• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सबसे ऊंचा स्थान: सीएम धामी

Writer D by Writer D
10/04/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। महिलाएं अब अबला नहीं सबला है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।

यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने स्वर्ग आश्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय कार्यसमिति में कही।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में महिलाओं के दम पर जहां वर्ष 2024 में राज्य की सभी लोकसभा सीटों को जीतेगी वहीं प्रदेश में होने वाले नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में भी पूरा दमखम लगाएगी। क्योंकि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सबसे ऊंचा स्थान है। इसके लिए महिला मोर्चा केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं को लेकर बूथ स्तर तक जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में जहां अनेक कार्य किए हैं वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत गौरा देवी कन्या धन योजना के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी कक्षा नौवीं की छात्राओं को 2850 साइकिल उपलब्ध कराई गईं। साथ ही आशा संगिनी एप भी लॉन्च किया गया है, जिसमें आशा बहनों को ऑनलाइन वेतन दिया जाएगा जिसकी मॉनिटरिंग का काम भी राज्य सरकार करेगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए गौरव शक्ति की शुरुआत की गई है। महिलाओं को सशक्त और समर्थ समाज देने के उद्देश्य को लेकर उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 7 करोड़ की धनराशि का भी आवंटित कर दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने 1 वर्ष में हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए वृद्धावस्था और जीवन पेंशन की राशि को बढ़ाकर ₹500 प्रतिमाह कर दिया है।

उन्होंने (CM Dhami) बताया कि नंदा गौरा की सौगात के चलते प्रदेश में 323 करोड़ की धनराशि हजारों बालिकाओं को दिए जाने का प्रावधान भी किया है। स्वस्थ सशक्ति के चलते प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत सरकार ने 4944 महिलाओं को लाभ मिला है, जिसमें डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में 115 करोड़ की धनराशि निर्गत की गई है। महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत हजारों महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। इतना ही नहीं रक्षाबंधन जैसे पर्व पर परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर किए जाने की सौगात दी गई है। पैतृक संपत्ति में पोषण के साथ लड़कियों के नाम दर्ज किए जाने की व्यवस्था की है। साथ 50 फीसद आरक्षण प्रदेश में महिलाओं को नौकरियों में दिया जाएगा।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। जीतने वाली महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरे देश में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ प्रदेशों में होने वाले चुनाव में पार्टी ने यह तय किया है कि वह महिलाओं को भी टिकट देगी। इसके चलते अभी तक राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा में भी सर्वाधिक महिलाओं की भूमिका रही है। कहने का मतलब आने वाले चुनावों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

सीएम धामी ने नैनीताल को दी करोड़ों की विकास योजनाओं का तोहफा

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रदेश में होने वाले लोकसभा और नगर निगमों के चुनाव में महिलाओं की भूमिका को लेकर राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किए गए। इसमें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले से ही चुनाव में महिलाओं को 10 फीसद आरक्षण दिए जाने की बात कही थी लेकिन अब पार्टी ने इसे बढ़ाकर 15 फीसद कर दिया है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेनू बिष्ट, राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, रेखा कुमारी प्रदेश प्रभारी, भावना रावत, नगर निगम महापौर अनीता ममगांई, मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, विनिता नौटियाल, मीनाक्षी भंडारी, सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने नैनीताल को दी करोड़ों की विकास योजनाओं का तोहफा

Next Post

डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे मजबूत

Writer D

Writer D

Related Posts

राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
उत्तराखंड

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

14/09/2026
उत्तराखंड

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की मुलाकात

14/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
Next Post
Rupee

डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे मजबूत

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

अखिलेश यादव के नाम पर ट्वीट हुआ फर्जी बयान, दर्ज हुआ मुकदमा

27/07/2021
massive fire in ferry

हार्डवेयर एंड प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान हुआ खाक

29/10/2021
Zarine Khan passes away

ऋतिक रोशन की सास का निधन, बॉलीवुड जगत में शोक की लहर

07/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version