• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निकाय चुनाव में शिवपाल यादव की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

Writer D by Writer D
19/04/2023
in इटावा, उत्तर प्रदेश
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में संगठन में खासी पकड़ रखने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

संगठन में प्रभावी भूमिका निभाने वाले शिवपाल (Shivpal Yadav) इन दिनो निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में सपा को बढ़त दिलाने के इरादे से रात दिन एक किये हुये हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि संगठन से जुड़े हुए लोग शिवपाल को केवल पसंद ही नहीं करते हैं, बल्कि उनकी बात को सुन कर उस पर अमल भी करते है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा में पूरी तरह खुद को समर्पित कर चुके शिवपाल निकाय चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर एक रणनीति के साथ चलते हुये कोई कोरकसर छोड़ने के मूड में नहीं है।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि इससे पहले हुए निकाय चुनाव में शिवपाल (Shivpal Yadav) सपा से अलग होकर के एक नई राह पर चल रहे थे, जिसका फायदा कहीं ना कहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उठाया है मगर इस बार शिवपाल के पूरी तरह सपा के साथ खड़े होने से नुकसान की संभावना लगभग खत्म हो चुकी है।

इटावा के वरिष्ठ पत्रकार हेम कुमार शर्मा ने कहा कि शिवपाल (Shivpal Yadav) की पार्टी संगठन में खासी पकड़ आज भी है। कार्यकर्ता उनकी बात को ना केवल सुनते हैं बल्कि हर हाल में मानते भी हैं। शिवपाल के करीबी मानकर चलते हैं कि शिवपाल ने भीतरी तौर पर इस बात का संकेत पार्टी कार्यकर्ताओं को दे दिया है कि पार्टी से जो भी अधिकृत उम्मीदवार उतारा जाए उसके पक्ष में ही हर हाल में काम करना है और उसको विजय दिला करके पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है, इसलिए शिवपाल लगातार बैठक दर बैठक करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल उन्होने अपने गृह जिले इटावा में ही कैंप किया हुआ है।

अतीक अहमद को ‘शहीद’ कहने वाले कांग्रेस के प्रत्याशी हिरासत में, कब्र पर रखा तिरंगा

मैनपुरी लोकसभा के उप चुनाव में शिवपाल (Shivpal Yadav) इस भूमिका में दिखाई दे रहे थे और निकाय चुनाव में भी उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव से जुड़े हुए लोगों की लिस्ट मंगा ली है, जिसे अखिलेश यादव एक-एक करके फाइनल करने में जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

पार्टी के भरोसेमंद सूत्र दावा करते हैं कि निकाय चुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शिवपाल सिंह यादव प्रमुख लोगों में शामिल किए गए हैं, जल्दी ही सपा अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर देगी, इसके बाद शिवपाल सिंह यादव जोरदारी के साथ प्रचार करने में जुट जाएंगे।

Tags: Etawah newsnikay chunavnikay chunav 2023shivpal yadav
Previous Post

इरफान खान की आखिरी फिल्म इस दिन होगी रिलीज, ट्रेलर हुआ लॉन्च

Next Post

Nikay Chunav: संकल्प पत्र जारी करेगी भाजपा, सीएम योगी बोले- कानून व्यवस्था होगा मुद्दा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
Next Post
CM Yogi

Nikay Chunav: संकल्प पत्र जारी करेगी भाजपा, सीएम योगी बोले- कानून व्यवस्था होगा मुद्दा

यह भी पढ़ें

Amitabh Bachchan

नंगे पैर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अमिताभ बच्चन, बप्पा के किए दर्शन

17/08/2023
पटना के डीएम कोरोना पॉजिटिव

गोरखपुर मे पिछले 24 घंटों में कोरोना के 109 नये मरीज, 744 लोग हुए संक्रमितमुक्त

26/07/2020

सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’

04/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version