• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी सरकार विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं का सपना करेगी साकार

Writer D by Writer D
03/05/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) ने युवाओं के इस सपने को पूरा करने के लिए ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन और वैश्विक रोजगार योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया है। विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं से सम्बन्धित डाटाबेस तैयार करने के लिए ‘अपुणी सरकार पोर्टल’ पर एप्लीकेशन विकसित किया जा चुका है।

इस योजना में विशेष बात यह है कि विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं को उस लिहाज से तराशने का काम भी राज्य सरकार करेगी। इसके अतिरिक्त चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के टिकट, वीजा आदि से संबंधित प्रक्रियाओं में भी सरकार मदद करेगी।

‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन और वैश्विक रोजगार योजना’ को आज मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके अलावा विदेश रोजगार के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के माध्यम से प्रस्ताव आमंत्रित किये जा रहें हैं। अब तक इसी कड़ी में कई संस्थाओं के प्रस्ताव सरकार को प्राप्त हो चुके हैं। जो विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को विदेश में उपलब्ध रोजगार से राज्य के युवाओं को जोड़े जाने के लिए प्रदेश में कार्य करने के इच्छुक हैं। इन संस्थाओं से विचार-विमर्श के बाद प्रथम चरण में नर्सिंग और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्रों में राज्य के युवाओं के लिए उपलब्ध विदेश में रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए कार्य पर सहमति बनी है।

गर्मी माह में हुई बारिश से टूटा 52 साल का रिकार्ड

इसके लिए विदेश रोजगार के लिए युवाओं को डोमेन क्षेत्र में कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के साथ-साथ सम्बन्धित देश की भाषा, संस्कृति एवं कार्य नियमों आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थियों के टिकट वीजा आदि से सम्बन्धित प्रक्रियाओं में भी सहयोग प्रस्तावित है।

प्रधानाचार्य संग हो चुकी है बैठक –

नर्सिंग के क्षेत्र में विदेश में उपलब्ध रोजगार के अवसर की जानकारी देने के लिए समस्त नर्सिंग कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के साथ वर्कशॉप की जा चुकी है। इस समबन्ध में पूरा सहयोग का आश्वासन भी दिया गया है। इसके अलावा नर्सिंग एवं हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्रों प्रशिक्षण प्रदान कर रहीं विभिन्न संस्थाओं से इस सम्बन्ध में विचार-विमर्श एवं युवाओं के साथ वर्कशॉप की जा चुकी है।

आगामी 9 मई को होगी वर्कशॉप –

आगामी 9 मई को विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों से एएनएम एवं जीएनएम उत्तीर्ण युवाओं के लिए जापान में एल्डरली केअर में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के लिए वर्कशॉप भी रखी गयी है। उक्त वर्कशॉप में ही इच्छुक युवाओं का स्क्रीनिंग टेस्ट लेने के साथ ही चयनित युवाओं का प्रशिक्षण आरम्भ किया जायेगा।यह प्रशिक्षण स्किल हब सहसपुर में होना प्रस्तावित है।

Tags: cm dhamidhami governmentNational newsUttarakhand News
Previous Post

गर्मी माह में हुई बारिश से टूटा 52 साल का रिकार्ड

Next Post

डीजीपी आवास के पास सरकारी इमारत का छज्जा गिरा, कई लोग फंसे

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

24/10/2026
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
Next Post
Balcony Fell

डीजीपी आवास के पास सरकारी इमारत का छज्जा गिरा, कई लोग फंसे

यह भी पढ़ें

नए साल के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ बदलाव

01/01/2021
Akshay Kumar Aamir Khan

आमिर खान को पसंद आया अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का ट्रेलर

15/10/2020
Disha Shool

दिशा शूल में यात्रा करना पड़ सकता है भारी, जानें इसके दोष

05/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version