• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nikay Chunav: सीट आरक्षित हुई तो 45 साल के कांग्रेसी नेता ने 45 घंटे में ढूंढ ली दुल्हन

Writer D by Writer D
14/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, रामपुर
0
Nikay Chunav

mamun shah khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। नगर निकाय (Nikay Chunav) के आरक्षण ने कई लोगों के चुनाव लड़ने के सपने को तोड़ दिया, लेकिन कई लोगों ने जुगाड़ निकाल लिया है। एक ऐसा मामला रामपुर (Rampur) में सामने आया। पिछले तीन दशकों से रामपुर नगर में कांग्रेस पार्टी का झंडा उठाये चलने वाले पूर्व नगर अध्यक्ष मामून शाह खान के जीवन मे 45 बसंत कब निकल गए पता ही नहीं चला, लेकिन जब नगर पालिका अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित हो गया और ख्वाब टूटने लगा तो पलक झपकते ही दुल्हनिया ढूंढ निकाली।

45 साल के मामून शाह खान ने 45 घंटों के अंदर ही शादी तय कर ली। नामांकन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है तो 15 अप्रैल को शादी की तारीख तय कर ली गई है। दरअसल, मामून शाह खान ने इस बार होने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव (Nikay Chunav) में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की जी जान से तैयारी की लेकिन जब आरक्षण की सूची आयी तो उनका सपना टूटने लगा क्योंकि रामपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित हो गया।

मामून शाह खान ने इसका अनोखा रास्ता निकाला और बिना देर किए दुल्हन ढूंढ कर नामांकन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल से मात्र दो दिन पहले ही 15 अप्रैल को शादी तय कर ली। उनकी शादी के कार्ड अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। आजतक से बात करते हुए मामून शाह खान ने कहा कि नगर पालिका का चुनाव लड़ने की तैयारी थी, लेकिन आरक्षण की वजह से सीट महिला हो गई तो मजबूरी भी हो गई, मैं संघर्ष करता रहा और आज भी जनता के बीच में हूं।

Nikay Chunav: आप ने 143 प्रत्यशियों की पहली सूची जारी की

मामून शाह खान ने कहा, ‘लोगों ने चाहा कि चुनाव लड़े तो मेरी मजबूरी हो गई कि मैं अब शादी कर रहा हूं… मेरी शादी 15 तारीख को है और इंशाल्लाह अपनी बीवी को चुनाव लड़ आऊंगा… किस पार्टी से लड़ना है? यह अभी तय नहीं हो पाया है लेकिन यह तय है कि चुनाव लड़ूंगा, देखिए शादी के लिए असबाब बन जाते हैं… माहौल बन जाता है… खिदमत करने का जज्बा है…  नगरपालिका की महिला सीट हो गई।’

Tags: nikay chunavnikay chunav 2023Rampur News
Previous Post

अतीक और अशरफ से पूछताछ के लिए एटीएस टीम प्रयागराज पहुंची

Next Post

असद के जनाजे में पहुंच सकती है शाइस्ता, अलर्ट मोड पर पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Shaista Parveen

असद के जनाजे में पहुंच सकती है शाइस्ता, अलर्ट मोड पर पुलिस

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

पूर्व की सरकारों में नहीं थी विकास की सोच: योगी

21/11/2021
macaroni

इस तरह घर में बनाए मैक्रोनी, भूल जाएंगे बाजार का स्वाद

12/02/2025
Google supports the new IT rules of the Government of India, Pichai said ...

गूगल ने किया भारत सरकार के नए आईटी नियमों का समर्थन, पिचाई बोले…

27/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version