• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम खान के समर्थन में  सपा के वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा, अखिलेश पर लगाए आरोप

Writer D by Writer D
13/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Azam Khan

Azam Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विधानसभा चुनाव के बाद अब समाजवादी पार्टी (samajwadi party) में कुछ नेता नाराज दिखाई पड़ रहे हैं। इसी क्रम में अब आजम खान (Azam Khan) के समर्थन में सपा के एक बड़े नेता ने इस्तीफा दे दिया है। सलमान जावेद राइन ने अखिलेश यादव (akhilesh yadav) पर मुसलमानों के लिए न बोलने का आरोप भी लगाया है।

सलमान जावेद सुल्तानपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी सचिव हैं। उन्होंने लिखा कि सपा नेताओं पर हो रही कार्रवाई पर अखिलेश ने चुप्पी साधी हुई है, जिससे नाराज होकर वह इस्तीफा दे रहे हैं।

अपने पत्र में सलमान जावेद ने लिखा कि आजम खान को परिवार सहित जेल में डाल दिया गया। नाहिद हसन को जेल भेजा गया। शरजील इस्लाम का पेट्रोल पंप गिरा दिया गया। अखिलेश यादव खामोश रहे। उन्होंने आगे लिखा कि जो कायर नेता अपने विधायकों के लिए आवाज नहीं उठा सकता वो आम कार्यकर्ता के लिए क्या आवाज उठाएगा।

बढ़ती जा रही अंदरूनी कलह, जल्द बिखर सकती है समाजवादी पार्टी

आजम खान के सपोर्ट में सपा में आवाज पहली बार नहीं उठी है। अभी 11 अप्रैल को आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने आरोप लगाया था कि अखिलेश यादव नहीं चाहते कि आजम खान जेल से बाहर आएं। फसाहत अली ने ये आरोप सीएम योगी के बयान को सही ठहराते हुए लगाए।

दरअसल, आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने एक मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा था कि क्या यह मान लिया जाए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सही कहते हैं कि अखिलेश नहीं चाहते कि आजम खां जेल से बाहर आएं। फसाहत अली ने कहा कि जेल में बंद आजम खां के जेल से बाहर न आने की वजह से हम लोग सियासी रूप से यतीम हो गए हैं। हम कहां जाएंगे, किससे कहेंगे और किसको अपना गम बताएं। हमारे साथ तो वो समाजवादी पार्टी भी नहीं है, जिसके लिए हमने अपने खून का एक-एक कतरा बहा दिया। हमारे नेता मोहम्मद आजम खां ने अपनी जिंदगी सपा को दे दी, लेकिन सपा ने आजम खां के लिए कुछ नहीं किया।

जेल में बंद आजम के समर्थकों ने अखिलेश के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए ये आरोप

फसाह अली खां ने आगे कहा था कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमारे कपड़ों से बदबू आती है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय का जिक्र करते हुए कहा, क्या सारा ठेका ‘अब्दुल’ (मुस्लिम वोटर) ने ले लिया है, वोट भी अब्दुल देगा और जेल भी अब्दुल जाएगा।

बता दें कि आजम खान अभी जेल में बंद हैं। आजम खान सपा के टिकट पर रामपुर से विधानसभा चुनाव लड़े थे। उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की। हालांकि, वे रामपुर से सांसद भी थे। ऐसे में आजम खान ने अखिलेश यादव के साथ लोकसभा का इस्तीफा देकर लखनऊ की राजनीति करने का फैसला किया।

Tags: live hindi newsnews hindi todaynews in hindipolitical newsTodays Newsup newsUP Politics
Previous Post

मेहंदी है रचने वाली! आलिया के हाथों में आज लगेगी रणबीर के नाम की मेहंदी

Next Post

रिस्पना और बिंदाल नदी में एलिवेटेड सड़क के लिए तलाशें संभावनाएं : मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Rolls
Main Slider

स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, बारिश का बढ़ जाएगा मजा

23/08/2026
Inverter
Main Slider

घर में यहां न रखें इन्वर्टर, हो सकता है बड़ा नुकसान

23/08/2026
Putrada Ekadashi
Main Slider

संतान सुख के लिए खास है पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

23/08/2026
Bookshelves
Main Slider

इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

23/08/2026
IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
Next Post

रिस्पना और बिंदाल नदी में एलिवेटेड सड़क के लिए तलाशें संभावनाएं : मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

murder

चोरी में असफल युवक ने सिलबट्टे से कर दी अधेड़ की हत्या

09/12/2021
SunRisers Hyderabad

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम ने कहां गंवा दिया था मैच : श्रेयस अय्यर

28/10/2020
Shri Satyanarayan Puja

वैशाख माह में इस शुभ दिन करें श्री सत्यनारायण पूजा, सुख-समृद्धि का होगा आगमन

03/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version