• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

11 दिन बाद शुरू हो रही है चारधाम यात्रा, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

Writer D by Writer D
14/04/2023
in उत्तराखंड, धर्म, राष्ट्रीय
0
Chardham Yatra

Chardham Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोपेश्वर। महज 11 दिन बाद चार धाम यात्रा (Chardham Yatra) की आधिकारिक शुरुआत हो जाएगी। उत्तराखंड सरकार लगातार यात्रा रूट पर सुविधाओं को बेहतर करने में जुटी हुई है। चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है। सिर्फ रजिस्ट्रेशन ही नहीं बल्कि चार धाम यात्रा पर आपको कई अन्य बातों का भी खास ख्याल रखना है।

हर साल अक्षय तृतीया के दिन चार धाम यात्रा (Chardham Yatra) की आधिकारिक शुरुआत होती है। इस बार 22 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलेंगे। 25 अप्रैल की सुबह बाबा केदार के कपाट खोले जाएंगे। वहीं, 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। अगर आप चारों धाम की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपका पहला पड़ाव यमुनोत्री होगी।

कम से कम 10 दिनों की होगी यात्रा

मान्यताओं के अनुसार चार धाम यात्रा की शुरुआत मां यमुना के दर्शनों के साथ होती है। दूसरा पड़ाव गंगोत्री, तीसरा केदारनाथ और चौथा पड़ाव बद्रीनाथ होगा।चारों धाम के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको कम से कम 10 दिनों का वक्त निकालना होगा। हालांकि अगर आप रास्तों में पड़ने वाले अलग-अलग खूबसूरत पड़ावों का भी आनंद लेना चाहते हैं तो आपको थोड़ा ज्यादा वक्त साथ लेकर चलना होगा।

कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

आप चाहे एक धाम की यात्रा करना चाहें या फिर चारों धाम की, दोनों ही सूरत में आपके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन आप ऑफलाइन और ऑनलाइन भी कर सकते हैं। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको फिजिकल रजिस्ट्रेशन प्वाइंट्स पर पहुंचना होगा। वहीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आप उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (registrationandtouristcare.uk.gov.in) पर कर सकते हैं।

इसके अलावा आप touriscareuttarakhand मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सरकार ने अब रजिस्ट्रेशन के लिए एक कॉल सेंटर भी शुरू किया है। जिसके जरिए भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। आप टोलफ्री नंबर 01351364 और 1364 पर भी कॉल कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। व्हाट्स ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करना संभव है। इसके लिए आपको 8394833833 पर yatra लिखकर भेजना होगा।

इन बातों का रखें ध्यान

घर से यात्रा पर निकलने से पहले कुछ जरूरी सामान अपने पास अवश्य रखें। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) रूट पर मौसम बदलता रहता है। इसलिए अपने साथ गरम कपड़े, पर्याप्त पीने का पानी, दवाई समेत रेन कोट जैसी व्यवस्था करके रखें। अगर आपने अभी तक होटल में कमरे बुक नहीं किए हैं तो कोशिश करिए कि आप बुकिंग्स कर लें। इससे आपको यात्रा के दौरान स्टे करने में दिक्कत नहीं आएगी।

Tags: badrinath dhamChardham yatrachardham yatra 2023Kedarnath dhamUttarakhand News
Previous Post

‘मैंने जेल में रची उमेश पाल की हत्या की साजिश’- अतीक का कबूलनामा

Next Post

अब सीएम केजरीवाल को CBI ने भेजा समन, शराब घोटाले मामले में होगी पूछताछ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत : सीएम धामी

15/04/2026
Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

अब सीएम केजरीवाल को CBI ने भेजा समन, शराब घोटाले मामले में होगी पूछताछ

यह भी पढ़ें

punishment

ऑनलाइन ठगी करने वाले ‘हेलो गैंग’ के मास्टरमाइंड समेत आठ सदस्य गिरफ्तार

30/12/2020

जन्मदिन पर सपा कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव, उत्साह से लबरेज हुए कार्यकर्ता

22/11/2021
CM Dhami took a holy dip in Maha Kumbh

महाकुंभ में धामी ने लगाई पवित्र डुबकी, श्रवण रूप में दिखे मुख्यमंत्री

10/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version