• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL: रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर KKR को दिलाई जीत

Writer D by Writer D
09/04/2023
in खेल
0
Rinku Singh

IPL: Rinku Singh gives victory to KKR

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GI) के बीच रविवार को खेला गया इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 13वां मुकाबला रोमांचक रहा। आखिरी ओवर में मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने लगातार पांच छक्के लगाकर केकेआर को तीन विकेट से जीत दिला दी। आखिरी ओवर में केकेआर को 29 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन लेकर स्ट्राइक रिंकू सिंह को दी। इसके बाद रिंकू (Rinku Singh) ने लगातार पांच छक्के जड़कर केकेआर को जीत दिला दी। उन्होंने 21 गेंद में 48 रन की शानदार पारी खेली।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाए। इसके जवाब में केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 207 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। गुजरात टाइटंस की तरफ इस मैच में कप्तानी कर रहे राशिद खान ने हैट्रिक ली, लेकिन उनकी हैट्रिक के बाद भी टीम जीत नहीं सकी।

गुजरात टाइटंस द्वारा मिले 205 रनों के बड़े लक्ष्य पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज 15 रन और चौथे ओवर में एन जगदीसन 6 रन बनाकर आउट हो गए। केकेआर ने शुरुआती पावरप्ले में दो विकेट पर 43 रन बनाए। इसके बाद वेंकटेश अय्यर ने कप्तान नितीश राणा के साथ मिलकर पारी को संभाला। वेंकटेश ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 12वें ओवर में चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम का स्कोर भी 100 रन के पार हो गया। दूसरे छोर पर कप्तान राणा ने भी बड़े शॉट खेले और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों ने 54 गेंदों पर शतकीय साझेदारी भी पूरी की। इस साझेदारी को गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने नितीश राणा को आउट कर तोड़ा। राणा ने 29 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाए।

केकेआर का चौथा विकेट वेंकटेश अय्यर के रूप में गिरा। अय्यर ने आठ चौके आर पांच छक्कों की मदद से 40 गेंद में 83 रन की शानदार पारी खेली। 17वें ओवर में राशिद खान ने हैट्रिक लेते हुए केकेआर के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। 17वें ओवर की पहली गेंद पर आंद्रे रसल (1 रन), दूसरी गेंद पर सुनील नरेन (0) फिर तीसरी गेंद पर शार्दूल ठाकुर (0) को आउट कर हैट्रिक पूरी की। यहां मैच हारती हुई दिख रही केकेआर की टीम को रिंकू सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से बचा लिया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी। रिंकू (Rinku Singh) ने 21 गेंद में छह छक्कों और एक चौके के साथ 48 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

निकाय चुनाव का एलान होते ही मायावती का बड़ा एक्शन, इन दो नेताओं को पार्टी से निकाला

गुजरात टाइटंस की तरफ से राशिद खान ने तीन विकेट, अल्जारी जोसेफ ने दो, मोहम्मद शमी और जोशुआ लिटिल ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाए। टीम के लिए ऑलराउंडर विजय शंकर ने सबसे ज्यादा 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 63 रनों की पारी खेली। शकर ने अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। शंकर के अलावा साई सुदर्शन ने 38 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लाए। इनके अलावा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने पांच चौकों की मदद से 31 गेंदों में 39 रन और ऋद्धिमान साहा ने 17 गेंदों में 17 रन बनाए। कोलकाता की ओर स्पिनर सुनील नरेन ने 3 विकेट और सुयश शर्मा ने एक विकेट लिया।

Tags: cricket newsgujarat titansIPLipl 2023KKRvsGTkksvsgikolkata knight ridersRinku Singh
Previous Post

निकाय चुनाव का एलान होते ही मायावती का बड़ा एक्शन, इन दो नेताओं को पार्टी से निकाला

Next Post

बुजुर्ग कार्यकर्ताओं से मिलती है राष्ट्रसेवा और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
CM Dhami

बुजुर्ग कार्यकर्ताओं से मिलती है राष्ट्रसेवा और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

cm yogi

चंदौली हादसे में हुई जनहानि पर सीएम योगी ने जताया शोक

02/11/2021
CM Dhami attended the Rakshabandhan celebrations

राज्य में महिला सशक्तिकरण की योजनाएं माताओं व बहनों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रेम: सीएम धामी

03/08/2025
masala tea

ये मसाला चाय एनर्जी बूस्टर ही नहीं आपकी सेहत का भी रखेगी ध्यान, जानें रेसिपी

31/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version