• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्रेटा कार ने दो स्कूटी सवारों को रौंदा, एक की मौत

Writer D by Writer D
27/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Car
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। शहर के टैंक चौराहे पर बुधवार एक अनियंत्रित कार (Creta car ) ने दो स्कूटी सवार लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं दूसरी स्कूटी पर सवार अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना की खबर जैसे ही अधिवक्ताओं को लगी तो उनमें आक्रोश फैल गया। वकीलों ने पुलिस कप्तान के निवास के पास कार सवार को रोक लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान गाड़ी के शीशे भी टूट गये। आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

बुधवार पूर्वाह्न टैंक चौराहे के समीप एक सफेद रंग की क्रेटा कार (Creta Car) (संख्या यूपी 85 बीएस 8486) सवार ने स्कूटी पर सवार मुकेश सैनी पुत्र होरी लाल निवासी नई आबादी भगवती नगर बिचपुरी बोदला आगरा को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसी दौरान अधिवक्ता मोहित शर्मा पुत्र मधुसूदन शर्मा निवासी महाविद्या कॉलौनी गोविन्द नगर कचहरी जाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। वह टैंक चौराहे के समीप पहुंचे कि हड़बड़ाहट में भागते आरोपित कार चालक ने अधिवक्ता की स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में मोहित गंभीर से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

दुर्घटना में अधिवक्ता के गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिलते ही कचहरी पर वकील आक्रोशित हो गए और हादसा करने वाली कार को सिविल लाइन स्थित पेट्रोल पंप के पास रोक लिया। यहां वकीलों ने गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी और कलेक्ट्रेट पर जाम लगा दिया। उन्होंने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी जमकर हजामत कर डाली।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने उसे वकीलों के चंगुल से बचाया। उधर महिला थाने के सामने हंगामे होने से महिला थाने का गेट बंद कर दिया गया। महिला पुलिस कर्मी और फरियादी थाने के अंदर चले गए। इस दौरान क्रेटा चालक ने जान बचाने को महिला थाने की शरण ली लेकिन वहां भी अधिवक्ता पहुंच गये और उसे जमकर मारा-पीटा।

बताते हैं कि क्रेटा गाड़ी (Creta Car) को भी पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वकीलों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि कार चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा न लिखा गया तो प्रदर्शन किया जाएगा।

Tags: accident newsmathura news
Previous Post

अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Next Post

सीतापुर सब्जी मंडी में लगी भीषण आग से 15 दुकानें जलकर राख

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Next Post
massive fire

सीतापुर सब्जी मंडी में लगी भीषण आग से 15 दुकानें जलकर राख

यह भी पढ़ें

siddharth shukla

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से टूट गई उनकी मां, बोली- वो चला गया…

04/09/2021
Hanuman Jayanti

हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन मंत्रों का जाप, जीवन का हर संकट होगा दूर

29/03/2025
Alexei Navalny

विपक्षी नेता हिरसत में, अधिकारियों पर लगा जहर देकर मारने का आरोप

18/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version