• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमने ढोलकर बजाकर माफिया को रसातल में पहुंचाया: योगी

Writer D by Writer D
24/04/2023
in Main Slider, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन ही यूपी का मिशन है। अमरोहा बहुत जल्द ही दो दो एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाला जिला बनने जा रहा है। यहां का तिगरी मेले को हमने राज्य मेले का दर्जा दिया है। अब अमरोहा गुंडे, बदमाश, अपराधी और उपद्रवों की नहीं, महोत्सव की भूमि बन चुकी है। आपने ढोलक बजाकर अपनी प्राचीन कला को ऊंचाई दी है तो हमने भी ढोलक बजाकर माफिया को रसातल में पहुंचाने का काम किया है। ऐसा तब संभव हो सका है, जब डबल इंजन की ताकत के साथ विकास और कानून व्यवस्था के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। अब समय आ गया है, जब नगर निकाय के ट्रिपल इंजन को भी जोड़कर इस यात्रा को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाया जाए। यूपी में आज नो कर्फ्यू, नो दंगा, सब चंगा वाली स्थिति है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को जोया रोड स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

कभी उपद्रव और दंगों के लिए जाना जाता था अमरोहा

भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि अमरोहा मां गंगा के पावन तट पर स्थित प्रदेश के अत्यंत उर्वरा जनपदों में से है। ये अपनी विशिष्ट कलाकृति के लिए विख्यात है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां गंगा के पावन तट पर लगने वाला तिगरी मेला, डबल इंजन सरकार की में राज्य मेले का दर्जा प्राप्त कर चुका है। कभी ये जनपद उपद्रव और दंगों के लिए जाना जाता था। आज इसकी पहचान उत्सवों के लिए बन चुकी है। शासन की योजनाओं का लाभ सभी को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है।

अमरोहा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने वाला है

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पिछली बार मैंने यहां के चीनी मिलों के विस्तारीकरण के लिए कहा था। अब तो उसके लिए पैसा भी आवंटित हो चुका है। हमने आपकी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने का वादा किया था, आज गंगा एक्सप्रेसवे अमरोहा से होकर गुजरने जा रहा है। यहां से मेरठ, दिल्ली, लखनऊ व प्रयागराज की दूरी को ये एक्सप्रेसवे कम करने वाला होगा। इसके अलावा एक नया एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शामली तक भी अमरोहा से ही होकर गुजरने वाला है। ये जनपद नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने वाला है।

पर्व और त्योहारों पर होती है पुष्पवर्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं, कांवड़ यात्रा चलती है। आज कोई किसी महोत्सव पर रोक नहीं लगा सकता है। पर्व और त्योहारों पर पुष्पवर्षा होती है। दंगाइयों के साथ सख्ती से निपटने का काम होता है। अमरोहा में सरकार ने अनेक योजनाएं दी हैं। विकास के लिए पैसे की आज कोई कमी नहीं है। जो पैसा दिल्ली और लखनऊ से आए, वो गरीब और नौजवानों के काम आ सके इसके लिए मैं आप से अपील करने आया हूं। पिछली सरकारों ने आपके लिए पहचान का संकट खड़ा किया था। आज यूपी उत्तम कानून व्यवस्था और निवेश के बेहतरीन गंतव्य के रूप में जाना जा रहा है। प्रदेश में 35 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव आया है। इसके बाद एक करोड़ से अधिक नौजवानों को रोजगार मिलने जा रहा है।

नो कर्फ्यू नो दंगा, उत्तर प्रदेश में सब चंगा: सीएम योगी

हमें स्मार्ट और सेफ सिटी चाहिए

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि क्या हमें सपा बसपा सरकार के समय की तमंचे वाली सरकार चाहिए, जिससे वो रंगदारी और गुंडा टैक्स वसूला करते थे। तब शोहदों का आतंक था। हमें तो हाथ में टैबलेट और स्मार्टफोन लेकर तकनीक से लैस नौजवान चाहिए, स्मार्ट और सेफ सिटी चाहिए। मैं इसी के लिए आपसे अपील करने आया हूं।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया, प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, जिला प्रभारी डॉ विकास अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी विधायकगण के अलावा पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, निकाय चुनाव प्रभारी विमला सोलंकी, नगर पालिका प्रत्याशी शशि जैन के अलावा नगर निकायों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशीगण मौजूद रहे।

‘अपराधी-माफिया हो गए अतीत, यूपी बना सुरक्षा का प्रतीक’, सहारनपुर में गरजे सीएम योगी

Tags: Amroha newscm yoginagar nikay chunavNagar Nikay Chunav 2023nikay chunavnikay chunav 2023up news
Previous Post

नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव से की मुलाक़ात, बीजेपी के लिए कही ये बात

Next Post

निकाय प्रचार के पहले दिन माफिया पर सीएम योगी का करारा प्रहार

Writer D

Writer D

Related Posts

Samrat cabinet expanded in Bihar, ministers take oath
Main Slider

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार, भाजपा से 15 और जदयू कोटे से 12 मंत्रियों ने ली शपथ

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi changed his social media DP
Main Slider

डीपी में ‘सिंदूर’ और कवर पर ‘ब्रह्मोस’ से सीएम योगी ने दी ‘दुश्मन’ को चेतावनी

07/05/2026
Mathura police Encounter
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, एनकाउंटर में बावरिया गिरोह के दो कुख्यात बदमाश ढेर

07/05/2026
A bus full of labourers fell into a canal in Kanpur.
उत्तर प्रदेश

कानपुर में बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी बस नहर में गिरी

07/05/2026
Next Post
CM Yogi

निकाय प्रचार के पहले दिन माफिया पर सीएम योगी का करारा प्रहार

यह भी पढ़ें

lalu yadav

मीसा ने शेयर की AIIMS से लालू की मुस्कराती तस्वीर, बोलीं- मुसीबत से बाहर आने की कला जानते हैं

08/07/2022

लोगों के घरों तक राशन पहुंचाएगी दिल्ली सरकार : अरविंद केजरीवाल

21/07/2020
Twin Towers

Twin Towers ढहाने के लिए अंतिम निरीक्षण

27/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version