• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

DM और SSP व्‍यापार मंडल उद्योग प्रतिनिधियों के साथ करें संवाद कार्यक्रम : CM योगी

Writer D by Writer D
20/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के सभी जनपदों में अब जिलाधिकारी और एसएसपी व्‍यापारियों की समस्‍याओं का निस्‍तारण जनपद स्‍तर पर करेंगे। माह में एक दिन निर्धारित कर व्‍यापार मंडल उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम किया जाएगा।

जिसके तहत जिले स्‍तर पर ही बड़े व छोटे सभी व्‍यापारियों की समस्‍याओं की सुनवाई करते हुए त्‍वरित निस्‍तारण किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को बैठक में आला अधिकारियों से कहा कि जल्‍द से जल्‍द इस पर अमल किया जाए। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारी और पुलिस कप्‍तान माह में एक दिन व्‍यापार मंडल उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम करेंगे। इस संवाद कार्यक्रम के लिए माह में एक दिन को सुनिश्चित करते हुए व्‍यापारियों की जरूरतों का मेरिट के आधार पर त्‍वरित समाधान किया जाए।

सप्ताह में एक दिन सुनी जाएगी कर्मचारियों की समस्या, CM योगी ने दिए निर्देश

प्रदेश के व्‍यापारियों के जमीनी विवाद, नए उपक्रम को चालू करने के लिए जमीन की जरूरत, कानून व्‍यवस्‍था, अराजक तत्‍वों के मामले, बिजली, पानी, साफ सफाई के साथ उनकी सभी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। जिससे प्रदेश के सभी व्‍यापारियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। मुख्‍यमंत्री द्वारा दिए गए इस आदेश से व्‍यापारियों में उत्‍साह देखने को मिल रहा है। उन्‍होंने योगी सरकार के इस फैसले का स्‍वागत करते हुए इस आदेश को अच्‍छी पहल बताया है। व्‍यापारियों ने कहा कि जब से योगी सरकार प्रदेश में आई है तब से व्‍यापारियों के हित में कई नए नए कार्य कर रही है। व्‍यापारियों ने बताया कि अब सीएम के इस फैसले से निर्धारित समय पर जिले में ही समस्‍याओं का निदान होने से व्‍यापारियों को राहत मिलेगी।

CM योगी ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

सीएम के निर्देश से व्‍यापारियों को मिलेगी राहत लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री राहुल गुप्‍ता ने बताया कि संवाद कार्यक्रम से सीधे तौर पर व्‍यापारियों को लाभ मिलेगा। सीएम के आदेश के बाद अब डीएम व एसपी सीधे तौर पर संवाद कार्यक्रम के जरिए समस्‍याओं को निस्‍तारण करेंगे जिससे कम समय में व्‍यापारियों के सामने आने वाली चुनौतियां दूर हो सकेंगी। इस फैसले का स्‍वागत हम सब खुले दिल से करते हैं।

समय पर होगा व्‍यापारियों की समस्‍याओं का निदान

उत्‍तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्‍यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्‍यक्ष अशोक मोतियानी ने बताया कि मैं अपने व्‍यापार मंडल की ओर से दिल से मुख्‍यमंत्री जी का धन्‍यवाद देता हूं जिन्‍होंने व्‍यापारियों की परेशानियों पर ध्‍यान देते हुए अधिकारियों को सुनवाई के निर्देश दिए। इस संवाद कार्यक्रम से बड़े व छोटे व्‍यापारियों की समस्‍याओं का निदान समय पर होगा। यह एक सरहानीय पहल है। योगी सरकार ने कोरोना काल में भी व्‍यापारियों का साथ दिया और उनके साथ मुश्‍किल समय में खड़ी रही। अब सीएम के इस निर्णय से व्‍यापारियों का विश्‍वास बढ़ेगा।

Tags: Lucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

सप्ताह में एक दिन सुनी जाएगी कर्मचारियों की समस्या, CM योगी ने दिए निर्देश

Next Post

कल्याण सिंह की हालत नाजुक, राज्‍यपाल आनंदीबेन ने PGI पहुंचकर जाना हाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सेवा संकल्प अभियान को लेकर योगी सरकार की बड़ी तैयारी, जनसेवा और स्वच्छता को मिलेगा नया विस्तार

11/09/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

3 से 6 वर्ष के बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव तैयार करेगी योगी सरकार, बालवाटिकाओं को बनाया जाएगा पूरी तरह क्रियाशील

11/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा प्रयास, 1,600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

11/09/2026
PM Modi presented a Thirukkural book to Putin.
Main Slider

पुतिन को मोदी का खास तोहफा, भेंट की तिरुक्कुरल की किताब

11/09/2026
Main Slider

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान: CM धामी

11/09/2026
Next Post

कल्याण सिंह की हालत नाजुक, राज्‍यपाल आनंदीबेन ने PGI पहुंचकर जाना हाल

यह भी पढ़ें

Morbi Accident

Morbi Accident: ओरेवा कंपनी पर एक्शन, MD के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट

22/01/2023
लखनऊ नगर निगम

हाईटेक होगा लखनऊ नगर निगम, ऑनलाइन टैक्स भुगतान के लिए लॉंच करेगा पोर्टल

12/09/2020
Bajrang Punia

‘मैं अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस लौटा रहा हूं…’, रेसलर बजरंग पूनिया ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उजागर की अपनी पीड़ा

22/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version