• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी, अयोध्या और मथुरा की तरह ही नैमिषारण्य का भी कायाकल्प : सीएम योगी

Writer D by Writer D
28/04/2023
in उत्तर प्रदेश, सीतापुर
0
CM Yogi

CM Yogi in Sitapur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर। काशी चमक चुकी है, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मथुरा-वृंदावन के कायाकल्प का काम चल रहा है, अब नैमिषारण्य की बारी है। काशी विश्वनाथ धाम की तरह ही नैमिषारण्य का कायाकल्प होने के बाद यहां धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा, जिससे हर सेक्टर में रोजगार के अवसर बड़े पैमाने पर सृजित होंगे। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को नैमिषारण्य में आयोजित चुनावी जनसभा में कहीं। उन्होंने यूपी में हो रहे नगर निकाय चुनाव को देवासुर संग्राम बताते हुए कहा कि कभी इसी नैमिषारण्य की भूमि से महर्षि दधीचि ने दैवीय शक्तियों के विजय के लिए अपनी अस्थियां वज्र बनाने के लिए दी थीं। यह समय भी इस चुनाव में दानव रूपी भ्रष्टाचारियों, दुराचारियों, माफिया और अपराधियों को सबक सिखाने का है।

ट्रिपल इंजन की सरकार से घर तक पहुंचेंगी बुनियादी सुविधाएं

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि अत्यंत पवित्र और साधकों को सिद्धि प्रदान करने वाली इस तीर्थ भूमि नैमिषारण्य को मैं कोटि कोटि नमन करता हूं। दुनिया का इतिहास भले ही उंगलियों पर गिना जाने वाला है, मगर नैमिषारण्य का इतिहास हजारों-हजार साल पुराना है। भारतीय मनीषियों का संपूर्ण ज्ञान समेटे हुए ये नैमिषारण्य की भूमि हम सभी के लिए सदैव से आस्था का केंद्र रही है। यहां आकर मेरा जन्म और जीवन दोनों धन्य हो गया है। देवासुर संग्राम में यहां पर महर्षि दधीचि ने अपनी अस्थि दानकर जो वज्र प्रदान किया था, उसने दैवीय शक्तियों को विजय प्रदान करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ये चुनाव किसी देवासुर संग्राम से कम नहीं है। डबल इंजन की सरकार के साथ ट्रिपल इंजन के जुड़ने से बुनियादी सुविधाएं घर घर तक पहुंचने लग जाएंगी। जो दानव रूपी भ्रष्टाचारी, दुराचारी, माफिया और अपराधी प्रवृत्ति वालों को दरकिनार करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिल सकेगा।

9 साल में इतना विकास हुआ, जो पहले कभी नहीं हुआ

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पिछले 9 साल में देश की तस्वीर बदल चुकी है। 9 साल पहले भारत को लोग संदेह की निगाह से देखते थे। आज परिवर्तन किसी से छिपा नहीं है। भारत के लोगों को पूरी दुनिया में सम्मान मिल रहा है। दुनिया में कहीं भी संकट आता है तो सभी भारत की ओर देखते हैं। सूडान संकट के बाद भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने में सफल हुआ है। यूपी के भी सैकड़ों लोगों को सकुशल वापस लाया जा चुका है। जो काम आजादी के बाद नहीं हुआ, वो बीते 9 साल में हुआ है। गरीबों को आवास, शौचालय, आयुष्मान योजना, फ्री राशन की सुविधा, फ्री कोरोना वैक्सीन का लाभ मिला है। एक तरफ गरीब कल्याण की योजना बिना भेदभाव के पहुंच रही हैं, हाईवे और एक्सप्रेस वे बन रहे हैं, एयरपोर्ट, आईआईटी और एम्स का निर्माण हो रहा है, तो वहीं गऊ और विरासत का सम्मान भी हो रहा है।

पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगा नैमिषारण्य

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि काशी में विश्वनाथ धाम और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। काशी चमक चुकी है, अयोध्या आज नई अयोध्या के रूप में दुनिया में सामने आ गई है। मथुरा-वृंदावन का कायाकल्प हो रहा है। अब नैमिषारण्य की बारी है। हमने अब नैमिषारण्य के कायाकल्प का कार्य शुरू किया है। बहुत शीघ्र यहां इलेक्ट्रिक बस शुरू होने जा रहा है। यही नहीं यहां अगले कुछ महीनों के बाद हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। सड़कों का चौड़ीकरण होगा। नैमिषारण्य का कायाकल्प होगा तो यहां लाखों-करोड़ों की संख्या में पर्यटक आएंगे, जिससे हर सेक्टर में रोजगार का सृजन होगा। कोई होटल, धर्मशाला और गेस्टहाउस से कमाएगा, कोई पूजा का सामान बेचकर तो कोई पूजा कराकर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करेगा।

स्मार्ट सिटी के लिए करें वोट

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि नैमिषारण्य हमारे वैदिक ज्ञान की धरोहर है। हर भारतीयों को इसपर गर्व है। डबल इंजन की सरकार ने तय किया है कि जैसे काशी विश्वनाथ धाम का पुनरोद्धार हुआ है, वैसे ही नैमिषारण्य का भी होगा। ओडीओपी के तहत यहां की दरी को विदेशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। अमेरिका और यूरोप में यहां की दरियां धूम मचा रही हैं। सीतापुर जनपद में नौ नगर निकाय हैं। मेरी आपसे अपील है कि बिना भेदभाव के अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने और नगरों को कूड़े की जगह स्मार्ट सिटी का रूप देने के लिए भाजपा को वोट दें।

योगी सरकार ने की 90 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

इस अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, सहित सभी 9 नगर निकायों से बीजेपी के अधिकृत चेयरमैन पद प्रत्याशी और पार्षदगण के अलावा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Tags: cm yoginikay chunavnikay chunav 2023sitapur news
Previous Post

योगी सरकार ने की 90 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

Next Post

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खीरी को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
CM Yogi in Lakhimpur

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खीरी को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा: योगी

यह भी पढ़ें

अखिलेश अहंकारी, सपा ने मुस्लिम लीडरशिप को कमजोर किया : MPLBI

14/04/2022
Sharad Pawar

एक मंच पर आया पवार परिवार, NCP चीफ ने जताया शिंदे सरकार का आभार

02/03/2024
CM Nayab Singh Saini

लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने की पूरी रूपरेखा तैयार: मुख्यमंत्री सैनी

23/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version