• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शाह जहां से चाहें चुनाव लड़े, मुकाबला करने को मैं तैयार: कृष्णम

Writer D by Writer D
08/04/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Acharya Pramod Krishnam

Acharya Pramod Krishnam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने केंद्रीय गृह और भारतीय जनता पाटी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश में चाहे जहां से चुनाव लड़ लें, मैं उनका मुकाबला करने के लिए तैयार हूं।

संभल में शिवकल्कि धाम निर्माण पर लगी रोक के मामले में शनिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा “ मैं श्री अमित शाह को चुनौती देता हूं कि वह उत्तर प्रदेश में जहां कहीं से चुनाव लडना चाहें लड़ लें, उनका मुकाबला करने के लिए मैं तैयार हूं।”

उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं के बीच होगा- एक कांग्रेस और दूसरी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आरएसएस) की विचारधारा। देश की जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस ही एक विकल्प है। अब क्षेत्रीय दलों को यह फैसला करना है कि वे भाजपा के साथ रहेंगे या कांग्रेस के साथ। वरिष्ठ नेता ने सभी दलों के नेताओं से अपील की है कि वह तिरंगे का साथ दें। उन्होंने ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल, केसीआर और शरद पवार से भी कांग्रेस का साथ देने के लिए आमंत्रित किया है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों कांग्रेस जन चाहते हैं कि श्री मोदी के सामने प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री पद का चेहरा हों और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार हो। उन्होंने 2024 में विपक्षी एकता की कोशिशों के बावजूद कांग्रेस को किसी भी दल द्वारा स्वीकार न किए जाने के सवाल पर कहा कि अगर राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य पर नजर डालें तो राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही कश्मीर से कन्याकुमारी और कटक से अटक तक भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है। जहां तक गठबंधन का सवाल है तो इसका फैसला कांग्रेस को नहीं बल्कि क्षेत्रीय दलों को करना है।

श्री राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त हो जाने पर कहा कि इसका यह मतलब नहीं है कि सियासत खत्म हो गई है। उन्होंने देश की जनता के दिलों में जगह बनाई है। जिसे जनता चाहती है, वही सत्ता के सिंहासन तक पहुंचता है। राहुल गांधी और उनका परिवार निर्णय करेगा कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना है।

Tags: Acharya Pramod Krishnamamit shahPrayagraj News
Previous Post

किरेन रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री

Next Post

अब प्री बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं के लिए चारधाम पंजीकरण की विशेष व्यवस्था

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री

29/10/2026
Next Post
Chardham Yatra

अब प्री बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं के लिए चारधाम पंजीकरण की विशेष व्यवस्था

यह भी पढ़ें

PM Modi

पीएम मोदी ने भिलाई IIT का किया लोकार्पण, कवर्धा और कुरुद को दी सेंट्रल स्कूल भवन की सौगात

20/02/2024
road accident

भीषण सड़क दुर्घटना में माता-पिता और दो बच्चों समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

16/02/2022
NVS

NVS कक्षा 9वीं सेलेक्शन टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

13/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version