• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में हर घर नल योजना ने छुआ रिकार्ड का आसमान, 1 करोड़ नल कनेक्शन का कीर्तिमान

Writer D by Writer D
14/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
har ghar nal yojna

Har Ghar Nal Yojana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार की हर घर नल योजना (Har Ghar Nal Yojana ) ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 132वीं जयंती पर रिकार्ड का आसमान छूते हुए उनको अनूठी श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को एक करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल की अब तक की सबसे बड़ी सौगात दी।

राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) की हर घर जल योजना (Har Ghar Nal Yojana ) से 1,00,37,256 ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाने का बड़ा कार्य पूरा किया। योजना का लक्ष्य वर्ष 2024 तक 2 करोड़ 65 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाना है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों के घरों तक नल से जल पहुंचाने के महा अभियान की इस बड़ी उपलब्धि को पूरे प्रदेश में भव्य रूप में मनाया।

एमडी जल निगम (ग्रामीण) डॉ बलकार सिंह के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित दाउदनगर प्रोजेक्ट पर पहुंचकर वहां मजदूरों के साथ पंगत में बैठकर पत्तल पर भोजन किया। उन्होंने 1 करोड़ ग्रामीण परिवारों को हर घर जल की सौगात दिये जाने पर विभाग के समस्त अधिकारियों-इंजीनियरों-कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है। बहुत जल्द हर घर जल योजना उप्र में लक्ष्य को पूरा करेगी।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि बदलते हुए नए उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन की योजना ग्रामीणों को घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का काम तेज गति से पूरा कर रही है। यूपी देश में प्रतिदिन 40 हजार नल कनेक्शन देने वाला पहला राज्य बना है। सर्वाधिक नल कनेक्शन देने में भी उप्र देश के बड़े राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों को हर घर जल देने की मुहिम यूपी में लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। वर्ष 2019 में 5 लाख 16 हजार ग्रामीण परिवारों तक ही नल से जल की सुविधा वाले यूपी में तीव्र गति से कार्य करते हुए हर घर जल योजना से 1 करोड़ ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कीर्तिमान स्थापित किया है। बता दें कि सरकारी योजनाओं से वंचित रहे बुंदेलखंड के जिलों में बड़ी तेजी से घर-घर नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है।

प्रदेश के सभी जिलों में हर घर जल योजना (Har Ghar Nal Yojana ) ने पकड़ी तेजी

प्रवक्ता ने बताया कि सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाले जिलों में सबसे पहले स्थान पर पहुंचे महोबा में 84.78 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचा भी दिया गया है। यहां 1,33,529 ग्रामीण परिवारों में से 1,13,211 परिवारों तक नल कनेक्शन दिये गये हैं। दूसरे स्थान पर ललितपुर जिला भी लक्ष्य को पूरा करने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उसने भी 73.22 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचा दिये है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की जन्मभूमि मिर्जापुर में 72.18 और उनकी कर्मभूमि जालौन में 61.48 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचा दिया गया है।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कोरोना पॉजिटिव

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के गोरखपुर और देवरिया जिलों में भी 50 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचाकर लाखों ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सौगात दी जा चुकी है। रुहुलखंड में आने वाले बरेली जिले में आधे से अधिक लक्ष्य की प्राप्ति करते हुए 2,55,859 ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है। वाराणसी भी लक्ष्य प्राप्त करने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यहां 51.40 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। बात पश्चिम यूपी की करें तो बागपत जिले में 73.10 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को योजना का लाभ दिया है और वह सर्वाधिक नल कनेक्शन देने की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।

Tags: Har Ghar Nal YojanaJal Jeevan MissionLucknow Newsup news
Previous Post

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कोरोना पॉजिटिव,

Next Post

साइबर क्राइम विभाग को जल्द मिलेगा अपना प्रशासनिक भवन

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Cyber Fraud

साइबर क्राइम विभाग को जल्द मिलेगा अपना प्रशासनिक भवन

यह भी पढ़ें

corona

यूपी में कोरोना का रिकवरी रेट 96.1, 24 घंटे में आए 2287 नए केस

29/05/2021
murder

प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर हुई थी युवक की हत्या

24/10/2022
Boat Sinking

तहसीलदार व राजस्व कर्मियों की नाव गंगा में पलटी, भूमि की पैमाइश करने जा रही थी टीम

15/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version