• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में अबतक 55,14,921 घरौनियों का हुआ वितरण

Writer D by Writer D
24/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नाम सोमवार को एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 20,98,926 घरौनियों (Gharouni) का डिजिटली वितरण किया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में अबतक 55,14,921 घरौनियों (Gharouni)के वितरण का कार्य पूरा हो चुका है।

इन घरौनियों का वितरण प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रदेश के 37,833 ग्रामों के लिए वितरित की गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया है।

ग्रामोदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करने वाला कदम

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने इसे ग्रामोदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करने वाला कदम बताया है। उन्होंने बताया कि ’राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश की 20,98,926 नई घरौनियों सहित देश भर की लगभग 34 लाख नई घरौनियों का डिजिटल वितरण हुआ।

इसके लिए प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से आभार। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से पीएम स्वामित्व योजना के अंतर्गत यूपी के राजस्व विभाग की ओर से अबतक 37,833 गांवों की कुल 55,14,921 घरौनियां वितरित की जा चुकी हैं।

क्या है पीएम स्वामित्व योजना

पीएम स्वामित्व योजना की शुरुआत 24 अप्रैल 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी। इस योजना का उद्देश्य नागरिकों को उनकी जमीन पर उनके मालिकाना हक को पुख्ता करना है। स्वामित्व योजना के अंतर्गत ई-ग्राम स्वराज पोर्टल को ग्रामीण स्वामित्व योजना से भी जोड़ा गया है। इसमें सभी उम्मीदवार अपनी भूमि का विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं। साथ ही इस पोर्टल पर भूमि से संबंधित सारी जानकारी भी ऑनलाइन देखी जा सकती है।

सूर्य समान गुणवान पुष्कर सिंह धामी है नाम

योजना के तहत उम्मीदवारों को उनकी संपत्ति पर पूरा मालिकाना हक मिलेगा। इसके तहत प्रधानमंत्री स्वामित्व कार्ड भी प्रदान किये जाते हैं। इससे भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े में कमी लाते हुए जिसकी भूमि होगी उस पर उसी का मालिकाना हक साबित हो सकेगा। ऐसे में यदि किसी की भूमि पर कोई जबरन मालिकाना हक जताता है, तो उसका विवरण पहले से ही सरकार के पास मौजूद होगा।

Tags: GharouniLucknow Newspm swamitava yojnaYogi News
Previous Post

पुलिस स्टेशन में आतंकी ने खुद को बम से उड़ाया, 10 की मौत

Next Post

मासूम की बलात्कार के बाद हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम के हाथों सम्मानित हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

थारू समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकारः मुख्यमंत्री

11/04/2026
Next Post
Rape

मासूम की बलात्कार के बाद हत्या

यह भी पढ़ें

Bikes

माइलेज में इन बाइक का नहीं है कोई जोड़, कम बजट में बेहतरीन ऑप्शन

09/09/2023

पहली पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी, FIR दर्ज

30/09/2021
Ann Tessa Joseph

ईरान से भारत पहुंची एमएससी एरीज़ की चालक दल की एक सदस्य

18/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version