• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nikay Chunav: संकल्प पत्र जारी करेगी भाजपा, सीएम योगी बोले- कानून व्यवस्था होगा मुद्दा

Writer D by Writer D
19/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गोरखपुर मंडल के चारों जिलों को मिलाकर एक नगर निगम, 7 नगर पालिका व 44 नगर पंचायतों के चुनाव (Nikay Chunav) में बीजेपी का परचम फहराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक के बाद एक पांच बैठकें कीं। इनमें से जिलेवार चार बैठक पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में हुई जबकि गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र की बैठक सिविल लाइंस स्थित आशीष मैरेज हाल (गोरखपुर क्लब परिसर) में हुई। सभी बैठकों में सीएम योगी (CM Yogi) ने अब तक हुई चुनावी तैयारियों का हाल जाना और जीत के लिए जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारे पास कानून व्यवस्था और विकास का बेहद मजबूत आधार है। भाजपा इसी मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। इसलिए सिर्फ हर निकाय प्रमुख पद पर ही जीत दर्ज करने पर ही केंद्रित नहीं होना है बल्कि सभी निकायों में भाजपा के स्पष्ट बहुमत का बोर्ड बनवाने पर भी गंभीरता से ध्यान देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए भी भाजपा संकल्प पत्र जारी करेगी। उन्होंने सभी भाजपा प्रत्याशियों को विजय हासिल करने की शुभकामनाएं भी दीं।

दोपहर एक बजे से शुरू बैठकों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने एक-एक घण्टे कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया और गोरखपुर जिलों के नगर निकायों में अब तक हुई चुनावी तैयारियों की जिलेवार चुनाव संचालन समिति के लोगों विस्तार से जानकारी ली। ये सभी बैठकें भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर हुईं। इन बैठकों के बाद सीएम आशीष मैरेज हाल में पांचवीं बैठक करने पहुंचे। यह बैठक गोरखपुर नगर निगम चुनाव पर केंद्रित रही। बैठकों में प्रत्याशियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद सीएम योगी ने कहा कि इस बार के नगर निकाय चुनाव में आपके साथ भाजपा की डबल इंजन सरकार की ताकत है।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि इस चुनाव में एक और इंजन जोड़कर हर निकाय क्षेत्र में ट्रिपल इंजन सरकार का गठन करना है। जनता के बीच यह संदेश स्पष्ट होना चाहिए कि ट्रिपल इंजन सरकार विकास और जनकल्याण को बुलेट ट्रेन की रफ्तार देने की गारंटी होगी। उन्होंने कहा कि सभी निकायों में अभूतपूर्व विकास कार्यों व जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों की वृहद सूची है। जन संवाद स्थापित कर सरकार की उपलब्धियों को परिणाम में परिलक्षित करने की जिम्मेदारी से हर एक कार्यकर्ता को जुड़ना होगा।

कानून व्यवस्था और विकास ही मुद्दा

बैठकों में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चुनाव में मजबूत कानून व्यवस्था और बिना भेदभाव विकास, जनकल्याण ही मुद्दा होगा। हमें सिर्फ इस पर ही ध्यान देना है। सुरक्षा के माहौल में खूब विकास हो रहा है और सभी पात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह जनता खुद देख रही है। कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे के साथ जनता के बीच बने रहना है।

निकायों में और विकास लाएगा कमल निशान

सीएम योगी ने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों को यह बताएं कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने क्या किया है और क्या कर रही है? यह संदेश स्पष्ट होना चाहिए कि कमल निशान जीतेगा तो और विकास लेकर आएगा। एक-एक योजना की उपलब्धि सब तक पहुंचनी चाहिए।

विधानसभा चुनाव में गोरखपुर मंडल का परिणाम रहा शत प्रतिशत, अब निकाय की बारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में मौजूद लोगों में जोश भरते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में गोरखपुर मंडल का परिणाम करीब शत प्रतिशत रहा। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों के बल पर अब निकाय चुनाव में भी इसी तरह का परिणाम आएगा। हर निकाय में चेयरमैन और बहुमत का बोर्ड भी भाजपा का बनाना है। जनहित में ऐसा होना जरूरी भी है। इसलिए सभी को बिना रुके, बिना थके, बिना डिगे सतत अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ते रहना है।

गोरखपुर मंडल से शुरू हुई निकाय चुनाव की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी बैठकों का क्रम आज गोरखपुर मंडल से शुरू हुआ है। यहां प्रथम चरण में 4 मई को मतदान होना है। इसके मद्देजर हमें तेजी दिखानी होगी।

बिना भेदभाव विकास, हर पात्र को योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप नए नगर निकायों का सृजन किया है। कई पुरानी निकायों का सीमा विस्तार किया है। इसके साथ ही बिना भेदभाव विकास की अनेक योजनाओं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर एक तबके तक पहुंचाया गया है। एक-एक नगर निकाय में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से हजारों गरीबों के पक्के मकान बनाए गए हैं। अमृत योजना से शुद्ध पेयजल के लिए नल के कनेक्शन दिए गए। सीएम योगी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बड़े पैमाने पर व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। नगरीय क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था की गई। पटरी कारोबारियों की समृद्धि के लिए पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाया गया। शहरी आजीविका मिशन से स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमों को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई गई। बेसहारा गोवंश के लिए गोआश्रय स्थल खोले गए। अंत्येष्टि स्थल पर सुविधाओं का विकास किया गया। इतना ही नहीं, नवसृजित व विस्तारित निकायों में सीएम नगर सृजन योजना से अनेक विकास कार्य भी शुरू किए गए।

हर मतदाता को मतदान के लिए करें प्रेरित

मुख्यमंत्री ने कहा निकाय क्षेत्र की जनता अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस कर रही है। हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने-अपने क्षेत्र में हर मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करें। चुनाव प्रचार के साथ ही मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का अभियान भी सतत चलते रहना चाहिए। अधिकाधिक मतदान लोकतंत्र की समृद्धि के लिए भी आवश्यक है। गर्मी होने के बावजूद मतदान प्रतिशत बढ़ाने में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

सुबह-शाम वार्ड में जनसंपर्क, दोपहर करें टोली संवाद

सीएम योगी (CM Yogi)  ने चुनाव में जीत का फॉर्मूला समझाते हुए जनसंर्पक और संवाद पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए वार्डों में सभी प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी सुबह-शाम डोर टू डोर जनसंर्पक करें। दोपहर में सामाजिक टोली के रूप में अलग अलग वर्गों यथा अधिवक्ता, शिक्षक, चिकित्सक, व्यापारी, उद्यमी आदि के साथ बैठक कर संवाद करें। कोई भी समुदाय छूटना नहीं चाहिए। हर व्यक्ति तक मजबूत कानून व्यवस्था और विकास से आए बदलाव का संदेश पहुंचना चाहिए।

सांसद-विधायक जिताएं अपने निकाय क्षेत्र, ग्रामीण कार्यकर्ताओं को भी लगाएं

बैठकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। हर कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने सभी सांसदों, विधायकों को एक तरह से लक्ष्य देते हुए कहा कि सांसद-विधायक अपने अपने क्षेत्र के निकाय में पार्टी प्रत्याशी की जीत दर्ज कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संगठन पदाधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भी निकाय चुनाव में लगाकर उन्हें जिम्मेदारी दी जाए।

पांच बैठकों में इन निकाय क्षेत्रों के लिए बनी रणनीति

गोरखपुर नगर निगम, गोरखपुर की 11 नगर पंचायत, कुशीनगर में 3 नगर पालिका, कुशीनगर में 10 नगर पंचायत, महराजगंज में 2 नगर पालिका, महराजगंज में 8 नगर पंचायत, देवरिया में 2 नगर पालिका व देवरिया में 15 नगर पंचायत।

बैठकों में ये रहे मौजूद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन वाली सभी बैठकों में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, निकाय चुनाव क्षेत्रीय संयोजक विश्वजितांशु सिंह आशु मौजूद रहे। इसके अलावा जिलेवार बैठकों में संबंधित जिले के सांसद, सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रत्याशीगण, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, निकाय संयोजक, निकाय प्रभारी, निकाय चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Tags: nagar nikay chunavnikay chunavnikay chunav 2023Yogi News
Previous Post

निकाय चुनाव में शिवपाल यादव की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

Next Post

सीएम धामी से राजस्थान के गृहमंत्री ने की भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी से राजस्थान के गृहमंत्री ने की भेंट

यह भी पढ़ें

Deepak

दीपक जलाते समय करें इन नियमों का पालन, वरना नहीं मिलेगा लाभ

15/01/2025

इस जिले के गांवों में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

22/02/2022
Akhilesh

इस आजादी की सुरक्षा में देशवासियों को सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना होगा: अखिलेश यादव

14/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version