• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व की सरकारों में नहीं थी विकास की सोच: योगी

Writer D by Writer D
21/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व की सरकारों में किसी भी योजना का आधार व्यक्ति या जाति देखकर तय किया जाता था जबकि उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र के साथ सभी वर्गो को योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है।

रविवार शाम मानबेला में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंर्तगत निर्मित 1500 आवासों के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुये योगी ने कहा कि पहले की सरकारों में गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं के विकास को लेकर कोई सोच नहीं थी जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का जो मंत्र दिया, उसका लाभ प्रत्येक तबके को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना समेत सभी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव प्रदान किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने 15 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी व कब्जा प्रमाणपत्र भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 43 लाख परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया गया है। यह पहले भी हो सकता था लेकिन सर्वाधिक समय तक शासन करने वाली कांग्रेस, यूपी में चार बार सरकार बनाने वाली समाजवादी पार्टी और तीन बार राज करने का अवसर पाने वाली बहुजन समाज पार्टी को गरीबों की चिंता नहीं थी। इन दलों के राज में योजनाओं लाभ गरीबों को नहीं बल्कि चेहरा देखकर चुनिंदा लोगों को दिया जाता था।

योगी ने कहा कि अकेले गोरखपुर शहर में 34228 ऐसे लोगों को पीएम आवास योजना से अपना मकान मिला है जो अब तक अपने खुद के आवास से वंचित थे। पूर्व की सरकारों को ऐसा करने की फुर्सत ही कहाँ थी। उन्होंने कहा कि पहले गरीबों को खाद्यान्न नहीं मिलता था। आज हर पात्र को मुफ्त राशन मिल रहा है। लोगों को पूर्व की सरकारों में बिजली नहीं मिलती थी, आज बिना भेदभाव सबको पर्याप्त बिजली मिल रही है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक कहर बरपाने वाली इंसेफेलाइटिस का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले तक प्रतिवर्ष हजारों मासूमों की मौत इस सीजन में हो जाती थी। पर, आज इस बीमारी को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है और इसमें पीएम मोदी द्वारा शुरू स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर घर बने शौचालयों की बड़ी भूमिका रही। सीएम ने बताया कि शौचालय न होने से इज्जत तार तार होती थी, मासूम बीमारी की चपेट में आ जाते थे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 2.61 करोड़ व्यक्तिगत शौचालय बनाए गए हैं।

योगी ने कहा कि आज 1500 परिवारों के लिए नया सवेरा है, दिवाली जैसा उत्सव है। पीएम की संकल्पना को साकार करते हुए हमें 2022 तक हर गरीब के सिर पर छत की व्यवस्था करनी है। समाज के सभी तबकों के लिए बहुत कुछ किया गया है लेकिन बहुत कुछ करना भी बाकी है।

उन्होंने कहा कि वनटांगिया गांवों में जो लोग पांच साल पहले झोपड़ियों में रहते थे, आज उन सबके पास अपने पक्के मकान हैं। वहां स्कूल तक नहीं था जबकि आज स्कूल के साथ स्मार्ट क्लास भी है। शाम होते ही जिनकी जिंदगी अंधेरे में डूब जाती थी, वो आज बिजली और सोलर पैनल से रोशन हैं।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

IND vs NZ: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 3-0 क्लीन स्वीप कर सीरीज पर किया कब्जा

Next Post

मुलायम जैसा नेता हो तो भारत बन सकता है विकसित देश : शिवपाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post
Shivpal Yadav

मुलायम जैसा नेता हो तो भारत बन सकता है विकसित देश : शिवपाल

यह भी पढ़ें

Four Terrorists killed

J&K: नग्रोटा मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, जम्मू-कश्मीर हाइवे बंद किया गया

19/11/2020

विराट के सपोर्ट में उतरे भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ, बोले

26/06/2021
PFI members

PFI के दो कमांडरों से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, PFI अब ISI के संपर्क में

19/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version