• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश अहंकारी, सपा ने मुस्लिम लीडरशिप को कमजोर किया : MPLBI

Writer D by Writer D
14/04/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सुन्नी बरेलवी व सूफी मुसलमानों के प्रतिनिधि संगठन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया (MPLBI) ने सुन्नी  मुसलमानों के मरकज दरगाह आला हजरत बरेली के संगठन आल इंडिया तंजीम उलमा-ए-इस्लाम द्वारा समाजवादी पार्टी में मुसलमानों का भविष्य नही की पुष्टि करते हुए कहा कि अखिलेश यादव पर मुस्लिम समुदाय ने भरोसा किया और उंन्होने मुस्लिम समुदाय के मुद्दों को विमर्श के केंद्र से बाहर कर धोखेबाजी के साथ उसकी स्थानीय व राज्य स्तरीय लीडरशिप को गहरे गड्ढे में दफन करने के लिए उंन्होने अपने गठबंधन के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर,सहारनपुर,अंबेडकर नगरअमरोहा,जैसे जनपदों में स्थापित मुस्लिम लीडरशिप को अपमानित करने व हिस्सेदारी देने में परहेज करना प्रमाणित करता है कि उन्हें सिर्फ वोट से मतलब था बाकी किसी बात से नही।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव डॉ मोइन अहमद खान ने कहा कि अखिलेश यादव पूरी तरह से अहंकारी व मुस्लिम विरोधी है,सपा ने अपने गठबंधन राष्ट्रीय लोकदल के साथ मिलकर मुस्लिम समुदाय के मुद्दों को विमर्श से बाहर किया साथ में   पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ मसूद अहमद,इमरान मसूद, अशरफ अली खान, अमीर आलम व कद्दावर मुस्लिम नेता आजम खां की सिफारिसों को दरकिनार कर उन्हें अपमानित करने का कोई अवसर नही गंवाया,मुजफ्फरनगर व अम्बेडकरनगर में गठबंधन ने मुस्लिम समुदाय की भारी संख्या के बावजूद एक भी टिकट नही दिया, उनका ध्यान चुनाव जीतने में कम मुस्लिम लीडरशिप को कमजोर करने में अधिक था, मुस्लिम मुद्दों की बात तो दूर अखिलेश व जयंत ने अपने ही दलों के नेताओ व कार्यकर्ताओं को मंच तक शेयर नही करने दिया उंन्होने कहा जबकि जयंत व अखिलेश की जातियों का बड़ा हिस्सा उनका साथ छोड़कर भाजपा के पक्ष में खड़ा हो गया लेकिन मुस्लिम समुदाय अखिलेश के पक्ष में उनके साथ खड़ा रहा,बोर्ड ने पहले भी इस विषय को उठाया था।

चुनावों में मिली हार से चिंतित है ‘नेताजी’, अखिलेश संग करेंगे बैठक

उन्होंने कहा कि बोर्ड बरेलवी मरकज के संगठन तंजीम उलमा ए इस्लाम के फैसले का पूरी तरह समर्थन करता है,इस सम्बंध में बोर्ड की ईद के बाद असम में होने वाली  राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक विकल्प पर  विचार विमर्श किया जाएगा व इसके पूर्व उत्तर प्रदेश,छत्तीसगढ़,गुजरात,मध्यप्रदेश,बिहार,राजस्थान व दिल्ली की राज्य समितियों की होने वाली बैठकों में भी विचार किया जाएगा।

बोर्ड महासचिब डॉ मोइन खान ने कहा कि हमारे (मुसलमानों) मुद्दों व देश व प्रदेश में चल रही नफरत की आंधी व सपा,रालोद जैसी जातिवादी व मुस्लिम विरोधी मानसिकता के विरुद्ध सपा व रालोद के विधायक अपने दल में रहते हुए अलग ग्रुप व नेता बनाकर  सदन में समुदाय के मुद्दों व सर्वधर्म समभाव के लिये विरोधी विचारधारा से सदन से सड़क तक संघर्ष कर संविधान,लोकतंत्र व मुस्लिम समुदाय की राजनीतिक हिस्सेदारी की रक्षा करे व  मुद्दों को विमर्श के केंद्र में लाये मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इसके लिये हर मोर्चे पर साथ खड़ा होकर अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा।

आजम खान के समर्थन में  सपा के वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा, अखिलेश पर लगाए आरोप

बोर्ड महासचिव ने बसपा प्रमुख मायावती के पूर्व में दिए बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह अपनी पराजय का ठीकरा हमेशा मुसलमानों पर थोपने की बेजा हरकत से बाज आये उंन्होने मुस्लिम समुदाय पर कभी एहसान नही किया जबकि भाजपा की गोद मे बैठकर तीन बार उन्होंने सरकार बनायी उसके बाद भी मुसलमान उन्हें वोट और नोट देता रहा वह राजनीतिक तौर पर मुस्लिम समुदाय की कर्जदार हमेशा रहेगी।उंन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल को भविष्य में इस बात का एहसास हो जाएगा कि वह हमारी मजबूरी नही है हमे सियासी फैसले लेने का हुनर मालूम है हमारे समुदाय को अछूत समझने वाले शीघ्र ही राजनीति की अछूत बिरादरी मे खडे नजर आएंगे।

Tags: Lucknow NewsMuslim Personal Boardup news
Previous Post

सीएम धामी ने महावीर स्वामी एवं बाबा साहब को अर्पित की श्रद्धांजलि

Next Post

Oppo लाया 33 W की फास्ट चार्जिंग वाला दमदार 5G फोन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो…’, चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को ललकारा

19/10/2026
Next Post

Oppo लाया 33 W की फास्ट चार्जिंग वाला दमदार 5G फोन

यह भी पढ़ें

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने की पीएम मोदी की बहुत बढ़ाई

05/03/2022
CM Yogi

योगी सरकार अपराध के बदलते तरीकों पर पांच नई लैब्स से लगाएगी ब्रेक

19/03/2026
Transfer

यूपी में 8 PPS अफसरों का ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

01/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version