• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी को स्मार्ट सिटी से आगे अब वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना है : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
29/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। काशी में विजय पर किसी को संदेह नहीं है। लोकसभा, विधानसभा से लेकर हर चुनाव में काशीवासियों का सहयोग सदैव मिला है। मगर इस बार हमारा लक्ष्य फुल मेजॉर्टी का बोर्ड बनाने पर है। डबल इंजन के साथ फुल मेजॉर्टी के ट्रिपल इंजन की ताकत से अब काशी को स्मार्ट सिटी से भी आगे बढ़कर वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने शनिवार को यहां सरोजा पैलेस में आयोजित संवाद सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दुनिया के हर सनातनी की ये चाहत है कि काशी वैश्विक मंच पर नई आभा बिखेरे। मुख्यमंत्री ने सुदृढ़ हुई कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि आज कोई अपराधी और माफिया सीना तानकर नहीं चल सकता। कोई माफिया किसी नंद किशोर रूंगटा का अपहरण करने का दु:साहस नहीं कर सकता।

पिछले 6 साल में मैंने की सर्वाधिक काशी यात्रा, यहां आकर गर्व होता है : योगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की इस पावन धरा पर मां गंगा की कृपा से परिपूर्ण प्रबुद्धजनों के बीच मैं अपने आप को पाकर हमेशा गौरवान्वित होता हूं। आप सब से संवाद के लिए किसी ना किसी बहाने मेरा काशी आना होता है। पिछले 6 साल के दौरान मेरी सर्वाधिक यात्रा काशी की हुई है। काशी की यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण होती है क्योंकि ये भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में दुनियाभर के सनातनियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। बीते 9 साल में पीएम ने काशी को कर्मसाधना स्थली बनाकर इसे नये कलेवर और काया के साथ वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है। अभी हाल ही में काशी में दुनिया के बीस बड़े देशों का जी-20 सम्मेलन आयोजित हुआ।

कई गुना ज्यादा तेजी से हो रहा है काशी का विकास

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि काशी में अब तीन गुना या चार गुना नहीं बल्कि कई गुना ज्यादा तेजी से विकास हो रहा है। सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है। शहर को चारों तरफ से फोर लेन की कनेक्टिविटी दी जा रही है। कैंट से गोदौलिया तक रोपवे बन रहा है, जिससे एक दिन में एक लाख लोग आ जा सकते हैं। काशी की चौड़ी और चमकती हुई सड़कें, स्वच्छता, टीएफसी, कन्वेंशन सेंटर, कैंसर संस्थान के रूप में विकास स्पष्ट दिखाई देता है। मुझे बताया गया कि यहां कैंसर संस्था में अबतक 21 हजार कैंसर मरीजों का उपचार किया जा चुका है। मैंने खुद मुख्यमंत्री राहत कोष से 72 करोड़ रुपए कैंसर रोगियों के लिए प्रदान किये हैं।

तुष्टिकरण नहीं सशक्तिकरण

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि हमने किसी भी योजना में बिना जाति, मत, मजबह देखे सबको लाभ दिया है। प्रधानमंत्री के मिशन को विजन मानकर तुष्टिकरण नहीं सशक्तिकरण पर ध्यान दिया। तुष्टिकरण ने यूपी का बेड़ा गर्क करके रख दिया था। आज यूपी में दंगे नहीं हो रहे, व्यापारियों से रंगदारी नहीं वसूली जाती। उपद्रव का स्थान उत्सवों ने ले लिया। पार्टी विशेष के लोग तमंचे लेकर व्यापरियों को धमकाते थे। हमने युवाओं के हाथ में टैबलेट देकर उसे टेक्नॉलाजी से जोड़कर तकनीकी रूप से सक्षम बनाने का काम किया है। 2017 से पहले क्या स्थिति थी, किसी से छिपा नहीं है। शहर में शोहदों का आतंक था, मगर हमारे शहर आज सेफ सिटी बन चुके हैं। कूड़े के ढेर दिखते थे, आज स्मार्ट सिटी बन रहे हैं। गर्मी आते ही टैंकर से पानी पहुंचाने की नौबत आ जाती थी, आज हर घर नल योजना चल रही है। हमें प्रधानमंत्री जी के विजन को जमीन पर ले जाना है।

काशी बेहतरीन परिणाम देने जा रही है

उन्होंने कहा कि ये चुनाव आम जनता की बुनियादी आवश्यकताओं को लेकर हो रहा है। सफाई, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए वाटर टैक्स, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र निर्गत प्रक्रिया को कैसे सरल कर सकते हैं, कैसे इन व्यवस्थाओं को आनलाइन कर सकते हैं। ट्रैफिक मैनेजमेंट को कैसे सुधार सकते हैं, ये चुनाव इसपर आधारित है। हमें अच्छी चमकती स्ट्रीट लाइट से लेकर पार्किंग, कन्वेंशन सेंटर जैसी जरूरतों को निकाय चुनाव तय करता है। एक सांसद और विधायक पैसा भेज सकता है, मगर जमीनी धरातल पर कार्य बोर्ड ही तय करता है। मेरा विश्वास है कि वही बोर्ड सबसे ज्यादा काम करेगा, जिसके साथ पहले से डबल इंजन की तकत जुड़ी हो। काशी में 25 से 30 लाख लोग निवास कर रहे हैं। तीन इंजन एक साथ मिलकर चलते दिखेंगे तो जनता की हर आवश्यकता पूरी होगी। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि यहां पेजयल लाइन बिछाने में लापरवाही करने वालों पर हमने कठोर कार्रवाई करते हुए 36 इंजीनियर को एक साथ चार्जशीट दी थी। आज वाराणसी में हर परियोजना ऑटो मोड में आगे बढ़ रही है। निकाय चुनाव में काशी बेहतरीन परिणाम देने जा रही है।

इस अवसर पर दिलीप पटेल, विद्यासागर राय, मंत्री जयवीर सिंह, अनिल राजभर, रविन्द्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालू, विधायक एवं पूर्व विधायक सहित जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी और बड़ी संख्या में वाराणसी के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Tags: cm yogikashi samvaad sabhavaranasi news
Previous Post

उप्र में मॉडल केंद्र के रूप में विकसित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Next Post

मऊ का विकास प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
AK Sharma

मऊ का विकास प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

kiku shrda

कीकू शारदा ने मजेदार अंदाज में सुनाई ब्रेकिंग न्यूज, नहीं रुकेगी हंसी

02/10/2020

DM और SSP व्‍यापार मंडल उद्योग प्रतिनिधियों के साथ करें संवाद कार्यक्रम : CM योगी

20/07/2021
Congress

योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को कांग्रेस ने बताया जंगलराज पार्ट -2

04/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version