराना आदेश

Writer D by Writer D
03/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UPPCL

UPPCL

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग ने महंगी बिजली (Electricity) के आदेश को बदल दिया है। अब पुन: पावर एक्सचेंज (Power Exchange) पर अधिकतम 12 रुपये यूनिट वाली बिजली 10 रुपये प्रति यूनिट मिलेगी। यही नहीं हाई प्राइज द हेड मार्केट में गैस व विदेशी कोयला आधारित 50 रुपये प्रति यूनिट वाली बिजली अब अधिकतम 20 रुपये प्रति यूनिट ही खरीद सकेंगे।

इसके लिए राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने बहुत दिनों तक लड़ाई लड़ी, जिसका परिणाम सोमवार को आ गया। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने फोरम आफ रेगुलेटर्स इंडिया के चेयरमैन से मुलाकात कर वाद दाखिल किया था। याचिका और कानून के तहत मंहगी बिजली में बदलाव की मांग उठायी थी। इस मुद्दे पर अब फोरम का आदेश आ चुका है। इस पर उपभोक्ता परिषद ने खुशी जाहिर की। उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने फोरम ऑफ रेगुलेटर्स के चेयरमैन रहे आर पी सिंह से बात कर उनका आभार जताया। इसके साथ ही कहा कि इसके दूरगामी परिणाम निकलेंगे।

पहले पूरे देश में जहां पावर एक्सचेंज (Power Exchange) की बिजली अधिकतम रुपया 12 प्रति यूनिट तक बेची जा रही थी और दूसरी तरफ विदेशी कोयले और गैस से हाई प्राइस डे हेड मार्केट के तहत केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग द्वारा बनाए गए कानून के तहत अधिकतम रुपया 50 प्रति यूनिट में बिजली बेचने की छूट दी गई थी। आदेश जारी होने के बाद से ही उपभोक्ता परिषद इसका विरोध कर रहा था। उसकी यह मांग थी कि पावर एक्सचेंज पर किसी भी हालत में आठ रूपये प्रति यूनिट से ऊपर बिजली नहीं बिकनी चाहिए। हाई प्राइस डे हेड मार्केट में रुपया 20 प्रति यूनिट के ऊपर बिजली नहीं बिकनी चाहिए।

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक का बना वारंट बी, माफिया को प्रयागराज लाने का रास्ता साफ

अंततः केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग की पूर्ण पीठ ने अपने दोनों आदेश को बदलते हुए आज पूरे देश के लिए यह कानून बना दिया है कि पावर एक्सचेंज पर अधिकतम रुपया 10 प्रति यूनिट में बिजली बेची जाएगी। इसका मतलब यह हुआ कि 10 प्रति यूनिट की अधिकतम सीलिंग और वहीं दूसरी तरफ विदेशी कोल व गैस आधारित उत्पादन इकाइयों की बिजली बेचने की अधिकतम सीलिंग रुपया 50 प्रति यूनिट को घटा कर रुपया 20 प्रति यूनिट की अधिकतम सीलिंग लगा दी है। आदेश आते ही उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने फोरम ऑफ रेगुलेटर्स के चैयरमैन रहे आर पी सिंह व केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग का पूरे देश के उपभोक्ताओं की तरफ से बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया।

Tags: Lucknow Newspower exchangeuppcl
Previous Post

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक का बना वारंट बी, माफिया को प्रयागराज लाने का रास्ता साफ

Next Post

हम बसपा में सेंध नहीं बल्कि बहुजन समाज को बांधने वाले लोग हैं: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

हम बसपा में सेंध नहीं बल्कि बहुजन समाज को बांधने वाले लोग हैं: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

पीएम केयर्स फंड पर 100 पूर्व नौकरशाहों ने उठाए ये सवाल, मोदी को​ लिखा पत्र

17/01/2021
Bulldozer ran on Shri Ram Swaroop University

श्री रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप

06/09/2025
maa chandraghanta

शारदीय नवरात्रि में बना अद्भुत संयोग, 2 दिन की जाएगी मां चंद्रघंटा की आराधना

24/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version