• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड बनेगी देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी : धामी

Writer D by Writer D
16/04/2023
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई टिहरी। जनपद के जौनपुर क्षेत्र के नागथात (बिरोड़) में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बनेगी। इसके लिए काम किया जा रहा है। हमारे पूर्वजों की अपनी धरोहर को बचाने और उसके संरक्षण में राज्य सरकार महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्हीं के प्रयासों से आज हमारे मेले, त्योहार और संस्कृति जीवित हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) यह बात रविवार को नागदेवता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और स्थानीय मेले में पूजा-अर्चना कर प्रतिभाग करने के अवसर पर बाेल रहे थे। साथ ही उन्होंने नाग देवता के दर्शन कर प्रदेश और देशवासियों की खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व नागथात पहुंचने पर क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का पूरी आत्मीयता के साथ फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि आज बहुत ही पवित्र दिन है, जब भगवान नागराजा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। हम बहुत भाग्यशाली हैं, जो हमको इस पावन मौके पर भगवान नाग राजा का साक्षात आशीर्वाद मिला है। प्रदेश और प्रदेशवासियों पर भगवान नाग राजा की कृपा हमेशा बनी रहे। उन्होंने कहा कि हमारे मेले-थोलों का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। हमारे पूर्वजों की अपनी धरोहर को बचाने और उसके संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्हीं के प्रयासों से आज हमारे मेले, त्योहार और संस्कृति जीवित हैं।

मुख्यमंत्री धामी पूजन करते हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में मेले-थोलों की संस्कृति को नई पीढ़ी के साथ देश-दुनिया में पहुंचाने का काम किया जायेगा। इसके लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से मेलों के संरक्षण के लिए काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में पर्यटन और तीर्थाटन तेजी से बढ़े, ताकि पलायन पर लगाम लग सके। इसके लिए विभिन्न सर्किट बनाकर धार्मिक और पर्यटन स्थलों को विकसित करने का काम किया जा रहा है। उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बनाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि युवाओं को उद्यमों और नारी शक्ति को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाये जा रहे हैं। नाग टिब्बा को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने का प्रयास तेजी से होगा। राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की ओर कदम बढ़ाये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी केदारनाथ की भूमि से यह बात कह चुके हैं कि आने वाला तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा।

‘अगर केजरीवाल भ्रष्ट तो दुनिया का कोई व्यक्ति ईमानदार नहीं’

इस मौके पर विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, राजपुर विधायक खजान दास, पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने भी संबोधन किया। मेला समिति ने मुख्यमंत्री (CM Dhami)  को क्षेत्र के प्रतीक फरसा एवं तलवार भेंट की। पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, डीसीबी अध्यक्ष सुभाष रमोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा सकलानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता रावत, डीएम डा सौरभ गहरवार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम केके मिश्रा, सीएमओ डा. मनु जैन, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान आदि मौजूद रहे।

नागथात को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने घोषणा की

सीएम धामी (CM Dhami) ने नागथात बिरोड़ मुंगाथात (अणदणा) अषाड़ थात को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया जायेगा। नागथात मन्दिर के प्रांगण का सौन्दर्यीकरण एवं विस्तारीकरण भी किया जायेगा। इसके साथ ही पुरोला विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत डरोगी तक मोटरमार्ग के निर्माण की घोषणा की। कुकड़सारी से भद्रीगाड़ तक मोटरमार्ग निर्माण को भी घोषणा में शामिल किया। क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की अन्य मांगों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।

Tags: cm dhamihaldwani newsUttarakhand News
Previous Post

‘अगर केजरीवाल भ्रष्ट तो दुनिया का कोई व्यक्ति ईमानदार नहीं’

Next Post

अतीक के आतंक का 43 साल बाद खात्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Abhijit Dipke
Main Slider

अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरे, इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

22/08/2026
BJP Team
Main Slider

BJP का मिशन 2027! नई टीम को मिला टास्क, युवाओं और Gen Z पर फोकस

22/08/2026
Yamunotri Yatra sets a new record
Main Slider

यमुनोत्री यात्रा ने रचा नया रिकॉर्ड, चारधाम में 48 लाख पार

22/08/2026
Fire breaks out in school bus full of children
पंजाब

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 43 मासूमों की जान

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

22/08/2026
Next Post
Atiq Ahmed

अतीक के आतंक का 43 साल बाद खात्मा

यह भी पढ़ें

बेबो हैं दूसरी बार प्रेग्‍नेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा करीना-सैफ का पुराना ऐड

18/07/2020
Rajya Sabha

SIR पर विपक्ष का जोरदार हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

05/08/2025
lpg cylinder

दिसंबर महीने में रसोई गैस हुई महंगी

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version