• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार, इमरान खान से है खास कनेक्शन

Writer D by Writer D
02/02/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Sheikh Rashid

Sheikh Rashid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के करीबियों पर गाज गिराने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इमरान सरकार में सूचना मंत्री रहे फवाद चौधरी के बाद अब पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद ( Sheikh Rashid) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है। यह भी संयोग है कि राशिद की गिरफ्तारी फवाद की जमानत मंजूर होने के तुरंत बाद हुई है।

पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद बनी शहबाज शरीफ सरकार और इमरान के बीच चल रही खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस्लामाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद को गिरफ्तार किया है। उनके साथ उनके भतीजे शफीक को भी गिरफ्तार किया है।

इस्लामाबाद पुलिस ने मरी मोटर वे से राशिद व शफीक की गिरफ्तारी की बात कही है, वहीं राशिद का दावा है कि उन्हें रावलपिंडी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। अवामी मुस्लिम लीग के मुखिया शेख राशिद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते हैं। इमरान खान के प्रधानमंत्री रहते शेख राशिद पाकिस्तान के गृहमंत्री थे।

RBI ने Adani Group को दिए लोन की सभी बैंकों से मांगी जानकारी

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता राजा इनायत उर रहमान ने इस्लामाबाद के आबपारा पुलिस थाने में शेख राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें शेख राशिद पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की। आरोप के मुताबिक राशिद ने कहा था कि जरदारी ने भ्रष्टाचार से बहुत पैसा कमाया है और इस पैसे से इमरान खान को मारने की साजिश रची है।

शेख राशिद ( Sheikh Rashid) का कहना है कि इमरान खान के साथ खड़े होने के कारण पाकिस्तान के मौजूदा गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह के कहने पर उनकी गिरफ्तारी की गयी है। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शेख राशिद की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए सड़क पर उतरने की धमकी दी है।

Tags: # world newsinternational NewsPakistan NewsSheikh Rashid
Previous Post

RBI ने Adani Group को दिए लोन की सभी बैंकों से मांगी जानकारी

Next Post

WhatsApp ने 36 लाख से अधिक अकाउंट किए बैन, इस वजह से हुई कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Floods in the Modi Khola River in Nepal
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में मोदीखोला नदी में आई बाढ़, अन्नपूर्णा मंदिर का आधा हिस्सा और दो पुल बहे

14/08/2026
Karoline Leavitt
Main Slider

कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, पद से देंगी इस्तीफा

13/08/2026
Petrol pumps may shut down from August 15.
Main Slider

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

12/08/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह डोली इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता दर्ज

12/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Next Post
WhatsApp

WhatsApp ने 36 लाख से अधिक अकाउंट किए बैन, इस वजह से हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में बाढ़: मुंबई में इमारत गिरने से 3 की मौत, रायगढ़ में 5 लोगों की जान गई, 30 अभी लापता

23/07/2021

प्रेम विवाह से नाराज पिता ने उजाड़ दिया बेटी का सुहाग, घर में दफनाया दामाद का शव

08/11/2021
OP Rajbhar-Akhilesh Yadav

सपा सुप्रीमो के बयान के बाद योगी के कैबिनेट मंत्री ने अखिलेश पर किया ‘ABCD’ का वार

08/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version