• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मऊ में माफियागिरी के कोढ को इस बार दूर करना है: एके शर्मा

Writer D by Writer D
29/04/2023
in उत्तर प्रदेश, मऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने आज मऊ जनपद में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सुशासन की स्थापना के लिए अब यहां पर भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प सबका साथ, सबका विकास को पूर्ण रूप से धरातल पर उतारने के लिए और यहां के विकास के लिए निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताना है। उन्होंने कहा कि विगत 09 वर्षों से देश में पीएम मोदी तथा विगत 06 वर्षों से प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में सुशासन की सरकार चल रही है। ऐसे महापुरुषों के साथ मुझे भी कार्य करने का अवसर मिला है। गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके साथ 14 वर्ष तथा दिल्ली में उनके प्रधानमंत्री रहने पर 07 वर्ष साथ रहकर कार्य करने का मौका मिला। इस दौरान मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बहुत कुछ सीखा। उन्हीं की प्रेरणा से मैं आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आया। विगत 02 वर्षों से अधिक समय से मैं प्रधानमंत्री मोदी के मिशन को पूरा कर रहा हूं।

उन्होंने मुझे मऊ जिले तथा पूर्वांचल के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए प्रेरित किया है और इस क्षेत्र का विकास करने की बात कहीं है। प्रधानमंत्री मोदी को मालूम है कि यहां पर कुछ माफियाओं की वजह से इस क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया। जब मैं मंत्री भी नहीं बना था, भाजपा का कार्यकर्ता था, तभी से मैं इस पूरे क्षेत्र का विकास कराने का प्रयास कर रहा हूं। प्रदेश में मंत्री बनने के बाद विगत एक वर्ष में यहां का विकास तेजी से हुआ। आज यहां का सेल्फी प्वाइंट में भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग हो रही है। घोसी, दोहरीघाट, मधुबनी के विकास को आगे बढ़ाया गया है। यहां के गाजीपुर तिराहा, वहां पर विशाल राष्ट्रध्वज का फहराना, सड़कों का सुंदरीकरण, पानी की निकासी के लिए नाले नालियों का निर्माण, मियादीपुर से खुरहन तक लगी एक लंबी स्ट्रीट लाईट, जो कि महानगरों को छोड़कर, देश की किसी भी नगर पालिका में लगी स्ट्रीट लाइट से ज्यादा लम्बी स्ट्रीट लाइट की श्रंखला है।

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि यह सब मैने अपने प्रयासो से और अधिकारीयों से करवाया, जबकि यहां के चेयरमैन हमारी विरोधी पार्टी के थे। उन्होंने कहा कि अभी मऊ जिले में 5.25 करोड़ रुपए की लागत से 09 तालाबों का सुंदरीकरण किया जाना है, जिससे मऊ की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। नगरपालिका के गंदे पानी के ट्रीटमेंट के लिए यहां पर 20 करोड़ रुपए की लागत से एसटीपी बनाई जाएगी। भाजपा सरकार योजनाओं के क्रियान्वयन में मंजूर पैसे का बंदरबांट नहीं करने देती, बल्कि पूरा पैसा विकास में लगाया जाता है। यहां पर लोगों के उपयोग व शादी ब्याह के लिए 08 करोड रुपए की लागत से कल्याण मंडपम बन रहा है। जिले में 17000 पीएम आवास स्वीकृत हुए थे, जिसमें से 4500 आवास मुस्लिम भाइयों को मिले हैं। पीएम स्वनिधि का लाभ भी बिना किसी भेदभाव के सभी को मिला है। कहा कि मेरा ध्येय मऊ को सुंदरतम विकास देना ही नहीं बल्कि यहां की व्यवस्था को वैश्विक स्तर का बनाना है। यह तभी संभव होगा,जब यहां पर ट्रिपल इंजन की सरकार कार्य करेगी। कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, गरीबों को सम्मान देने वाली पार्टी है। समाज के सभी वंचितों, गरीबों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य करने वाली पार्टी है।

उन्होंने कहा कि मऊ नगर पालिका बहुत ही पूरानी, प्रतिष्ठित और बहुत ही बड़ी नगर पालिका है, यहां के बीजेपी प्रत्याशी अजय कुमार को अपना बहुमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजई बनाए, जिससे कि मऊ में उपजे माफियाओं के कोढ को इस बार दूर किया जा सके। कहां की विधि का विधान व प्रकृति का ईमान सबके साथ न्याय करती है, किसी की भी राक्षसी प्रवृत्ति ज्यादा दिन नहीं चलती। मऊ में अपराधियों के साथ माफियाओं से मऊ को मुक्त कराना है।

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने मऊ की जनता जनार्दन से अपील करते हुए कहा कि मऊ में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए यहां के भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार को भारी मतों से जिताए, जिससे यहां पर भी ट्रिपल इंजन की सरकार बन सके। मऊ जिले, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश एवं देश के हित में यहां के नगर पालिका अध्यक्ष को जिताना बहुत जरूरी है।

उन्होंने आज की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आज एक महाशय को जिला बदर किया गया है, जिला प्रशासन ने बकायदा ढोल नगाड़ा बजाकर 06 महीने के लिए जिले से बाहर रहने के लिए चेतावनी दी। उन्होंने अपराधियों, गुंडों, बदमाशों, माफियाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी ने भी भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारी को डराया धमकाया तो ए0के0 शर्मा (AK Sharma) से बुरा कोई नहीं होगा।

मऊ का विकास प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने इस दौरान पीएम मोदी के साथ कार्य करने के तौर-तरीकों को बताया कि कैसे मोदी जी गुजरात में मुख्यमंत्री बनने के 06 महीने के भीतर ही गरीब से गरीब की पीड़ा को एवं शिकायतों को सुनने के लिए SWAGAT नामक कार्यक्रम वर्ष 2003 में गुजरात में चलाया था, जिसके अभी 27 अप्रैल को 20 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने उस दौरान आईएएस के रूप में मेरे द्वारा किए गए कार्यों की उन्होंने सराहना की। मोदी जी के इस कार्यक्रम को संयुक्त राष्ट्र संघ और भारत सरकार ने भी उस दौरान सम्मानित किया था। उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि पुरानी सरकारों में नौकरियों में यहां तक कि ऊ0प्र0लोक सेवा आयोग में भी भ्रष्टाचार फ़ैला था, जिसे योगी सरकार ने खत्म कर दिया है। अब युवाओं को उनकी क्षमता, योग्यता के अनुसार पारदर्शी तरीके से नौकरी मिल रही है।

उन्होंने अपना उद्बोधन भारत माता की जय और हर हर महादेव के जयकारे के साथ समाप्त किया। कार्यक्रम में मऊ जिले के अध्यक्ष श्री प्रवीण गुप्ता, जिला संयोजक वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, अजय कुमार, घनश्याम पटेल, उत्पल राय, विजय प्रताप, संजय वर्मा, नेहा कपूर, नूपुर अग्रवाल के साथ पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिको के साथ विशाल जनसमूह उपस्थित था।

Tags: ak sharmamau news
Previous Post

धामी सरकार प्रधानमत्री के ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण का करेगी भव्य आयोजन

Next Post

शिक्षा से समाज और देश का चरित्र निर्माण होता है: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post
CM Dhami

शिक्षा से समाज और देश का चरित्र निर्माण होता है: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Ali Solih

पर्यावरण मंत्री की गर्दन पर ब्लेड से हमला, जानें कहां हुआ हमला

23/08/2022
Hair Color

लंबे वक़्त तक बालों में रहेगा हेयर कलर, बस फॉलो करें ये टिप्स

14/08/2024

एसटीएफ ने आगरा से दो बांग्लादेशियों को पकड़ा, सऊदी अरब की करेंसी बरामद

05/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version