Main Sliderशिक्षा

खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

लखनऊ। UP Board इस बार नया रिकॉर्ड कायम करते हुए 25 अप्रैल मंगलवार को 10 वीं व 12 वीं परीक्षार्थियों का रिजल्ट दोपहर 1.30 घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने आज 10वीं व 12वीं रिजल्ट डेट की घोषणा की है। बोर्ड रिजल्ट के साथ ही टॉपर की लिस्ट भी जारी करेगा। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड टॉपर्स को इनाम दिया जाएगा।

 

UP Board 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults,nic.in और upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। जिसे चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी। यूपी बोर्ड रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP Board परीक्षा 2023  16 फरवरी और 04 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने 8752 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कुल 58,85,735 उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 31,16,487 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जबकि 27,69,258 परीक्षार्थी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत थे। इस साल 4 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वी परीक्षा छोड़ी दी थी। कुल 4,31,571 स्टूडेंट्स में से कक्षा 10वीं के 2,08,953 और 12वीं के 2,22,618 स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

रिलीज होने के बाद ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा रिजल्ट रिलीज होने के बाद उसे ऐसे चेक कर सकते हैं। ये स्टेप बाय स्टेप तरीका फॉलो कर सकते हैं।

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी upresults.nic.in पर।
  • इसके बाद होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट नाम का लिंक दिया हो।
  • जिस क्लास के नतीजे आपको देखने हैं उसके लिंक पर जाएं और क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही जो नया पेज खुले उस पर अपने डिटेल्स डालें जैसे रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, कैप्चा कोड वगैरह।
  • डिटेल डालकर सबमिट कर दें।
  • इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई पड़ जाएगा।
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

अगर न चले वेबसाइट

UP Board दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में इस बार बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया है. ऐसे में जब बहुत बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं तो वो काम करना बंद कर देती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझें तो परेशान न हों कुछ देर रुक जाएं और उसके बाद कोशिश करें। ट्रैफिक कम होने के बाद वेबसाइट खुद ब खुद खुल जाएगी। वरना आप दूसरे तरीके जैसे एसएमएस से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button