• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साइकिल अब पंचर हो गई, उसमें दोबारा कभी सवारी मत करना: एके शर्मा

Writer D by Writer D
04/04/2023
in उत्तर प्रदेश, मऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने आज मऊ जनपद के घोसी तहसील के अंतर्गत कुल 30.62 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें आदर्श नगर पंचायत, मधुबन टाउन एरिया में 27 करोड़ रुपए की लागत से मुख्य नाला के निर्माण कार्य तथा 03.62 करोड़ रुपए की लागत से 24 विकास कार्यों के निर्माण कार्य का लोकार्पण एवम् शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया एवं आधार शिला रखी।

नगर विकास मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  आज मऊ जनपद के  भगवानदास मैरिज हॉल भैरोपुर रोड, मधुबन में आयोजित मुख्य नाला निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने पहुंचे थे। उन्होंने मधुबन चौक एरिया में बरसों से चली आ रही जलभराव व पानी की  निकासी जैसी समस्या को दूर करने के लिए यहां के इस मुख्य नाला के निर्माण कार्य को मंजूरी दी। साथ ही उन्होंने नगर पंचायत घोसी में रैन बसेरा का निर्माण, आदर्श नगर पंचायत मधुबन में दुबारी तिराहे का सुंदरीकरण का कार्य, नगर पंचायत कोपागंज में कंपोजिट प्राइमरी स्कूल में शौचालय व बाउंड्री वॉल का निर्माण के साथ इस क्षेत्र में सड़कों, नलियों के निर्माण, इंटरलॉकिंग आदि कार्यों को मंजूरी दी।

कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि साइकिल अब जो पंचर हो गई है उसमें दोबारा कभी सवारी मत करना। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। अब जनता जनार्दन के सहयोग से प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। मऊ क्षेत्र का पूर्ण विकास होगा। मैंने अपनी पहली विधायक निधि से अंत्येष्टि स्थल एवम् मधुबन की सड़क का निर्माण कराया जो कि यहां से श्मशान घाट तक जाती है। बरसात के दौरान आई भीषण बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए यहां कार्य किया। लोगों के बीच जाकर दवाइयां, राहत सामग्री बांटी। बाढ़ के दौरान घाघरा नदी से होने वाले कटाव को रोकने के लिए भी कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता न करे। अभी मुझे मंत्री बने हुए  01 वर्ष ही हुए हैं। मैंने दोहरीघाट, मधुबन, टड़ियांव में सड़कों का निर्माण कराया, ऑक्सीजन प्लांट लगवाए। क्षेत्रीय विधायक और जनप्रतिनिधि लोगों के हितों में विकास कार्य कराने में कोई ढिलाई नहीं करेगें, जहां पर आवश्यकता होगी, मैं भी उसके लिए सदैव यहां पर खड़ा रहूंगा। इस क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा का स्तर ऊंचा हो, उन्हें अच्छी सुविधाएं मिले, इसके लिए भी प्रयास किया जाएगा।

नगर विकास मंत्री ने मऊ में सामुदायिक केंद्र का किया शिलान्यास

कार्यक्रम में मधुबन क्षेत्र के विधायक  रामविलास चौहान ने कहा कि कल्पनाथ राय के पश्चात इस क्षेत्र के विकास पुरुष के रूप में नगर विकास मंत्री आए हैं। यहां के जलभराव की समस्या को लेकर इस नाले को बनवाने की मांग कई वर्षों से हो रही थी, लेकिन अभी तक किसी ने नहीं बनवाया था।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष  प्रवीण गुप्ता, संतोष राय, पूर्व मंत्री उत्पल राय, शंकर मद्धेशिया, पूर्व चेयरमैन माधुरी मध्येशिया , मनोज राय के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, नवयुवक मौजूद थे।

Tags: ak sharmamau newsup news
Previous Post

योगी कैबिनेट की बैठक पांच अप्रैल को

Next Post

चारधाम यात्रा के लिए 9,68,951 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Chardham Yatra

चारधाम यात्रा के लिए 9,68,951 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण

यह भी पढ़ें

School

गुजरात सरकार ने बच्चों के अभिभावकों को दी राहत, वार्षिक शुल्क में 25 % की कटौती का आदेश

01/10/2020
PM Modi inaugurated the world's highest Chenab Rail Bridge

पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज का किया उद्घाटन

06/06/2025
Indian Airforce bring oxygen

देश में Oxygen की कमी पूरी करने के लिए विदेशों मंगाने की तैयारी, वायुसेना तैयार

22/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version