• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खीरी को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा: योगी

Writer D by Writer D
28/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखीमपुर खीरी
0
CM Yogi in Lakhimpur

CM Yogi in Lakhimpur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी। देश और विदेश में बनने वाले मीठे व्यंजनों को लखीमपुर खीरी जिले से मिठास मिलती है, परंतु सपा-बसपा जैसी पिछली सरकारों ने इसे बढ़ाने और विकसित करने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लेकिन अब दुधवा नेशनल पार्क तक पर्यटन को पहुंचाने के लिए खीरी को हवाई सेवाओं से जोड़ा जाएगा।

यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लखीमपुर खीरी में राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने जहां सपा और बसपा को लखीमपुर खीरी जिले की अनदेखी करने का आरोप लगाया तो वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस जिले में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की समस्त संभावनाएं हैं। इसीलिए आज प्रदेश सहित देश और विदेश में भी लखीमपुर खीरी की चीनी से ही मीठे के व्यंजनों में मिठास आती है।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि लखीमपुर खीरी जिले को और अधिक विकसित करने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार प्रयास कर रही है। दुधवा नेशनल पार्क को पर्यटन के नजरिए से विकसित किया जा रहा है। अब लखीमपुर खीरी जिले को एयर कनेक्टिविटी से भी जोड़ा जाएगा। जहां से लखनऊ और दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ को नमन करते हुए कहा कि यहां विख्यात भगवान भोलेनाथ के मंदिर को कॉरीडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन सभी के शुरू हो जाने से लखीमपुर में व्यापार की अपार संभावनाएं विकसित होंगी। लोगों को रोजगार मिलेगा, होटल खुलेंगे, रेस्टोरेंट खुलेंगे, लोग गाइड की नौकरी करेंगे, फूल बेचेंगे तमाम संसाधन बढ़ेंगे। हर तरह से और हर व्यक्ति को रोजगार मिल पाएगा।

काशी, अयोध्या और मथुरा की तरह ही नैमिषारण्य का भी कायाकल्प : सीएम योगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि नगर पालिका के चुनाव में यहां भाजपा के उम्मीदवारों को जीताकर देश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर आप अपने क्षेत्र को और अधिक विकसित करने का काम करेंगे। सभी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए उन्होंने भारी जनसमूह से वोट देने की अपील की।

इस दौरान उनके साथ प्रभारी मंत्री सतीश, मंत्री जितिन प्रसाद, शैलू गुप्ता, सुनील सिंह, शरद बाजपेई, विनोद मिश्रा, लोकेंद्र प्रताप, सौरभ सिंह सोनू, शशांक वर्मा, मंजू त्यागी, योगेश वर्मा, विनोद अवस्थी, जुगल किशोर, अमन गिरी, नरेंद्र सिंह मोनी बाजपेई सहित भाजपा के समस्त विधायक और पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Tags: cm yogilakhimpur khiri newsnikay chunavnikay chunav 2023
Previous Post

काशी, अयोध्या और मथुरा की तरह ही नैमिषारण्य का भी कायाकल्प : सीएम योगी

Next Post

जब कोई संकट आता है तो अब भारत की ओर देखती है दुनिया: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
CM Yogi

जब कोई संकट आता है तो अब भारत की ओर देखती है दुनिया: योगी

यह भी पढ़ें

बस और पिकअप की टक्कर में पांच की मौत, CM योगी ने व्यक्त किया शोक

28/06/2021

मुख्यमंत्री पुष्कर ने जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

09/12/2021
burnt alive

गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, चौकीदार की जिंदा जलकर मौत

28/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version