• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक के आतंक का 43 साल बाद खात्मा

Writer D by Writer D
16/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed)  की हत्या के साथ ही 43 साल से जारी उसके आतंक का अंत हो गया। प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे चिकित्सीय जांच के लिए ले जाते समय तीन हमलावरों ने उस पर तोबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में अतीक और उसके भाई अशरफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

श्रावस्ती जिले का रहने वाले अतीक (Atiq Ahmed)  का जन्म 1962 में हुआ था। उसकी शादी शाइस्ता परवीन से हुई थी। अतीक के पांच बेटों में पहला बेटा उमर लखनऊ जेल में है और दूसरा बेटा अली प्रयागराज की नैनी जेल में बंद है। तीसरा बेटा असद उमेश हत्याकांड में फरार चल रहा था, जिसको विगत शुक्रवार को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। दो सबसे छोटे बेटे अहजम और अबान बाल संरक्षण गृह में हैं। पत्नी शाइस्ता फरार है।

अतीक (Atiq Ahmed)  के खिलाफ पिछले चार दशकों में लगभग उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में 101 आपराधिक मामले दर्ज किए गए। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 1979 में चकिया में कत्ल की पहली वारदात की थी और उसके खिलाफ पहला हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद वह एक के बाद अपराध करता चला गया। वर्ष 1980 के दशक में चांद बाबा का आतंक था। अतीक ने जब पैर पसारना शुरू किया तो चांद बाबा से उसका टकराव शुरू हुआ।

अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद उसकी रुचि राजनीति में भी बढ़ गई तो उसने सन् 1989 में विधानसभा का चुनाव लड़ा। चुनाव जीतने के बाद अपनी बादशाहत को कायम करना शुरू कर दिया। उसके बाद उसने चांद बाबाग को भी मार गिराया। चांद बाबा के मारे जाने के बाद अतीक की खुलकर गुंडई शुरू कर दी थी। वह एक बाद हत्या, रंगदारी, उगाही, जमीन कब्जा करने लगा। जिसने भी उसके खिलाफ आवाज उठाई वो मारा गया। उसने 12 बीघा जमीन हड़पने के लिए झलवा की सूरजकली के पति को भी मार दिया था।

राजू पाल की हत्या

अतीक ने साल 2005 में बसपा विधायक राजूपाल की हत्या अपने शूटरों से करवायी थी। इलाहाबाद (पश्चिम) विधानसभा सीट से अतीक के छोटे भाई अशरफ के हारने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया था क्योंकि चुनाव जीतने के बाद बसपा विधायक राजूपाल ने अतीक के प्रभाव को चुनौती दी थी। राजूपाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल का अपहरण कर उसका बयान बदलवाने के लिए दबाव बनाया गया। अतीक पर मुकदमा दर्ज कराया गया।

योगी राज में खत्म हुआ अतीक के आतंक का राज

अपहरण कांड का मामला यूं ही चलता रहा और उमेश पाल मुकदमे की पैरवी करते रहे। इसी बीच 24 फरवरी को उमेश पाल और उसके दो गनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें अतीक, पत्नी शाइस्ता, भाई अशरफ, बेटा अशद सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। हत्यारों पर इनाम भी रखा गया था। प्रयागराज के स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने उमेश पाल प्रकरण में अतीक को उम्रकैद की सजा सुनाई। इस मामले में फरार उसके बेटे अशद को झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया गया।

राजनीति सफर

अतीक ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1989 में की थी। तब से वह विधानसभा का पांच बार और लोकसभा का एक बार सदस्य रहा। अतीक प्रयागराज (पश्चिम) विधानसभा सीट के लिए एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। उसने अगले दो विधानसभा चुनावों में अपनी सीट बरकरार रखी। वर्ष 1996 में लगातार चौथी बार सपा के टिकट पर जीता। तीन साल बाद उसने अपना दल (कमेरावादी) के अध्यक्ष बनने के लिए सपा छोड़ दी। वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में भी उसने जीत दर्ज की, लेकिन अगले ही साल वह सपा में लौट आया। वह 2004 से 2009 तक यूपी के फूलपुर से 14वीं लोकसभा के लिए चुना गया था।

Tags: Atiq AhmedAtiq murderatiq shotout
Previous Post

उत्तराखंड बनेगी देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी : धामी

Next Post

Atiq-Ashraf Shootout: न्यायिक आयोग का गठन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे जांच

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चमकेगा रुहेलखंड, बरेली की जरी से मेंथा-फार्मा को मिलेगा बड़ा बाजार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026 : डेयरी और मत्स्य क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक बाजार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: मिर्जापुर के कालीन कारोबार को मिलेगी वैश्विक पहचान

22/09/2026
Next Post
Atiq-Ashraf Shootout

Atiq-Ashraf Shootout: न्यायिक आयोग का गठन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे जांच

यह भी पढ़ें

CM Dhami

प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है होली का पर्व – मुख्यमंत्री

12/03/2025

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा बार-बार मूल्यांकन में अलग-अलग नम्बर क्यों

06/12/2020
डीलरशिप में नजर आई Mahindra XUV 7XO, प्रीमियम SUV जल्द होगी लॉन्च

डीलरशिप में नजर आई ये प्रीमियम SUV, जल्द होगी लॉन्च

04/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version