• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में शहरों में विकसित होंगी नयी टाउनशिप

Writer D by Writer D
06/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Township

Township

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास के लिये शहरीकरण की जरूरत पर जोर देते हुये सरकार ने बुधवार को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना को मंजूर कर लिया है जिसके तहत शहरों में नयी टाउनशिप (Townships) विकसित की जायेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में योजना को मंजूरी दी गयी। कैबिनेट की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और एके शर्मा (AK Sharma) ने प्रेस कान्फ्रेंस कर योगी सरकार के निर्णयों से अवगत कराया। शहरों के सुनियोजित विकास के लिए आवास विकास विभाग के प्रस्ताव के तहत मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण सह नये शहर प्रस्तावित योजना को मंजूरी दे दी गयी है।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि यह योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 से अगले आदेशों तक अथवा पांच वर्षों तक, जो भी पहले हो, लागू रहेगी। योजना में आवेदन के लिये उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, विकास प्राधिकरण तथा विशेष क्षेत्र प्राधिकरण पात्र होंगे।

उन्होने कहा कि योजना के तहत सम्पूर्ण सुविधाओं से युक्त नई सुनियोजित टाउनशिप्स (Townships) विकसित की जायेंगी जिसका न्यूनतम क्षेत्रफल 25 एकड़ होगा मगर विशेष परिस्थितियों में राज्य सरकार के पूर्वानुमोदन से इसे 12.5 एकड़ किया जा सकेगा।

सरकार टाउनशिप के विकास के लिये उप्र आवास एवं विकास परिषद, विकास प्राधिकरणों, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरणों को भूमि अधिग्रहण की लागत में आने वाले व्यय का 50 प्रतिशत तक सीड कैपिटल के रूप में अधिकतम 20 वर्ष की अवधि के लिए उपलब्ध करायेगी जबकि शेष धनराशि प्राधिकरण खुद वहन करेंगे। आवंटित धनराशि से भूमि अधिग्रहण और खरीद की कार्यवाही की जायेगी।

पीने के पानी और सीवरेज के लिए एक हजार करोड़

शहरी विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि नगर विकास विभाग की अमृत पार्ट 2 योजना में पीने के पानी और सीवरेज के लिए एक हजार करोड़ से अधिक की कई योजनाओं को मंजूरी दी गयी है। लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र के वार्ड एक और दो तथा इब्राहिमपुर वार्ड में पानी की पाइप लाइन से जलापूर्ति होगी। यह 246 करोड का प्रोजेक्ट है। इससे 24 हजार 363 घरों को पानी का कनेक्शन दिया जायेगा। दो साल में यह योजना पूरी होगी। 246 करोड़ की पाइप वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट से 1।70 लाख की आबादी लाभान्वित होगी।

गाज़ियाबाद के 68 हजार घरों को सीवेज कनेक्शन

गाजियाबाद में 547 करोड की सीवेज की योजना को मंजूरी मिली है। इसमें एसटीपी की स्थापना की जायेगी। 547 करोड़ की अमृत- 2 योजना में सीवेज प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गयी है। गाज़ियाबाद के दस वार्ड (गगन विहार, भोपरा, राजीव कॉलोनी,अर्थला,संजय कॉलोनी,गड़हेड़ा,पसौड़ा,गरिमा गार्डन,मौसम विहार) में 68 एमएलडी का एटी पी बनेगा। इससे 68 हजार घरों को सीवेज कनेक्शन मिलेगा।

आगरा के बिन्दुकटरा में 38431 घरों तक पहुंचेगा गंगाजल

आगरा के बिन्दुकटरा क्षेत्र को भी गंगाजल से आच्छादित किया जायेगा। यानि यहां के लोगों को गंगाजल पीने के पानी के रूप में उपलब्ध कराया जायेगा। लोगों के घरों तक गंगा का पानी पहुंचाने को पाइपलाइन पर 264 करोड़ खर्च होंगे। बंटू कटरा क्षेत्र मे गंगा नदी आधारित वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट से 38431 घरों को कनेक्शन मिलेगा।

Tags: ak sharmaLucknow NewsTownshipsyogi cabinet
Previous Post

राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाना हमारा लक्ष्य: सीएम योगी

Next Post

लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Bribe

लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Sandeep Bhardwaj

AAP नेता संदीप भारद्वाज ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

24/11/2022
mayawati

यूपी को बचाना है, 2022 में बसपा को लाना है : मायावती

28/06/2021
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई के दौरान उठाई समस्याओं पर दिए त्वरित निर्देश

12/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version