• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं: सीएम योगी

Writer D by Writer D
25/04/2023
in उत्तर प्रदेश, उन्नाव
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 2017 से पहले पार्टी विशेष से जुड़े लोगों के हाथों में तमंचे होते थे पर आज यूपी के नौजवानों के हाथों में टैबलेट है। 2017 से पहले व्यापारियों से रंगदारी वसूली होती थी, आज उन्हें पीएम स्वनिधि से लाभान्वित किया जा रहा है। 2017 से पहले शोहदों का आतंक था, आज सेफ सिटी बन रहे हैं। पहले कूड़े के ढेर दिखते थे। आज हमारे नगर स्मार्ट हो रहे हैं। यूपी में अब माफिया-अपराधी-अपराध और भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के लिए जगह नहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने मंगलवार को उन्नाव के रामलीला मैदान में नगर पालिका परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्य़ाशी श्वेता मिश्रा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।

उन्नाव कलम व तलवार की धरती है। उन्नाव आत्मीयता का संदेश लेकर आता है। 2022 में विधानसभा चुनाव में आपने डबल इंजन की सरकार पर विश्वास कर सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाया। इसके लिए मैं आप सभी का आभार प्रकट करता हूं।

रामलीला मैदान में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री जी

डबल इंजन पर आप ट्रिपल इंजन लगा दीजिए

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि नगर निकाय चुनाव चल रहे हैं। इसे लोग छोटा चुनाव मानते हैं, लेकिन यूपी का नगर निकाय छोटा नहीं है। यहां 762 नगर निकाय हैं। 17 नगर निगम, 200 नगर पालिकाएं व 545 नगर पंचायतें हैं। 4.32 करोड़ मतदाता हैं यानी छह करोड़ की आबादी नगर निकायों में निवास करती है। जहां इतनी आबादी निवास करती है, उसे छोटा कैसे कह सकते हैं। इतनी तो दुनिया के तमाम देशों व देश के कई राज्यों की आबादी नहीं है। डबल इंजन पर आप ट्रिपल इंजन लगा दीजिए। विकास की गति तेजी से बढ़ती जाएगी।

2014 से पहले लोग हमें शक की निगाह से देखते थे

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि भारत नए भारत के रूप में विकसित हो रहा है। दुनिया अब भारत की तरफ आशा की निगाहों से देखती है पर 2014 से पहले लोग शक की निगाह से देखते थे। भारत का सम्मान नहीं करते थे। कहीं विस्फोट, घुसपैठ होता था। विदेशी दुश्मन भारत पर हमले की धमकी देते थे। नौजवानों के सामने दुनिया में पहचान का संकट था। भारत की साख नहीं बची थी। घोटाले पर घोटाले पहचान बन गई थी। 2014 के बाद भारत के बारे में नजरिया बदला है। भारत के नौजवानों को लोग अब सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। भारत हर क्षेत्र में आज प्रगति कर रहा है। कोरोना प्रबंधन समेत भारत में चलने वाले कार्यक्रम दुनिया में नजीर बनते हैं। 3 वर्ष से 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन ने जीवन में क्रांति ला दी है।

रामलीला मैदान में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री जी

छह वर्ष में यूपी की तस्वीर भी बदली है

सीएम ने कहा कि 2017 के पहले कोई सुरक्षित नहीं था। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। व्यापारी रंगदारी देता था। त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में नहीं मनाए जाते थे। नौजवानों को नौकरी, गरीबों को शासन की सुविधा व किसानों को सम्मान नहीं मिलता था। यूपी के नागरिकों के सामने पहचान का संकट था। छह वर्ष में आपने बदलते यूपी को देखा है। आज शहर या गांवों में शोहदों का आतंक नहीं है। व्यापारी रंगदारी नहीं देता है। आज शहर कूड़े के ढेर नहीं बने हैं। नो कर्फ्यू, नो दंगा है, क्योंकि अब यूपी में सब चंगा है। अब उपद्रव नहीं, अयोध्या में दीपोत्सव, काशी में देव दीवाली, बरसाना में रंगोत्सव यूपी की पहचान बने हैं। 2017 के पहले पेशेवर अपराधी तनकर चलते थे। नौजवान, महिलाएं, व्यापारी जान बचाकर डरकर घर से पहले नहीं निकलते थे। सूर्य अस्त से पहले दुकानें बंद हो जाती थीं, बाजारों में वीरानी छा जाती थी। अब बाजार में सूर्यास्त के बाद भी चहलकदमी रहती है।

पात्रता के अनुसार दिया गया लाभ

सीएम ने कहा कि आज माफिया-अपराधी गले में तख्ती लगाकर जान की भीख मांग रहे हैं। य़ह नया उत्तर प्रदेश है। पात्रता के अनुसार शासन की सुविधाएं दी जा रही हैं। जाति-मजहब के आधार पर भेदभाव का कोई आरोप नहीं लगा सकता, क्योंकि यूपी का हर नागरिक हमारे लिए परिवार है। आज प्रदेश में न रंगदारी, न फिरौती, यूपी नहीं है किसी की बपौती। उप्र के हर गांव-गरीब, नगर-किसान, व्यापारी व नागरिकों को शासन की सुविधाओं से जोड़कर सुरक्षा की गारंटी दी जा रही है।

55 की उम्र BJP नेता ने 12वीं की परीक्षा में मारी बाजी, सेकेंड डिवीजन से हुए पास

उन्नाव में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 22241 गरीबों को आवास उपलब्ध कराया गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 11 हजार से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को ब्याज मुक्त ऋण दिलाया गया। 6875 निराश्रित महिला, 6286 दिव्यांगजनों व 7764 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिलाया जा रहा है। 52082 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 18 हजार से अधिक व्यक्तिगत शौचालय बनाए गए। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, कान्हा गौशाला, अमृत मिशन, पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना समेत सभी सुविधाओं का लाभ मिला।

छह घंटे में दिल्ली और दो घंटे में पहुंच जाएंगे प्रयागराज

सीएम ने कहा कि विकास सबका, भेदभाव किसी का नहीं। चुनाव महत्वपूर्ण इसलिए है कि दिल्ली व लखनऊ से आने वाले पैसे का सही इस्तेमाल हो। लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ सके, जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया जा सके, इसलिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है। सीएम ने कहा कि पीएम का विजन, यूपी का मिशन है। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। पश्चिमी यूपी को मध्य व पूर्वी यूपी से जोड़ने के लिए। इसका लाभ उन्नाव वालों को भी मिलेगा। गंगा एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली महज छह घंटे और प्रयागराज 2 घंटे में पहुंच जाएंगे।

कार्यक्रम में उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज, प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधि व निकाय चुनाव के प्रत्य़ाशी मौजूद रहे।

Tags: cm yoginagar nikay chunavnikay chunavnikay chunav 2023unnao news
Previous Post

55 की उम्र BJP नेता ने 12वीं की परीक्षा में मारी बाजी, सेकेंड डिवीजन से हुए पास

Next Post

मात्र 67 दिन में जारी हुआ UP Board का रिजल्ट, टूटा 100 साल का रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

11/02/2026
Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026
UP Budget 2026-27: Suresh Khanna presented the state budget
Main Slider

UP Budget 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया कुल 9.13 लाख करोड़ रुपये का राज्य बजट

11/02/2026
Next Post
Yogi

मात्र 67 दिन में जारी हुआ UP Board का रिजल्ट, टूटा 100 साल का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह Woman committed self-immolation

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह, ये था मामला

13/10/2020
Gandiv-5

सीएम योगी ने किया गांडीव-5 का अवलोकन, देखा एनएसजी व यूपी पुलिस का शौर्य

14/09/2023
Manohar Lal Dhakad

डर्टी वीडियो मामले में मनोहर लाल धाकड़ गिरफ्तार, कांग्रेस ने गंगाजल से एक्सप्रेस वे का किया शुद्धिकरण

25/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version