• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुजुर्ग कार्यकर्ताओं से मिलती है राष्ट्रसेवा और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी

Writer D by Writer D
09/04/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि हमें अपने बुजुर्ग कार्यकर्ताओं से राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। हमारे इन महान कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर आज भारत ही नहीं बल्कि विश्व का बडा संगठन खड़ा हुआ है।

सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में भाजपा की ओर से आयोजित विचार यात्रा संगोष्ठी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बातें कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 101 बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि हमारे वरिष्ठ लोगों के प्रताप का फल है कि आज उन जैसा सामान्य कार्यकर्ता उत्तराखण्ड़ के मुख्य सेवक के रूप में कार्य कर रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं.दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने ‘राष्ट्रवाद’ और ‘अंत्योदय’ को परम कर्तव्य मानने का विचार हमें दिया। उकने दिखाये मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को समाप्त करने का महान कार्य किया है। ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ का सिद्धांत आज भी मानवीय विकास का सबसे उपयुक्त विचार है।

मुख्यमंत्री भाजपा के बुजुर्ग  को सम्मान करते। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने जब पार्टी के प्रथम अधिवेशन में – ‘अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा’ कहा तो उसी क्षण यह तय हो गया था कि यही दल भविष्य में ष्एक नए भारतष् का निर्माण सुनिश्चित करेगा। आज अटल के ये शब्द पूर्ण रूप से सत्य साबित हुए हैं और देश के एक बड़े भाग पर जन-संतुष्टि रुपी कमल खिल रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि हम भारत के इकलौते ऐसे राजनीतिक दल हैं जो हर स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास रखता है। ये जनसंघ या भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक सामान्य सा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को प्राप्त कर पाता है और एक गरीब परिवार से आने वाला सामान्य कार्यकर्ता प्रधान सेवक या मुख्य सेवक बन सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार भाजपा ने वोट बैंक की राजनीति को टक्कर देने का साहस किया और इसके नुकसान देश को समझाने में सफलता प्राप्त की। हमारे लिए राजनीति और राष्ट्रनीति साथ-साथ चलते हैं। हम राजनीति से राष्ट्रनीति को अलग करके चलने वाले लोग नहीं हैं। देश में अब वो दिन दूर नहीं जब केवल राष्ट्रभक्ति ही राजनीति की प्रथम आवश्यकता होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ के स्वप्न को साकार करने के लिए उत्तराखंड की डबल इंजन की सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार के ‘सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड‘ निर्माण के अपने ‘विकल्प रहित संकल्प‘ से 21वी सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिये प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने चुनावों से पहले समान नागरिक संहिता का वायदा किया था और जनता जनार्दन से हमें भरपूर आशीर्वाद भी मिला। समान नागरिक संहिता के लिये गठित समिति जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों, संस्थाओं, आमजन आदि से सुझाव लेकर ड्राफ्ट तैयार कर रही है। हमें खुशी है कि समान नागरिक संहिता के लिये हमें देखकर दूसरे राज्य भी आगे आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री भाजपा के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को सम्मान करते। 

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि हमारी सरकार ने भी कुछ दिन पूर्व ही अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण किए हैं। इस एक वर्ष के दौरान हमने जनता से किए अपने वादों को या तो पूरा किया है या फिर उन्हें पूरा करने कि दिशा में निर्णायक कदम बढ़ाए हैं।

इस मौके पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,विधायक खजान दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को युवा मुख्यमंत्री के रूप में उनके द्वारा राज्य हित में लिये जा रहे निर्णयों की जमकर सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यों को अन्य राज्यों के लिये भी प्रेरणादायी बताया।

सम्मानित होने वाले में सत्यवती घोष,दीपा शाह,देवप्रकाश,नरेंद्र मित्तल,विनोद भल्ला,हरिओम ओमी, सुशीला बलूनी,योगेन्द्र कोहली,प्रभाकर उनियाल, चमन लाल वाल्मिकी,रूप सिंह कठैत,विजय श्रेय,सूरज भाटिया,विनोद शर्मा,राम प्रताप मिश्र, विजय स्नेही, रविन्द्रनाथ कौशिक आदि प्रमुख थे।

कार्यक्रम में प्रदेश के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, रेशम फेडरेशन के चेयरमैन अजीत चौधरी, भाजपा महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र कटारिया, मानिक निधि शर्मा महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र ढिल्लो रतन सिंह चौहान, संतोष सेमवाल, सुनील शर्मा, संध्या थापा, बबीता सलहोत्रा, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंदर थपलियाल, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, संकेत नौटियाल, देवेंद्र पाल मोंटी, विनय उनियाल, गोविंद मोहन कोषाध्यक्ष, मोहित शर्मा मीडिया प्रभारी, उमा नरेश, प्रदीप कुमार, अक्षत जैन, राजेश बरौनी, आशीष शर्मा, रंजीत सेमवाल, विपुल खंडूरी, अर्नाल्ड सूरज, महानगर मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, प्रदीप दुग्गल, अर्चना बागड़ी, विशाल कुमार, अवधेश तिवारी पारस गोयलसैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Tags: cmd hamiUttarakhand News
Previous Post

IPL: रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर KKR को दिलाई जीत

Next Post

विवादों पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम …

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया

19/05/2026
Brijesh SIngh-Dhananjay
Main Slider

धनंजय सिंह के गढ़ में बाहुबली बृजेश सिंह की दस्तक, बेटे सिद्धार्थ को लॉन्च करने की तैयारी

19/05/2026
Raja Bhaiya
Main Slider

‘जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे’, राजा भैया के बयान पर मचा बवाल

19/05/2026
CM Yogi-CM Dhami-CM Mohan Yadav
Main Slider

बस्तर की धरती पर तीन कद्दावर नेता एक साथ! तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं

19/05/2026
ODOC
उत्तर प्रदेश

‘एक जनपद एक व्यंजन’ से वैश्विक पहचान की ओर बढ़ेगा उत्तर प्रदेश का पारंपरिक स्वाद

19/05/2026
Next Post
Karan Johar

विवादों पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम ...

यह भी पढ़ें

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में बलात्कार की घटना का लिया संज्ञान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

11/04/2025
Jitan Ram Manjhi

बिहार चुनाव : जीतन राम मांझी समेत ‘हम’ के ये 15 नेता होंगे स्टार प्रचारक

11/10/2020
hemkund sahib

सिखों का इतिहास क्रांतिकारी के साथ सेवा भाव का रहा है : राज्यपाल

19/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version